इयान तूफान का असर! Nasa का मून मिशन अब इस महीने होगा लॉन्‍च

Artemis 1 : आर्टिमिस मिशन को सबसे पहले 29 अगस्‍त को लॉन्‍च किया जाना था। तब से अबतक यह दो बार रद्द हो चुका है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 3 अक्टूबर 2022 18:00 IST
ख़ास बातें
  • इयान तूफान (Hurricane Ian) ने इस मिशन को प्रभावित किया
  • कहा जाता है कि अब यह लॉन्‍च नवंबर में किया जा सकता है
  • 12 से 27 नवंबर की लॉन्‍च विंडो में की जा सकती है कोशिश

Artemis 1 : चंद्रमा पर सबसे पहले इंसान को पहुंचाने वाला अमेरिका और उसकी अंतरिक्ष एजेंसी एक बार फ‍िर से मून मिशन लॉन्‍च करने में जुटी है।

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) का आर्टिमिस 1 मिशन (Artemis 1) टलता जा रहा है। इस मिशन के जरिए नासा एक बार फ‍िर से इंसान को चंद्रमा पर भेजने के अपने लक्ष्‍य की शुरुआत कर रही है। हालांकि SLS रॉकेट में आई तकनीकी दिक्‍कतों के कारण मिशन अबतक लॉन्‍च नहीं हो पाया है। हाल ही में आए इयान तूफान (Hurricane Ian) ने इस मिशन को प्रभावित किया। कहा जाता है कि अब यह लॉन्‍च नवंबर में किया जा सकता है।  

हाल ही में नासा ने बताया था कि इयान तूफान के गुजरने के बाद उसने फ्लोरिडा स्थित कैनेडी स्पेस सेंटर फैसिलिटीज का निरीक्षण किया। एजेंसी का कहना है कि SLS रॉकेट और ओरियन स्‍पेसक्राफ्ट को इस तूफान से कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। तूफान के आने से ठीक पहले 27 सितंबर को रॉकेट और स्‍पेसक्राफ्ट को वीकल असेंबली बिल्डिंग से वापस ले जाया गया था। 
Advertisement

जानकारी के अनुसार, नासा ने अगली लॉन्‍च विंडो के दौरान इस मिशन को लॉन्‍च करने की कोशिशों से इनकार किया है। नासा के पास 17 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक का वक्‍त है, लेकिन उसने 12 से 27 नवंबर की लॉन्‍च विंडो में कोशिश करने का फैसला किया है। इसका मतलब है कि आर्टिमिस 1 मिशन को अब नवंबर में लॉन्‍च किया जाएगा। 

एक बयान में नासा ने कहा है कि लॉन्‍च के लिए नवंबर में फोकस करने से कैनेडी स्‍पेस सेंटर के कर्मचारियों को इयान तूफान के बाद अपने परिवारों और घरों की जरूरतों को पूरा करने के लिए समय मिल जाएगा। साथ ही टीमों के पास लॉन्च पैड तक पहुंचने के लिए भी पर्याप्‍त वक्‍त होगा।  
Advertisement

आर्टिमिस मिशन को सबसे पहले 29 अगस्‍त को लॉन्‍च किया जाना था। तब से अबतक यह दो बार रद्द हो चुका है। पहली कोशिश के दौरान स्पेस लॉन्च सिस्टम (SLS) रॉकेट के RS-25 इंजन में खराबी के कारण मिशन को स्थगित किया गया, जबकि दूसरी बार में रॉकेट और लिक्विड हाइड्रोजन ईंधन फीड लाइन के बीच ‘क्विक डिस्कनेक्ट' इंटरफेस में हाइड्रोजन रिसाव के कारण मिशन को टालना पड़ा। 
Advertisement

चंद्रमा पर सबसे पहले इंसान को पहुंचाने वाला अमेरिका और उसकी अंतरिक्ष एजेंसी एक बार फ‍िर से मून मिशन लॉन्‍च करने में जुटी है। उसके सामने चीन की चुनौती है। चीन भी आने वाले वर्षों में अपना मून मिशन लॉन्‍च करेगा। दोनों ही देश इंसान को चंद्रमा पर लंबे समय के लिए भेजना चाहते हैं, ताकि वहां से मंगल पर भी इंसान को भेजने की तैयारी की जा सके। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 30,000mAh की विशाल बैटरी वाले पावर बैंक, फोन, लैपटॉप सब होगा चार्ज, कीमत ₹1400 से भी कम
#ताज़ा ख़बरें
  1. 30,000mAh की विशाल बैटरी वाले पावर बैंक, फोन, लैपटॉप सब होगा चार्ज, कीमत ₹1400 से भी कम
  2. Huawei Mate X8 होगा 24 नवंबर को लॉन्च, Kirin 9050 Pro चिप के साथ मिल सकती है 6000mAh बैटरी!
  3. ₹18,999 में मिल रहा 8000mAh की विशाल बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला 5G स्मार्टफोन
  4. 7000mAh बैटरी वाले 5 स्मार्टफोन, कीमत ₹12 हजार से भी कम, डिस्काउंट अलग से
  5. Asus ExpertBook A7 का सस्ता वेरिएंट ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 14 इंच डिस्पले, 8GB रैम, 24 घंटे की बैटरी!
  6. Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप फोन ₹4000 डिस्काउंट पर, यहां से खरीदें
  7. ₹3750 डिस्काउंट पर मिल रहा Motorola का 7000mAh बैटरी वाला फोन!
  8. Airtel ने कर दिया प्राइस गेम! ₹299 का प्लान लौटा, लेकिन अब मिलेगा 28GB डेटा
  9. Huawei Mate X8 की पहली झलक आई सामने, 16GB रैम के साथ होंगे धांसू फीचर्स!
  10. Trump पर पॉलिसी बदलकर Nvidia में इनवेस्टमेंट से प्रॉफिट कमाने का आरोप
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.