क्लाइमेट चेंज धीमी कर रहा है पृथ्वी की गति! हो सकता है बड़ा खतरा

इससे सैटेलाइट नेविगेशन, स्पेस मिशन और ग्लोबल टाइमकीपिंग सिस्टम के लिए चुनौतियां पैदा हो सकती हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 13 जून 2026 15:58 IST
ख़ास बातें
  • पिघलते ग्लेशियर और बर्फ परतों के कारण पृथ्वी की रोटेशन धीमी हो रही है।
  • इससे पृथ्वी पर दिन की लम्बाई कुछ बढ़ रही है।
  • पृथ्वी का दिन अभी हर सदी में लगभग 1.33 मिलीसेकंड की दर से लंबा हो रहा।

क्लाइमेट चेंज न सिर्फ पृथ्वी की मौसमी गतिविधियों को बदल रहा है, बल्कि यह एक नए खतरे को जन्म दे रहा है

Photo Credit: vecteezy

क्लाइमेट चेंज न सिर्फ पृथ्वी की मौसमी गतिविधियों को बदल रहा है, बल्कि यह एक नए खतरे को जन्म दे रहा है जो मनुष्य की सोच से भी बड़ा हो सकता है। एक नई स्टडी कहती है कि क्लाइमेट चेंज की वजह से पृथ्वी की घूमने की गति पर भी प्रभाव पड़ रहा है। वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि क्लाइमेट चेंज के कारण ग्लेशियरों पर जो प्रभाव पड़ रहा है उससे पृथ्वी की घूर्णन गति धीमी हो रही है जो कि पृथ्वी के लिए अच्छे संकेत नहीं हैं। 

जलवायु परिवर्तन, या क्लाइमेट चेंज पृथ्वी पर अनुमान से कहीं ज्यादा बड़ा प्रभाव डाल रहा है। इससे न सिर्फ मौसमों का पैटर्न बदल रहा है, बल्कि यह पृथ्वी की घूमने की गति को धीमी कर रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, वैज्ञानिकों ने स्टडी के आधार पर खुलासा किया है कि पघलते ग्लेशियर और बर्फ परतों के कारण पृथ्वी की रोटेशन धीमी हो रही है। इससे पृथ्वी पर दिन की लम्बाई कुछ बढ़ रही है। 

Advertisement

वियना यूनिवर्सिटी और ETH ज़्यूरिक के शोधकर्ताओं की एक स्टडी के अनुसार, पृथ्वी का दिन अभी हर सदी में लगभग 1.33 मिलीसेकंड की दर से लंबा हो रहा है। यह बदलाव मुख्य रूप से समुद्र स्तर के बढ़ने से जुड़ा है जो कि ग्लेशियरों के पिघलने से लगातार ऊपर जा रहा है। जैसे जैसे बर्फ पिघलती है, पानी ध्रुवों की ओर से महासागरों में जाता है। इससे पृथ्वी के चारों और द्रव्यमान का पुनर्वितरण हो रहा है। द्रव्यमान के इस बदलाव के कारण पृथ्वी की घूमने की गति धीमी हो रही है। जिसके परिणामस्वरूप दिन की लंबाई बढ़ रही है। 

हालांकि यह बदलाव बहुत छोटा है, लेकिन शोधकर्ताओं का कहना है कि इससे सैटेलाइट नेविगेशन, स्पेस मिशन और ग्लोबल टाइमकीपिंग सिस्टम के लिए चुनौतियां पैदा हो सकती हैं, क्योंकि ये सभी पृथ्वी के घूमने के बारे में सटीक जानकारी पर निर्भर करते हैं। स्टडी को Journal of Geophysical Research: Solid Earth में प्रकाशित किया गया है। इसमें पाया गया है कि पिछले 36 लाख वर्षों में किसी भी समय दिन की लंबाई में जलवायु के कारण उतनी तेज़ी से बढ़ोतरी नहीं हुई, जितनी 2000 और 2020 के बीच दर्ज की गई।

शोधकर्ताओं ने कहा है कि पृथ्वी के घूमने की गति पर असर डालने वाला मुख्य और लंबे समय तक बना रहने वाला कारक चंद्रमा ही है। समय के साथ यह धीरे-धीरे ग्रह के घूमने की गति को धीमा करता है और दिनों की अवधि को बढ़ाता है। हालाँकि, स्टडी से पता चलता है कि कुछ स्थितियों में इस सदी के अंत तक जलवायु परिवर्तन का असर चंद्रमा के प्रभाव से भी ज़्यादा हो सकता है।
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  2. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  3. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  4. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  5. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  2. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  3. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  5. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  9. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  10. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.