40 करोड़ प्रकाश वर्ष दूर है पृथ्‍वी से यह चीज, सूर्य भी इसके आगे ‘बौना’, Hubble टेलीस्‍कोप ने ली तस्‍वीर, जानें

Hubble Telescope new image : यह एक एक्टिव गैलेक्‍सी है और हमारी पृथ्‍वी से करीब 40 करोड़ प्रकाश वर्ष दूर है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 5 अक्टूबर 2023 11:29 IST
ख़ास बातें
  • हबल स्‍पेस टेलीस्‍कोप ने ली नई तस्‍वीर
  • 40 करोड़ प्रकाश वर्ष दूर आकाशगंगा को किया कैद
  • 1837 में खोजा गया था इस आकाशगंगा को

इसका द्रव्‍यमान हमारे सूर्य से लगभग 1.1 ट्रिलियन गुना ज्‍यादा है।

Photo Credit: Nasa

हमारे ब्रह्मांड में कई आकाशगंगाएं (Galaxies) हैं, जो अबतक वैज्ञानिकों और टेलीस्‍कोपों की नजर से ओझल हैं। हालांकि कुछ आकाशगंगाओं को देखा गया है, जिससे यह अनुमान मिलता है कि अन्‍य का आकार और अंदरुनी मटीरियल किस तरह का हो सकता है। अंतरिक्ष में बीते 30 साल से भी ज्‍यादा समय से तैनात हबल स्पेस टेलीस्कोप (Hubble Space Telescope) ने NGC 612 नाम की आकाशगंगा को अलग एंगल से कैमरों में कैद किया। रिपोर्ट के अनुसार, यह एक एक्टिव गैलेक्‍सी है और हमारी पृथ्‍वी से करीब 40 करोड़ प्रकाश वर्ष दूर है। इसका द्रव्‍यमान हमारे सूर्य से लगभग 1.1 ट्रिलियन गुना ज्‍यादा है। 

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) ने इस तस्‍वीर को शेयर करते हुए बताया है कि यह एक दुर्लभ आकाशगंगा है, जिसे साल 1837 में ब्रिटिश खगोलशास्त्री जॉन हर्शेल ने खोजा था। NGC 612 को पृथ्वी के दक्षिणी गोलार्ध से आसानी से देखा जा सकता है। 
Advertisement
 

NGC 612 की एक और खास बात है कि यह एक सेफर्ट आकाशगंगा (Seyfert galaxy) है। एक एक्टिव आकाशगंगाओं का एक प्रकार है। इसका मतलब है कि आकाशगंगा के केंद्र के पास मौजूद मैटर उसके न्‍यूक्लियस की चारों ओर शांत तरीके से घूमता है। इस आकाशगंगा में कई युवा तारे भी हैं, जिनकी उम्र 4 करोड़ से 10 करोड़ साल के बीच है। इस आकाशगंगा से रेडियो उत्‍सर्जन भी होता है, जो इसे एक रेडियो गैलेक्‍सी बनाती है। वैज्ञानिक हमारे ब्रह्मांड में अबतक ऐसी 5 आकाशगंगाओं का पता लगा पाए हैं।
Advertisement

भले ही साल 2021 में लॉन्‍च किए गए जेम्‍स वेब स्‍पेस टेलीस्‍कोप ने हबल टेलीस्‍कोप को रिप्‍लेस कर दिया है, लेकिन हबल अभी भी काम कर रहा है और अगले कई साल तक सर्विस देगा। इसे नासा और यूरोपीय स्‍पेस एजेंसी ने साल 1990 में लॉन्च किया था। तब से अबतक हबल ने सुदूर ब्रह्मांड की कई अनदेखी तस्‍वीरों से दुनिया को रू-ब-रू करवाया है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  3. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  2. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  4. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  5. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  6. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  7. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  8. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  10. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.