• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • भारतीय मूल के वैज्ञानिक ने बनाया दुनिया का सबसे हल्का पेंट! 1.3kg बोईंग 747 हवाई जहाज के लिए काफी! देगा ठंडक भी

भारतीय मूल के वैज्ञानिक ने बनाया दुनिया का सबसे हल्का पेंट! 1.3kg बोईंग 747 हवाई जहाज के लिए काफी! देगा ठंडक भी

यूनिवर्सिटी ऑफ सेंट्रल फ्लोरिडा के नैनोसाइंस टेक्नोलॉजी सेंटर में प्रोफेसर देबाशीश चंद ने एक खास तरह का पेंट तैयार किया है

भारतीय मूल के वैज्ञानिक ने बनाया दुनिया का सबसे हल्का पेंट! 1.3kg बोईंग 747 हवाई जहाज के लिए काफी! देगा ठंडक भी

Photo Credit: ucf.edu

प्रोफेसर देबाशीश चंद ने एक खास तरह का पेंट तैयार किया है जो कि तितलियों से प्रेरित बताया जा रहा है।

ख़ास बातें
  • यह दुनिया का सबसे हल्का पेंट कहा जा रहा है।
  • अभी इस पेंट को लैब में ही तैयार किया गया है।
  • Science Advances में इस खोज को प्रकाशित भी किया गया है।
विज्ञापन
अभी तक आपने धूल और पानी को न टिकने देने वाले पेंट के बारे में सुना था। लेकिन अब एक वैज्ञानिक ने ऐसा पेंट तैयार किया है जो गर्मी को भी अपने से दूर फेंकेगा। यानि कि इसमें रीपेलेंट गुण है। साथ ही यह दुनिया का सबसे हल्का पेंट कहा जा रहा है। फ्लोरिडा में भारतीय मूल के एक वैज्ञानिक ने इसे तैयार किया है। 

यूनिवर्सिटी ऑफ सेंट्रल फ्लोरिडा के नैनोसाइंस टेक्नोलॉजी सेंटर में प्रोफेसर देबाशीश चंद ने एक खास तरह का पेंट तैयार किया है जो कि तितलियों से प्रेरित बताया जा रहा है। हमारी सहयोगी वेबसाइट की एक रिपोर्ट के अनुसार, इसके बारे में कहा जा रहा है कि यह पेंट सदियों तक टिका रह सकता है। साथ ही यह दुनिया का सबसे हल्का पेंट बताया गया है। Science Advances में इस खोज को प्रकाशित भी किया गया है। 

प्रोफेसर चंद के अनुसार, प्रकृति में अनगिनत रंग मौजूद हैं जो कि फूलों, पक्षियों और तितलियों से लेकर मछली जैसे जीवों को दिए गए हैं। उनका कहना है कि स्ट्रक्चरल कलर्स में उनकी रूचि तितलियों से ही आई है। वह बचपन से एक तितली बनाना चाहते थे। पेंट के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि यह पेंट इतना हल्का है कि इसका केवल 3 पाउंड यानि कि लगभग 1.3 किलो पेंट ही एक बोईंग 747 हवाई जहाज को रंगने के लिए काफी है, जिसमें कि सामान्य पेंट का लगभग 453 किलो लगता है। 

अपनी रिसर्च के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि वह एक ऐसी चीज बनाना चाहते थे जो जहरीली न हो, जिसमें ठंडक रखने के गुण भी हों और जो वजन में बहुत ही हल्की हो, जैसा कि अन्य पेंट नहीं कर पाते हैं। हालांकि अभी इस पेंट को लैब में ही तैयार किया गया है। इसको कमर्शिअल इस्तेमाल जितनी मात्रा में तैयार करने के लिए अभी काफी समय लग सकता है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  2. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  3. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  4. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  6. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  7. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  8. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  9. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  10. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »