मंगल ग्रह पर जाने वाला Starship रॉकेट कितना बड़ा होगा? Elon Musk ने बताया

Starship Rocket New Update : स्‍पेसएक्‍स के मार्स (मंगल) मिशन को ध्‍यान में रखते हुए स्‍टारशिप का आकार बढ़ाया जाएगा।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 15 अप्रैल 2024 12:34 IST
ख़ास बातें
  • दुनिया के सबसे बड़े रॉकेट 'स्‍टारशिप' का बढ़ेगा आकार
  • भविष्‍य में 500 फीट होगी ऊंचाई
  • एलन मस्‍क ने अपने कर्मचारियों के साथ शेयर की इन्‍फर्मेशन

स्‍टारशिप एक रीयूजेबल रॉकेट होगा। उसके हर लॉन्‍च में 3 मिलियन डॉलर की लागत आएगी।

Starship Rocket New Update : दुनिया के सबसे बड़े रॉकेट ‘स्‍टारशिप' (Starship) का आकार भविष्‍य में और भी बड़ा होगा। स्‍टारशिप का निर्माण कर रही स्‍पेसएक्‍स (SpaceX) के मालिक एलन मस्‍क (Elon Musk) ने हाल में अपने कर्मचारियों के साथ यह इन्‍फर्मेशन शेयर की। एक रिपोर्ट के अनुसार, मस्‍क ने बताया कि स्‍टारशिप रॉकेट आख‍िरकार 500 फीट ऊंचा होगा। यह मौजूदा वक्‍त में टेस्‍ट किए जा रहे स्‍टारशिप रॉकेट से 20 फीसदी ज्‍यादा है। रिपोर्ट के अनुसार, स्‍पेसएक्‍स के मार्स (मंगल) मिशन को ध्‍यान में रखते हुए स्‍टारशिप का आकार बढ़ाया जाएगा।  

स्‍पेसडॉटकॉम की रिपोर्ट में बताया गया है कि स्‍टारशिप एक रीयूजेबल रॉकेट होगा। उसके हर लॉन्‍च में 3 मिलियन डॉलर की लागत आएगी। मुद्रास्फीति के नजरिए से इसकी तुलना करें तो 2004 में फाल्‍कन-1 रॉकेट को लॉन्‍च करने में जितनी लागत आती थी, स्‍टारशिप को उससे कम में अंत‍रिक्ष में भेजा जा सकेगा।  
Advertisement

रिपोर्ट के अनुसार, एलन मस्‍क ने अपने कर्मचारियों से कहा कि ये आंकड़े अकल्‍पनीय हैं। स्‍टारशिप रॉकेट एक दिन हकीकत हो सकता है, किसी ने भी नहीं सोचा था। हम यह सब हासिल करने के लिए फ‍िजिक्‍स का कोई नियम नहीं तोड़ रहे। एलन मस्‍क की योजना एक दिन मंगल ग्रह पर इंसानों को बसाने की है। मार्स प्राेजेक्‍ट के बारे में वह समय-समय पर जानकारी देते रहते हैं। 

स्‍टारशिप रॉकेट इसकी सबसे अहम कड़ी है। इसे अबतक 3 बार टेस्‍ट किया जा चुका है और तीसरा परीक्षण काफी हद तक कामयाब रहा था। जिस दिन स्‍टारशिप रॉकेट पूरी तरह से तैयार हो जाएगा और अमेरिकी प्रशासन से उसे उड़ान की मंजूरी मिल जाएगी, मस्‍क का मंगल मिशन भी शुरू हो जाएगा। 
Advertisement

स्‍पेसएक्‍स का फोकस अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) के मून मिशन पर भी है। स्पेसएक्स को आर्टेमिस 3 लैंडिंग मिशन के लिए वेंडर बनाया गया है। आर्टेमिस मिशन का मकसद एक बार फ‍िर अंतरिक्ष यात्रियों को चंद्रमा पर पहुंचाना है। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  2. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. iQOO 16 में होगा दुनिया का पहला 2K 165Hz डिस्प्ले, गेमर्स को मिलेगा कमाल का एक्सपीरियंस!
  4. 8300mAh बैटरी और AI बटन वाला Honor Play 11 हुआ लॉन्च, कीमत करीब ₹20 हजार से शुरू
  5. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  2. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  3. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  4. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  5. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  6. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  7. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
  8. DRDO Internship 2026: ₹30 हजार कमाने का मौका दे रहा DRDO, BTech, MSc स्टूडेंट्स ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
  9. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
  10. ₹74,990 में iPhone 17 Pro Max, Pro मॉडल पर भी जबरदस्त बेनिफिट्स! यहां चेक करें पूरा ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.