मंगल पर मिले मिट्टी के तलछट और झील होने के सबूत… क्‍या अरबों साल पहले वहां जीवन था?

इस स्‍टडी के लिए रिसर्चर्स ने नासा के हाई रेजॉलूशन इमेजिंग साइंस एक्सपेरिमेंट (HiRISE), कॉन्टेक्स्ट कैमरा (CTX) और कॉम्पैक्ट रिकोनिसेंस इमेजिंग स्पेक्ट्रोमीटर से डेटा का विश्लेषण किया।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 28 जून 2022 13:39 IST
ख़ास बातें
  • मंंगल ग्रह पर जीवन के निशान ढूंढ रहे हैं डॉक्‍टर
  • अब उन्‍हें मिट्टी के तलछट दिखाई दिए हैं
  • इससे पता चलता है कि वहां अरबों साल पहले जीवन था

तस्‍वीरों में उत्तरी लाडोन वालेस, दक्षिणी लाडोन बेसिन और लाडन बेसिन के आसपास के ऊंचे इलाकों के अंदर मिट्टी के असर वाले तलछट दिखाई दिए।

Photo Credit: Nasa

अंतरिक्ष मिशनों और गहन रिसर्च के जरिए खगोलविद मंगल ग्रह पर जीवन के संकेत (life on mars) खोजने में लगे हुए हैं। अब एक लेटेस्‍ट स्‍टडी ने संकेत दिया है कि मंगल ग्रह का एक क्षेत्र ‘बार-बार रहने योग्य' रहा होगा। वैज्ञानिकों ने यह निष्‍कर्ष लाल ग्रह के मार्गारीटिफर टेरा रीजन (Margaritifer Terra region) के अंदर मिट्टी के असर वाले तलछट (Sediments) की खोज करके निकाला है। इस क्षेत्र में कुछ सबसे व्यापक रूप से संरक्षित भू-आकृतियां हैं। यह इसकी सतह पर बहते पानी द्वारा बनाई गई थीं।

प्लैनेटरी साइंस इंस्टि‍ट्यूट की सीनियर साइंटिस्‍ट और प्रमुख लेखक कैथरीन वीट्ज ने इकारस में पब्लिश पेपर में कहा है कि मिट्टी की मौजूदगी जीवन के लिए अनुकूल वातावरण के बारे में बताती है, क्‍योंकि यह उन स्थितियों में स्‍टेबल रहती है, जहां लंबे वक्‍त तक पानी की मौजूदगी होती है। इस स्‍टडी के लिए रिसर्चर्स ने नासा के हाई रेजॉलूशन इमेजिंग साइंस एक्सपेरिमेंट (HiRISE), कॉन्टेक्स्ट कैमरा (CTX) और कॉम्पैक्ट रिकोनिसेंस इमेजिंग स्पेक्ट्रोमीटर से डेटा का विश्लेषण किया। 
Advertisement

कैथरीन वीट्ज के अनुसार, उन्होंने ऑर्बिटल इमेजेस को स्कैन किया। इन तस्‍वीरों में उत्तरी लाडोन वालेस, दक्षिणी लाडोन बेसिन और लाडन बेसिन के आसपास के ऊंचे इलाकों के अंदर मिट्टी के असर वाले तलछट दिखाई दिए। वैज्ञानिकों का मानना है कि लाडोन वैलेस और लाडन बेसिन के अंदर कभी एक झील हुआ करती थी। 

वैज्ञानिकों का मानना है कि इस झील और मिट्टी की मौजूदगी ने मंगल ग्रह पर उस समय जीवन के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनाई होंगी। वैज्ञानिकों का मानना है कि लाडोन बेसिन क्षेत्र की सतह पर कभी पानी बहता था। यह सब लगभग 1.8 अरब साल पहले शुरू हुआ।
Advertisement

रिसर्चर्स ने निष्‍कर्ष न‍िकाला है कि मिट्टी पहले लाडोन बेसिन में पुराने ऊंचाई वाले इलाकों में जमा हुई थी। बाद में पानी ने मिट्टी से भरी तलछट को बर्बाद करते हुए लाडन वैलेस चैनल का निर्माण किया। इसके बाद मिट्टी लाडोन बेसिन और उत्तरी लाडन वालेस इलाके में झील में नीचे की ओर जमा हो गई।
Advertisement

वैज्ञानिक इस स्‍टडी के नतीजों से उत्‍साहित हैं। उन्‍हें उम्‍मीद है कि इससे मंगल ग्रह पर जीवन के निशान ढूंढने में और मदद मिलेगी। आने वाले मिशनों और स्‍टडी के लिए भी यह फायदेमंद हो सकती है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  3. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  4. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  6. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  2. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  3. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  4. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  6. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  7. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  8. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  9. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
  10. HP के इस लैपटॉप में मिलती है 192GB RAM, भारत में लॉन्च हुआ ZBook Ultra G3a 16; जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.