Christmas 2023 on Space : टेबल पर खड़ी चम्‍मचें, लटके हुए मोजे! अंतरिक्ष में कुछ यूं मना क्रिसमस, देखें Photos

Christmas 2023 on Space : जमीन से 400 किलोमीटर ऊपर सेलिब्रेट किए गए क्रिसमस की तस्‍वीरें सामने आई हैं।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 27 दिसंबर 2023 13:37 IST
ख़ास बातें
  • आईएसएस पर मनाया गया क्रिसमस
  • धरती से 400 किलोमीटर ऊपर सेलिब्रेशन
  • अंतरिक्ष यात्री ने शेयर की तस्‍वीरें

आईएसएस पर हर साल क्रिसमस और न्‍यू ईयर को सेलिब्रेट किया जाता है।

Photo Credit: @AstroJaws

क्रिसमस (Christmas 2023) के आयोजन के साथ पूरी दुनिया न्‍यू ईयर (New Year 2024) के स्‍वागत में जुट गई है। इस साल इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन (ISS) पर अनोखे अंदाज में क्रिसमस (Christmas 2023 on Space) मनाया गया। जमीन से 400 किलोमीटर ऊपर सेलिब्रेट किए गए क्रिसमस की तस्‍वीरें सामने आई हैं। इनमें टेबल में खड़ी चम्‍मचों, कैंची के साथ ही लटके हुए मोजों को देखा जा सकता है। याद रहे कि आईएसएस पर हर साल क्रिसमस और न्‍यू ईयर को सेलिब्रेट किया जाता है। 

आईएसएस पर मौजूद अंतरिक्ष यात्री ‘जैस्मीन मोघबेली' (Jasmin Moghbeli) ने सेलिब्रेशन की तस्‍वीरें शेयर की हैं। उन्‍होंने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स पर किए गए एक पोस्‍ट में लिखा, स्‍पेस स्‍टेशन से मेरी क्र‍िसमस! खास यह है कि स्‍पेस स्‍टेशन में इस बार यहूदी फेस्टिवल हनुक्का (Hanukkah) को भी सेलिब्रेट किया गया।  
Advertisement
 

‘जैस्मीन मोघबेली' आईएसएस पर मौजूद ‘एक्‍सपिडिशन 70' टीम का हिस्‍सा हैं। तस्‍वीर में उनके साथ 3 और अंतरिक्ष यात्री भी दिखाई दे रहे हैं, जिन्‍होंने फेस्टिवल में हिस्‍सा लिया। उन सभी ने क्रिसमस की टोपी पहनी हुई है। टेबल पर खाने-पीने का सामान द‍िखाई देता है।  
Advertisement

तस्‍वीरों में देखा जा सकता है कि जीरो ग्रैविटी की वजह से वैज्ञानिकों की टेबल पर रखी चम्‍मचें, कैंची आदि हवा में हैं। मोजों को लटकाया गया है। ज्‍यादातर गिफ्ट्स को टेप किया गया है, ताकि वह अपनी जगह पर रहें। अंतरिक्ष में मौजूद वैज्ञानिकों की यह टीम अगले साल धरती पर लौटेगी। 

इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन धरती से 400 किलोमीटर ऊपर एक ऐसी लैब है, जहां वैज्ञानिकों की एक टीम हमेशा तैनात रहती है। वहां तमाम प्रयोगों को किया जाता है। आईएसएस पूरी पृथ्‍वी के ऊपर से गुजरता है और तमाम देशों को कवर करता है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) साल 2030 तक आईएसएस को डीऑर्बिट करना चाहती है यानी उसे सुरक्षित रूप से पृथ्‍वी पर गिरा दिया जाएगा। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट
  2. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  4. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  7. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  9. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  10. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.