Water on Moon : चीनी वैज्ञानिकों को बड़ी कामयाबी! चंद्रमा से लाए सैंपल में खोजा ‘पानी’

Water on Moon : इस रिसर्च ने संभावित रूप से खुलासा किया है कि चंद्रमा की सतह पर पानी के मॉलिक्‍यूल्‍स, हाइड्रेटेड सॉल्‍ट्स के रूप में मौजूद हो सकते हैं।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 24 जुलाई 2024 12:41 IST
ख़ास बातें
  • चंद्रमा से लाए गए सैंपलों में मिले वॉटर मॉलिक्‍यूल
  • क्रिस्टलीय पानी के 6 मॉलिक्‍यूल्‍स के साथ मिला हाइड्रेटेड मिनरल
  • यह स्‍टडी जर्नल नेचर एस्‍ट्रोनॉमी में पब्लिश हुई है

ये सैंपल लाए गए थे चंद्रमा से।

Water on Moon : चीनी वैज्ञानिकों को बड़ी कामयाबी मिली है। चीन के चांग'ई 5 मिशन द्वारा पृथ्‍वी पर लाए गए चंद्रमा के सैंपलों में एक नए प्रकार के मॉलिक्‍यूलर स्‍ट्रक्‍चर को खोजा गया है, जिसमें पानी की मौजूदगी है। चीन के सरकारी मीडिया सीजीटीएन की रिपोर्ट के अनुसार, पहले भी सबूतों से पता चला है कि चंद्रमा की सतह पर हाइड्रॉक्सिल ग्रुप्‍स के रूप में पानी या पानी की बर्फ मौजूद है। अब चाइनीज अकैडमी ऑफ साइंस के वैज्ञानिकों ने क्रिस्टलीय पानी के 6 मॉलिक्‍यूल्‍स के साथ एक हाइड्रेटेड मिनरल पाया है।

यह स्‍टडी जर्नल नेचर एस्‍ट्रोनॉमी में पब्लिश हुई है। वैज्ञानिकों ने कहा है कि इस खोज से चंद्रमा की सतह पर पानी के मॉलिक्‍यूल्‍स और अमोनियम (ammonium) के असल फॉर्म की जानकारी मिली है यानी वह किस स्‍वरूप में मौजूद है। खास बात है कि खोजे गए मिनरल का स्‍ट्रक्‍चर पृथ्वी के ज्वालामुखियों के पास पाए जाने वाले मिनरल से काफी मिलता-जुलता है। 
Advertisement

इस रिसर्च ने संभावित रूप से खुलासा किया है कि चंद्रमा की सतह पर पानी के मॉलिक्‍यूल्‍स, हाइड्रेटेड सॉल्‍ट्स के रूप में मौजूद हो सकते हैं। ये हाइड्रेट चंद्रमा के ऊंचाई वाले इलाकों के साथ उन क्षेत्रों में भी हैं जहां सूर्य की रोशनी आती है। रिसर्चर्स का कहना है कि यह खोज फ्यूचर में चंद्रमा पर वॉटर रिसोर्सेज के डेवलपमेंट के लिए नई संभावनाएं खोलेगी।

गौरतलब है कि चीन लगातार चांद पर अपने मिशन भेज रहा है। पिछले महीने ही चीन का रोबोटिक चांग'ई 6 मिशन (Chang'e 6 mission) चंद्रमा के सुदूर इलाके से सैंपल इकट्ठा करके पृथ्‍वी पर लौटा था। चंद्रमा का सुदूर इलाका वह जगह है, जो पृथ्‍वी से नहीं दिखाई देती। दुनिया में पहली बार कोई मून मिशन उस जगह से सैंपल लेकर वापस धरती पर लौटा। चीनी वैज्ञानिकों को उम्‍मीद है कि चांग'ई 6 मिशन भी चांद के बारे में नई जानकारियां जुटाएगा। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  2. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  3. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  4. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  5. OnePlus N6 Lite vs Samsung Galaxy M17e 5G vs Realme P4 Lite 5G: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  6. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  7. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज BitBank पर अमेरिका ने लगाया बैन, ईरान से है लिंक
  2. UPI की वॉल्यूम पर MDR से बड़ा असर नहीं, 10 प्रतिशत मर्चेंट्स डाल सकते हैं कॉस्ट का भार: NPCI
  3. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  4. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  5. Sennheiser Momentum 5 Wireless, Momentum True Wireless 5 लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, शोर नहीं करेगा परेशान
  6. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  7. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  8. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  9. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  10. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.