चीन में 630 फीट गहरे सिंकहोल के नीचे मिला विशाल जंगल

सूर्य की रोशनी हासिल करने के लिए इस जंगल के पेड़ अपनी लंबी शाखाओं की मदद लेते हैं।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 24 मई 2022 19:01 IST
ख़ास बातें
  • सिंकहोल के अंदर 40 मीटर ऊंचे पेड़ मिले
  • ये पेड़ सूर्य की रोशनी के लिए शाखाओं का इस्‍तेमाल कर रहे थे
  • गुआंग्शी ज़ुआंग ऑटोनॉमस रीजन की लेये काउंटी में मिला जंगल

इन गुफाओं में ऐसी प्रजातियां पाई जाती हैं, जिन्‍हें अभी तक साइंस ने भी रिपोर्ट नहीं किया है।

Photo Credit: livescience.com

ये दुनिया अनग‍िनत रहस्‍यों से भरी है, जहां हर रोज कुछ ना कुछ खोज के रूप में हमें हैरान करता है। अब चीन में वैज्ञानिकों की टीम ने विशाल सिंकहोल की खोज की है, जिसके नीचे जंगल है। रिपोर्टों के अनुसार, यह सिंकहोल 630 फीट (192 मीटर) गहरा है। वैज्ञानिकों की एक टीम इस सिंकहोल के अंदर दाखिल हुई और वहां का नजारा देखकर हैरान रह गई। उन्‍हें खाई में तीन एंट्री पॉइंट मिले। इसके साथ ही करीब 40 मीटर ऊंचे पेड़ दिखे। सूर्य की रोशनी हासिल करने के लिए ये पेड़ अपनी लंबी शाखाओं की मदद लेते हैं। चीन के गुआंग्शी ज़ुआंग ऑटोनॉमस रीजन की लेये काउंटी में इन पेड़ों और जंगल की खोज की गई है। माना जा रहा है कि इनमें ऐसी प्रजातियां भी हो सकती हैं, जिन्हें अभी तक खोजा नहीं गया है।

सिंकहोल का निर्माण एसिडिक वर्षा जल की वजह से होता है। इसकी वजह से मिट्टी अपनी जगह से हटने लगती है और वहां छेद होने लग जाता है। ये छेद काफी बड़े हो जाते हैं, तो आसपास की मिट्टी और पत्‍थरों को ढहा देते हैं, जिससे एक सिंकहोल बन जाता है।

livescience की रिपोर्ट के अनुसार, सिंकहोल के अंदर तीन प्रवेश द्वारा मिले। ये 1,004 फीट लंबे और 492 फीट चौड़े हैं। इसके बाद वैज्ञानिकों की एक टीम सिंकहोल में दाखिल हुई, जहां उन्होंने 131 फीट ऊंचे यानी करीब 40 मीटर ऊंचाई वाले पुराने पेड़ दिखाई दिए, जो सूर्य की रोशनी खींचने के लिए अपनी शाखाओं को इस्‍तेमाल कर रहे थे। गौरतलब है कि चीन के दक्षिणी इलाकों में गुफाएं, सिंकहोल्स काफी पाए जाते हैं। कई सिंकहोल तो काफी छोटे भी होते हैं, महज एक मीटर साइज के। ऐसा ही कुछ गुफा के एंट्रेस में भी होता है, लेकिन अंदर जाने पर बहुत कुछ सामने आता है। दुनिया के बाकी इलाकों में भी ये देखने को मिलते हैं, लेकिन वहां कुछ बहुत खास नहीं पाया जाता। 

वैज्ञानिकों की टीम को लीड कर रहे चेन लिक्सिन ने कहा है कि इन गुफाओं में ऐसी प्रजातियां पाई जाती हैं, जिन्‍हें अभी तक साइंस ने भी रिपोर्ट नहीं किया है। वैज्ञानिक इस खोज को खंगाल रहे हैं, ताकि नई जानकारियां सामने लाई जा सकें। 

वैज्ञानिकों का मानना है कि सिंकहोल और गुफाओं ने पूर्व में जीवन के लिए शरण देने का काम भी किया है और ये पानी का बेहतर सोर्स होते हैं, जो अरबों की आबादी की प्‍यास बुझा रहे हैं। अकेले अमेरिका में पीने के लिए इस्‍तेमाल किए जाने वाले लगभग 40 फीसदी ग्राउंड वॉटर का सोर्स सिंकहोल और गुफाएं हैं। हालांकि इंसानी दखल बढ़ने से यहां भी प्रदूषण बढ़ सकता है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Sinkhole, China, Forest, new forest, 630 feet sinkhole, Cave

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo भारत में ला रही सस्ता फोन, 50MP दो कैमरा, 7200mAh होगी बैटरी!
  2. iQOO Neo 11 Ultra में मिल सकता है 6.83 इंच डिस्प्ले, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple पर अमेरिकी सरकार का चाइनीज मेमोरी चिप्स से दूरी बनाने का प्रेशर
  2. iQOO Neo 11 Ultra में मिल सकता है 6.83 इंच डिस्प्ले, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. iQOO का तहलका! लॉन्च करेगी 15,000mAh बैटरी वाला फोन! मिल सकते हैं 200MP दो कैमरा!
  4. Vivo भारत में ला रही सस्ता फोन, 50MP दो कैमरा, 7200mAh होगी बैटरी!
  5. Airtel ने शुरू किया FREE सैटेलाइट इंटरनेट! SpaceX से डील, बिना मोबाइल नेटवर्क भी चलेंगे WhatsApp जैसे ऐप
  6. IND vs SL Test Match LIVE: भारत-श्रीलंका टेस्ट मैच आज, यहां देखें फ्री!
  7. iQOO Buds भारत में 20 अगस्त को होंगे लॉन्च, डिजाइन आया सामने
  8. ₹4500 सस्ता मिल रहा Oppo का 50MP 3 कैमरा वाला फोन! Flipkart पर जबरदस्त ऑफर
  9. Independence Day 2026: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी का संबोधन, ऐसे देखें फ्री!
  10. Apple का फोल्डेबल आईफोन शुरुआत में सिर्फ एक मार्केट में हो सकता है लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.