Elon Musk की स्‍पेसएक्‍स ने लॉन्‍च किया खुफ‍िया सैटेलाइट, जानें क्‍या काम करेगा

बताया जा रहा है कि यह सैटेलाइट सीनियर लीडर्स और लड़ाकू कमांडर्स को कम्‍युनिकेशन रिले की क्षमताएं प्रदान करेगा।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 16 जनवरी 2023 12:53 IST
ख़ास बातें
  • एलन मस्‍क की कंपनी ने लॉन्‍च किया सैटेलाइट
  • हेवी फाल्कन रॉकेट के जरिए लॉन्‍च हुआ सैटेलाइट
  • US स्‍पेस फोर्स को मदद करेगा यह सैटेलाइट

फाल्‍कन हैवी रॉकेट स्‍पेसएक्‍स का सबसे पावरफुल रॉकेट है। अबतक इस रॉकेट ने 5 लॉन्‍च और 11 लैंडिंग की हैं।

एलन मस्‍क (Elon Musk) की कंपनी स्‍पेसएक्‍स (SpaceX) दुनिया की पहली ऐसी निजी स्‍पेस कंपनी है, जो अंतरिक्ष यात्रियों को स्‍पेस में ले जा रही है। रिपोर्टों के अनुसार, स्‍पेसएक्‍स ने नासा (Nasa) के कैनेडी स्पेस सेंटर (Kennedy Space Center) से एक हेवी फाल्कन रॉकेट को लॉन्च किया है। बताया जा रहा है कि इसके तहत यूएस स्‍पेस फोर्स (USSF) के लिए एक क्‍लासिफाइड मिशन को लॉन्‍च किया गया। ना ही स्‍पेसएक्‍स और ना अमेरिकी सरकार ने इस लॉन्‍च के बारे में ज्‍यादा जानकारी दी है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मिशन के जरिए कंटीन्यूअस ब्रॉडकास्ट ऑगमेंटिंग SATCOM 2 (CBAS-2) सैटेलाइट को पृथ्‍वी से 35 हजार किलोमीटर ऊपर भूस्थैतिक (geostationary) कक्षा में भेजा गया। बताया जा रहा है कि यह सैटेलाइट सीनियर लीडर्स और लड़ाकू कमांडर्स को कम्‍युनिकेशन रिले की क्षमताएं प्रदान करेगा। स्पेस फोर्स के अधिकारियों ने स्पेसडॉटकॉम को बताया कि सीबीएएस -2 मिशन का मकसद मौजूदा सैन्य सैटेलाइट्स कम्‍युनिकेशन क्षमताओं को बढ़ाना और सैटेलाइट्स के जरिए मिलिट्री डेटा को लगातार ब्रॉडकास्‍ट करना है। 
 

फाल्‍कन हैवी रॉकेट स्‍पेसएक्‍स का सबसे पावरफुल रॉकेट है। अबतक इस रॉकेट ने 5 लॉन्‍च और 11 लैंडिंग की हैं। 
Advertisement
फाल्कन हैवी रॉकेट लगभग 64 मीट्रिक टन वजन ऑर्बिट में ले जा सकता है। यह 18, 747 एयरफ्राफ्ट के वजन के बराबर है। हाल ही में स्‍पेसएक्‍स ने एक वीडियो शेयर किया था। यह उसके हालिया मिशन लॉन्‍च से जुड़ा था। वीडियो में कंपनी ने फाल्‍कन 9 (Falcon 9) रॉकेट के पहले स्‍टेज पर एक कैमरा फ‍िट किया। उस पूरे वीडियो को रिकॉर्ड करते हुए 90 सेकंड का एक वीडियो लोगों के लिए रिलीज किया।  

इसके अलावा, स्‍पेसएक्‍स ने 54 नेक्‍स्‍ट जेनरेशन स्‍टारलिंक इंटरनेट सैटेलाइट्स को भी हाल में लॉन्‍च किया है। स्‍पेसएक्‍स के ये सैटेलाइट्स इसलिए महत्‍वपूर्ण हैं, क्‍योंकि ये फर्स्‍ट जेनरेशन मॉडल्‍स के मुकाबले ज्‍यादा पावरफुल हैं। कहा जा रहा है कि ये ज्‍यादा इंटरनेट ट्रैफ‍िक को कंट्रोल कर सकते हैं और सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस को सीधे लोगों के स्‍मार्टफोन्‍स तक पहुंचा सकते हैं। इन सैटेलाइट्स को ‘जेन 2' भी कहा जा रहा है। स्‍पेसएक्‍स को ऐसी 7,500 यूनिट लॉन्‍च करने की मंजूरी अमेरिकी सरकार से मिली है। बीते दिनों जिन 54 सैटेलाइट्स को लॉन्‍च किया गया, उन्‍हें स्‍पेसएक्‍स के फाल्‍कन 9 रॉकेट की मदद से अंतरिक्ष में पहुंचाया गया। 
Advertisement
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  2. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  3. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Vivo Y600 लॉन्च, नहीं रहेगा बार-बार चार्ज करने का झंझट
  4. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  5. Realme ला रही नया मिडरेंज फोन, 200MP कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  6. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  7. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  9. Infinix GT 50 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, Dimensity 8400 Ultimate चिप, 6500mAh बैटरी फीचर!
  10. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  11. Samsung Galaxy S25 FE 5G दिवाली सेल में ₹17 हजार से ज्यादा सस्ता, यहां पर डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme ला रही नया मिडरेंज फोन, 200MP कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  2. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  3. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  5. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  6. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  7. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  8. 50MP कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ Poco X8s ग्लोबल बाजार में लॉन्च, जानें और क्या है खास
  9. Oppo Find X10 Ultra में होगा 200MP मेन कैमरा के साथ 100MP सेल्फी कैमरा! 8500mAh बैटरी
  10. Oppo Find X10 नए ग्रीन कलर वेरिएंट में लॉन्च, 8000mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा वाला फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.