• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • ऐसी होंगी Future cars, बिना हेडफोन सुन सकेंगे सॉन्‍ग, सामने वाले को नहीं आएगी आवाज

ऐसी होंगी Future cars, बिना हेडफोन सुन सकेंगे सॉन्‍ग, सामने वाले को नहीं आएगी आवाज

रिसर्चर्स का मानना है कि कार में इस तरह के पर्सनल साउंड जोन से आपको बाहर की आवाज आए बिना अच्‍छी तरह से सुनने की तकनीक मिल सकती है।

ऐसी होंगी Future cars, बिना हेडफोन सुन सकेंगे सॉन्‍ग, सामने वाले को नहीं आएगी आवाज

मल्‍टीपल लाउडस्पीकर की मदद से साइंटिस्‍ट पर्सनल साउंड जोन बनाने पर काम कर रहे हैं।

ख़ास बातें
  • फ्रांस में रिसर्चर्स कार में एक पर्सनल साउंड जोन देने पर काम कर रहे हैं
  • इसकी मदद से कार में बैठे लोग बिना हेडफोन के पसंदीदा साउंड सुन सकेंगे
  • रिसर्च बताती है कि भविष्‍य की कारें तकनीक में कितनी आगे होंगी
विज्ञापन
रोड ट्र‍िप्‍स तब मुश्किलों से भर जाती हैं, जब उनमें किसी और की पसंद का म्‍यूजिक सुनना पड़ता है। जैसे- आपको पसंद हैं नाइंटीज के मेलॉडी सॉन्‍ग और सामने वाला दमदार बैस वाले पंजाबी गाने बजा दे। हेडफोन इसका एक सॉल्‍यूशन जरूर हैं, लेकिन लंबी रोड ट्रिप्‍स में उनके साथ बैठे रहना कानों के लिए दुखदायी हो जाता है। कैसा हो अगर आप गाड़ी में बिना हेडफोन के अपनी पसंद का गाना सुन पाएं और वह किसी और को भी ना सुनाई दे। साउंड की दुनिया की यह कल्‍पना फ्यूचर में हकीकत बन सकती है। फ्रांस में रिसर्चर्स ऐसा ही एक पर्सनल साउंड जोन देने पर काम कर रहे हैं, जो आपकी कार में कंडीशन के हिसाब से ढल जाता है। 

रिसर्चर्स का मानना है कि कार में इस तरह के पर्सनल साउंड जोन से आपको बाहर की आवाज आए बिना अच्‍छी तरह से सुनने की तकनीक मिल सकती है। हर कोई कार में अपनी पसंद का म्‍यूजिक सुन सकेगा, वह भी बिना हेडफोन लगाए। जीपीएस का अलर्ट सिर्फ ड्राइवर को मिलेगा और आप इसी तरह फोन कॉल भी कर सकेंगे।   

मल्‍टीपल लाउडस्पीकर की मदद से साइंटिस्‍ट पर्सनल साउंड जोन बनाने पर काम कर रहे हैं। इन मल्‍टीपल स्‍पीकर की खूबी यह है कि ये सभी एक ही सिग्‍नल ब्रॉडकास्‍ट नहीं करते, लेकिन सभी सिग्‍नल का आपस में कोऑर्डिनेशन होता है। साइंटिस्‍ट का यह भी मानना है कि इस तरह के साउंड जोन को किसी गाड़ी के लिए तैयार करना चुनौतीपूर्ण है। इसकी एक वजह यह है कि साउंड वेव्‍स सेंसटिव होती हैं। तापमान और ह्यूमिडिटी में बदलाव वेव्‍स के ट्रैवल को बदल सकता है। कार में मौजूद लोगों की संख्‍या भी एक चुनौती है। इन सबके बावजूद साइंटिस्‍ट का यह मानना है कि कार में पर्सनल साउंड जोन बनाना बाकी जगह में इसे तैयार करने के मुकाबले आसान है। 

इसकी वजह यह है कि कार में सीटें फ‍िक्‍स होती हैं और यह आसानी से पता चल जाएगा कि कितने लोग कहां बैठे हैं। द जर्नल ऑफ द एकॉस्टिकल सोसाइटी ऑफ अमेरिका के सितंबर 2021 के एडिशन में साइंटिस्‍ट ने बताया है कि पर्सनल साउंड जोन के साथ कार का एसी ऑन करने या किसी पैसेंजर को पिक करने पर भी साउंड की क्‍वॉलिटी बनी रहेगी।

इस टीम ने एक प्रोटोटाइप के साथ साउंड जोन सिस्टम की शुरुआत की। इसमें कार के आगे की दो सीटों के लिए चार लाउडस्‍पीकर की मदद से पर्सनल साउंड जोन बनाया। रिसर्चर्स ने अपने शोध में देखा कि अगर सीटों की उनकी जगह से दूर ले जाया जाता है, तो साउंड जोन्‍स की क्‍वॉलिटी पर इसका असर पड़ता है। साथ ही साथ साउंड वेव्‍स आपस में इंटरेक्‍ट नहीं कर पातीं। इसके बाद रिसर्चर्स ने इस सिस्‍टम को बेहतर बनाने का लक्ष्‍य तय किया। 

इसके लिए उन्‍होंने कई माइक्रोफोन्‍स भी इस्‍तेमाल किए। फ‍िर रिसर्चर्स की टीम ने कार की पांच सीटों के लिए अलग-अलग साउंड जोन बनाए। उन्‍हें उम्‍मीद है कि यह सिस्‍टम सफर के दौरान कार में होने वाले किसी भी बदलाव में बेहतर काम करेगा।  टीम को अपनी रिसर्च में हौसला बढ़ाने वाले परिणाम मिले हैं। हालांकि इस पर अभी और टेस्‍ट किए जाने हैं, क्‍योंकि ऐसे कई तकनीकी पहलू हैं, जिन पर काफी काम किया जाना है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo ला रही 44W फास्ट चार्जिंग फीचर वाला नया टैबलेट! यहां आया नजर
  2. इलेक्ट्रिक कार का स्पीड में विश्व रिकॉर्ड! BYD Yangwang U9 Xtreme दौड़ी 503.17km/h की रफ्तार से
  3. Panasonic ने 100 घंटे की बैटरी वाले वायरलैस हेडफोन किए लॉन्च, जानें कीमत
  4. दिवाली पर 14 हजार सोने, चांदी के सिक्के हर घंटे बिके! ऑनलाइन शॉपिंग ने बदला त्यौहारों का अंदाज
  5. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
  6. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  7. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  8. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
  9. Vinfast ने VF MPV के प्राइस में 4 लाख रुपये की कटौती, जानें नया प्राइस, फीचर्स
  10. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »