एक नहीं, आज 5 एस्‍टरॉयड्स से होगा पृथ्‍वी का सामना, जानें इन ‘खतरनाक’ चट्टानों के बारे में

आज पृथ्‍वी के नजदीक से गुजरने वाले दो एस्‍टरॉयड लगभग बराबर आकार हैं। एक का नाम है- एस्‍टरॉयड (2022 YU3) और दूसरा है- एस्‍टरॉयड (2022 YT3)। दोनों ‘आसमानी आफतों’ को इसी साल खोजा गया है और इनका साइज लगभग 76 फुट है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 2 जनवरी 2023 15:12 IST
ख़ास बातें
  • आज पृथ्‍वी के नजदीक से गुजर रहे हैं 5 एस्‍टरॉयड्स
  • ये सभी संभावित रूप से खतरनाक की कैटिगरी में शामिल हैं
  • नासा ने इनसे जुड़ी प्रमुख जानकारी दी है

आज पृथ्‍वी के करीब आ रहा सबसे छोटा एस्‍टरॉयड एक बंगले के साइज का है। इसका नाम एस्‍टरॉयड (2022 YP5) है और आकार लगभग 43 फुट है।

नए साल के दूसरे दिन ही आज हमारी पृथ्‍वी को 5 एस्‍टरॉयड (Asteroid) का सामना करना है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) ने इसकी जानकारी दी है। ये सभी एस्‍टरॉयड, पृथ्‍वी के लिए ‘संभावित रूप से खतरनाक' (Potentially Hazardous) की कैटिगरी में शामिल हैं। इनमें से सबसे बड़ी ‘अंतरिक्ष चट्टान' का नाम एस्‍टरॉयड (2021 NF) है। करीब 130 फुट आकार का यह एस्‍टरॉयड एक कर्मशल प्‍लेन के जितना बड़ा है। आइए इनके बारे में विस्‍तार से जान लेते हैं।  

पृथ्‍वी के नजदीक आ रहे 5 एस्‍टरॉयड्स में सबसे बड़ी आसमानी ‘आफत' है एस्‍टरॉयड (2021 NF)। इसे साल 2021 में खोजा गया था और यह अपोलो ग्रुप से संबंधित है। इसका अनुमानित आकार 130 फुट है। जब यह पृथ्‍वी के सबसे नजदीक आएगा, तब दोनों के बीच दूरी घटकर सिर्फ 42 लाख 70 हजार किलोमीटर रह जाएगी। इसी वजह से नासा ने इसे ‘संभावित रूप से खतरनाक' की कैटिगरी में रखा है। हालांकि इसके पृथ्‍वी से टकराने की संभावना नहीं है। वैज्ञानिक इसे तब तक मॉनिटर करते रहेंगे, जब तक यह पृथ्‍वी से दूर नहीं चला जाता। 

आज पृथ्‍वी के नजदीक से गुजरने वाले दो एस्‍टरॉयड लगभग बराबर आकार हैं। एक का नाम है- एस्‍टरॉयड (2022 YU3) और दूसरा है- एस्‍टरॉयड (2022 YT3)। दोनों ‘आसमानी आफतों' को इसी साल खोजा गया है और इनका साइज लगभग 76 फुट है। एस्‍टरॉयड (2022 YU3) करीब 23 लाख 40 हजार किलोमीटर की दूरी से पृथ्‍वी से होकर गुजरेगा। यह 25682 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हमारे ग्रह की ओर आ रहा है। वहीं, एस्‍टरॉयड (2022 YT3) करीब 26 लाख 50 हजार किलोमीटर की दूरी से हमारे ग्रह को क्रॉस करेगा। 

आज पृथ्‍वी के करीब आ रहा सबसे छोटा एस्‍टरॉयड एक बंगले के साइज का है। इसका नाम एस्‍टरॉयड (2022 YP5) है और आकार लगभग 43 फुट है। जब यह पृथ्‍वी के सबसे करीब होगा, जब दोनों के बीच दूरी घटकर 18 लाख 60 हजार किलोमीटर रह जाएगी। इनके अलावा, एस्‍टरॉयड (2022 YY6) भी पृथ्‍वी के करीब आ रहा है। 65 फुट का यह एस्‍टरॉयड वैज्ञानिकों की नजरों में है। जब यह पृथ्‍वी के सबसे करीब आएगा, तब दोनों के बीच दूरी घटकर सिर्फ 5 लाख किलोमीटर रह जाएगी। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  5. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  6. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  7. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.