फोन में इंटरनेट चलेगा सीधे अंतरिक्ष से! Elon Musk की कंपनी ने लॉन्‍च किए 54 ‘जेन 2’ सैटेलाइट्स, जानें इनकी अहमियत

इन सैटेलाइट्स को ‘जेन 2’ भी कहा जा रहा है। स्‍पेसएक्‍स को ऐसी 7,500 यूनिट लॉन्‍च करने की मंजूरी अमेरिकी सरकार से मिली है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 29 दिसंबर 2022 12:40 IST
ख़ास बातें
  • स्‍पेसएक्‍स ने 54 नेक्‍स्‍ट जेन स्‍टारलिंक इंटरनेट सैटेलाइट्स किए लॉन्‍च
  • ऐसी 7,500 यूनिट लॉन्‍च करने की मिली है मंजूरी
  • स्‍पेसएक्‍स की तैयारी फोन में सैटेलाइट से इंटरनेट पहुंचाने की है

बुधवार को जिन 54 सैटेलाइट्स को लॉन्‍च किया गया, उन्‍हें स्‍पेसएक्‍स के फाल्‍कन 9 (Falcon 9) रॉकेट की मदद से अंतरिक्ष में पहुंचाया गया।

Photo Credit: SpaceX

एलन मस्‍क (Elon Musk) की कंपनी स्‍पेसएक्‍स (SpaceX) ने अंतरिक्ष की दुनिया में एक और कामयाबी दर्ज की है। बुधवार को स्‍पेसएक्‍स ने 54 नेक्‍स्‍ट जेनरेशन स्‍टारलिंक इंटरनेट सैटेलाइट्स को लॉन्‍च करते हुए उन्‍हें ऑर्बिट में पहुंचा दिया। यह लॉन्‍च अमेरिका के फ्लोरिडा में केप कैनावेरल स्पेस फोर्स स्टेशन से हुआ। स्‍पेसएक्‍स के नए सैटेलाइट्स इसलिए महत्‍वपूर्ण हैं, क्‍योंकि ये फर्स्‍ट जेनरेशन मॉडल्‍स के मुकाबले ज्‍यादा पावरफुल हैं। कहा जा रहा है कि ये ज्‍यादा इंटरनेट ट्रैफ‍िक को कंट्रोल कर सकते हैं और सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस को सीधे लोगों के स्‍मार्टफोन्‍स तक पहुंचा सकते हैं। 

इन सैटेलाइट्स को ‘जेन 2' भी कहा जा रहा है। स्‍पेसएक्‍स को ऐसी 7,500 यूनिट लॉन्‍च करने की मंजूरी अमेरिकी सरकार से मिली है। बुधवार को जिन 54 सैटेलाइट्स को लॉन्‍च किया गया, उन्‍हें स्‍पेसएक्‍स के फाल्‍कन 9 (Falcon 9) रॉकेट की मदद से अंतरिक्ष में पहुंचाया गया। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, स्‍पेसएक्‍स ने इन सैटेलाइट्स के बारे में ज्‍यादा जानकारी नहीं दी है, लेकिन ट्रू नेक्‍स्‍ट जेनरेशन स्‍टारलिंक सैटेलाइट्स को अभी लॉन्‍च नहीं किया गया है। उन्‍हें लॉन्‍च करने के लिए स्‍टारशिप रॉकेट की जरूरत होगी, जिसके निर्माण पर काम चल रहा है।     
 

जानकारी के अनुसार, लॉन्‍च के ढाई मिनट बाद ही फाल्‍कन 9 रॉकेट का सेकंड स्‍टेज उसके फर्स्‍ट स्‍टेज से अलग होकर आगे बढ़ गया। लिफ्ट ऑफ के करीब 8 मिनट बाद फर्स्‍ट स्‍टेज ने सफलतापूर्वक अंटलांटिक महासागर में एक ड्रोन शिप पर लैंड किया। यह सब इसलिए हुआ, क्‍योंकि फाल्‍कन 9 एक रीयूजेबल रॉकेट है और यह उसकी 11वीं उड़ान थी। 
Advertisement

रिपोर्ट्स के अनुसार, बुधवार को हुए लॉन्‍च के बाद स्‍पेसएक्‍स ने इस साल 60 सफल लॉन्‍च करके नया रिकॉर्ड बनाया। कंपनी ने बीते साल 31 लॉन्‍च किए थे। लिफ्ट ऑफ के करीब 19 मिनट बाद सैटेलाइट्स, सेकंड स्‍टेज से अलग हो गए और ऑर्बिट में पहुंच गए। कंपनी के पास ऑर्बिट में अभी लगभग 3300 स्टारलिंक सैटेलाइट्स हैं। पिछले हफ्ते ही एलन मस्‍क ने बताया था कि स्‍टारलिंक के पास 10 लाख एक्टिव सब्‍सक्राइबर्स हैं। 

सैटेलाइट्स इंटरनेट से यूजर्स को हाई-स्‍पीड इंटरनेट सर्विस उपलब्‍ध कराई जाती है। यह उन इलाकों में भी काम करते हैं, जहां ब्रॉडबैंड या मोबाइल इंटरनेट की पहुंच नहीं है। फ‍िर चाहे वो दुर्गम पहाड़ी इलाके हों या क्रूज शिप।
Advertisement

एलन मस्‍क ऐलान कर चुके हैं कि स्टारलिंक सैटेलाइट नेटवर्क अगले साल से सीधे स्मार्टफोन पर सर्विस शुरू कर देगा, अगर सबकुछ योजना के अनुसार हुआ। यानी फोन में सैटेलाइट से इंटरनेट कनेक्टिविटी मिलेगी। स्‍पेसएक्‍स और अमेरिका की टी-मोबाइल कंपनी इस प्रोजेक्‍ट में साथ मिलकर काम कर रहे हैं। प्रोजेक्‍ट का नाम ‘कवरेज एबव एंड बियॉन्ड' (Coverage Above and Beyond) है। इसका मकसद टी-मोबाइल कस्‍टमर्स को हर जगह इंटरनेट कनेक्टिविटी प्रदान करना है। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  2. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  3. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  4. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
#ताज़ा ख़बरें
  1. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  2. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  3. UPI Tap & Pay: अब UPI में बिना PIN, बिना QR कोड, बिना इंटरनेट होगी पेमेंट! आए धांसू फीचर्स
  4. ₹65 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro, Croma पर आई जबरदस्त डील!
  5. AI की मदद से बनी दवा आपको रखेगी जवान! कंपनी ने किया क्लीनिकल ट्रायल
  6. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  7. Zomato से खाना मंगवाना अब और महंगा, ₹30 तक लग रहा CoD चार्ज! जानें बचने का तरीका
  8. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  9. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  10. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.