Surya Grahan & Chandra Grahan 2024 : इस साल कितने सूर्य ग्रहण और चंद्रग्रहण होंगे? क्‍या भारत में दिखेंगे? जानें

Surya Grahan & Chandra Grahan 2024 : इस साल पहला चंद्रग्रहण 25 मार्च को दिखाई देगा। यह उपछाया (Penumbral) चंद्रग्रहण होगा।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 9 जनवरी 2024 13:38 IST
ख़ास बातें
  • इस साल 2 सूर्य ग्रहण और 2 चंद्रग्रहण आएंगे नजर
  • अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी ने दी जानकारी
  • भारत में ये दिखेंगे या नहीं, नासा ने बताया

रिपोर्ट्स के अनुसार, भारत में इस साल कोई भी सूर्य ग्रहण और चंद्रग्रहण दिखाई नहीं देगा।

Photo Credit: Nasa

Solar Eclipse and Lunar Eclipse 2024 : आसमान में होने वाली घटनाओं में दिलचस्‍पी रखते हैं, तो यह साल खास होने वाला है। दुनिया इस साल दो सूर्य ग्रहण और दो चंद्रग्रहण देखेगी। सूर्य ग्रहण वह स्थिति है जब सूर्य और पृथ्वी के बीच में चंद्रमा आ जाता है। इससे चंद्रमा के पीछे सूर्य का बिम्ब (Image) कुछ समय के लिए ढक जाता है, इसे सूर्य ग्रहण कहा जाता है। वहीं, चंद्रग्रहण में चंद्रमा पृथ्वी के ठीक पीछे उसकी प्रच्छाया में आ जाता है। हम आपको बता रहे हैं कि इस साल कब-कब सूर्य ग्रहण और चंदग्रहण होगा। क्‍या इसे भारत में देखा जा सकेगा? आइए जानते हैं। 
 

सूर्य ग्रहण 2024

साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल को होगा। यह पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा, जिसकी शुरुआत दक्षिणी प्रशांत महासागर से होगी। यह उत्तरी अमेरिका और मैक्सिको से गुजरते हुए कनाडा तक जाएगा। कोस्‍टा रिका, क्‍यूबा, डोमिनिका, फ्रेंच पोलिनेशिया और जमैका जैसे देशों में भी आशिंक रूप से यह दिखाई देगा। भारत में यह सूर्य ग्रहण नहीं दिखेगा, क्‍योंकि तब यहां रात हो रही होगी। 
Advertisement

साल 2024 का दूसरा सूर्य ग्रहण 2 अक्‍टूबर को गांधी जयंती के दिन लगेगा। वह एक वलयाकार सूर्य ग्रहण (Annular Solar Eclipse) होगा, जिसमें रिंग ऑफ फायर भी नजर आएगी। यह सूर्य ग्रहण दक्षिण अमेरिकी देशों जैसे- अर्जेंटीना और चिली में नजर आएगा। यह आंशिक रूप से दक्षिण अमेरिका, अंटार्कटिका और प्रशांत महासागर में भी दिखाई देगा। भारत में यह सूर्य ग्रहण नहीं दिखेगा, क्‍योंकि तब यहां रात हो रही होगी। 
 

चंद्रग्रहण 2024

साल 2024 का पहला चंद्रग्रहण 25 मार्च को दिखाई देगा। यह उपछाया (Penumbral) चंद्रग्रहण होगा। ऐसे ग्रहण में चंद्रमा, पृथ्वी की छाया के एक बाहरी इलाके से गुजरता है जिसे पेनुम्ब्रा कहा जाता है। यह चंद्रग्रहण यूरोप, ऑस्‍ट्रेलिया, अफ्रीका, नॉर्थ-ईस्‍ट एशिया, उत्तरी अमेरिका, दक्षिणी अमेरिका आदि में दिखाई देगा। भारत में यह दिखाई नहीं देगा। 
Advertisement

इस साल का दूसरा चंद्रग्रहण 18 सितंबर को लगेगा। यह आंशिक चंद्रग्रहण होगा। इसे यूरोप, एशिया, ऑस्‍ट्रेलिया, अफ्रीका, उत्तर/पश्‍चिमी अमेरिका, उत्तर पूर्वी साउथ अमेरिका आदि में देखा जा सकेगा। हालांकि भारत में यह नजर नहीं आएगा। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  3. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  2. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  3. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  4. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
  5. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  6. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  9. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  10. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.