Chandrayaan 3: विक्रम लैंडर के कैमरा ने बनाया चांद का वीडियो, खोजेगा लैंडिंग की जगह

उतरने से पहले लैंडर पर लगे कैमरा ने एक वीडियो बनाया है

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 19 अगस्त 2023 14:09 IST
ख़ास बातें
  • कैमरे की मदद से ही लैंडर अपने लिए लैंडिंग की एक सपाट जगह ढूंढेगा
  • प्रॉपल्शन मॉड्यूल से लैंडर मॉड्यूल अलग होने के बाद ली तस्वीरें
  • स्पेस एजेंसी ने बताया है कि लैंडर मॉड्यूल की हेल्थ नॉर्मल है

विक्रम लैंडर के इमेजर ने चांद की कुछ फोटो ली हैं जो काफी खूबसूरत हैं।

Photo Credit: ISRO

ISRO का बहुचर्चित तीसरा चांद मिशन चंद्रयान-3 लगातार आगे बढ़ रहा है। भारतीय स्‍पेस एजेंसी इसरो (ISRO) ने शुक्रवार को ‘डिबूस्टिंग' की प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी कर ली। इसरो ने बताया है कि लैंडर मॉड्यूल अच्‍छी स्थिति‍ में है और सामान्‍य रूप से काम कर रहा है। इसरो ने अब मिशन से जुड़ा एक नया वीडियो जारी किया है जिसमें विक्रम लैंडर के कैमरा द्वारा चांद का वीडियो शूट किया गया है। विक्रम लैंडर पर LPDC सेंसर लगा है जो कि एक कैमरा है। इसका नाम लैंडर पोजिशन डिटेक्शन कैमरा बताया गया है जिसने चांद का नया वीडियो बनाया है। 

विक्रम लैंडर के निचले हिस्से में लगा यह कैमरा अपने आप में बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि इस कैमरे की मदद से ही लैंडर अपने लिए लैंडिंग की एक सपाट जगह ढूंढेगा। यानि कि यह कैमरा सुनिश्चित करेगा कि लैंडर की लैंडिंग एकदम स्मूद हो, और उतरने की जगह ऊबड़-खाबड़ न हो। क्योंकि चांद की सतह ऊबड़ खाबड़ भी है, और वहां पर क्रेटर भी मौजूद हैं। लेकिन उतरने से पहले लैंडर पर लगे इस कैमरा ने एक वीडियो भी बनाया है जिसे इसरो ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। 
Advertisement
 
इसके अलावा इसरो ने एक और वीडियो भी शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि लैंडर इमेजर ने चांद की कुछ फोटो ली हैं जो काफी खूबसूरत हैं। यह लैंडर इमेजर कैमरा-1 से ली गई हैं। ये तस्वीरें 17 अगस्त को ली गई हैं। इसरो ने लिखा है कि प्रॉपल्शन मॉड्यूल से लैंडर मॉड्यूल अलग होने के बाद की ये तस्वीरें हैं। यानि कि जब लैंडर प्रॉपल्शन क्राफ्ट से अलग हुआ, उसके बाद की ये फोटो हैं। देखें- 

लेटेस्ट अपडेट में इंडियन स्पेस एजेंसी ने बताया है कि लैंडर मॉड्यूल की हेल्थ नॉर्मल है और यह सही तरीके से काम कर रहा है। लैंडर मॉड्यूल को डिबूस्ट किया गया है जिसके बाद इसका ऑर्बिट 113 km x 157 km कर दिया गया है। इसरो ने कहा है कि अगला यानि दूसरा डिबूस्ट ऑपरेशन 20 अगस्त, यानि कल किया जाएगा। भारतीय समयानुसार यह ऑपरेशन रात 8 बजे होगा। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
  2. iPhone 18 Pro की कीमत कितनी हो सकती है? भारत में खरीदने के लिए कितना पैसा रखना होगा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo A7 Pro हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें सबकुछ
  2. iPhone 18 Pro की कीमत कितनी हो सकती है? भारत में खरीदने के लिए कितना पैसा रखना होगा
  3. Apple का पहला Foldable iPhone आज हो सकता है लॉन्च! कितनी होगी कीमत और क्या होंगे फीचर्स?
  4. Apple Event 2026 आज कितने बजे शुरू होगा? भारत में LIVE कैसे देखें, यहां जानें पूरी डिटेल
  5. Jio अंतरिक्ष में भेजेगा 1600 सैटेलाइट, अगले साल से शुरू, हाई स्पीड इंटरनेट से Starlink को टक्कर!
  6. iPhone 18 Pro लॉन्च से पहले iPhone 17 Pro पर बंपर डिस्काउंट, अभी खरीदें या नए मॉडल का करें इंतजार
  7. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
  8. पीएम नरेंद्र मोदी का वडोदरा में आज इवेंट, BookMyShow पर सिर्फ 1 घंटे में बुक हुए सारे टिकट, 42 हजार से ज्यादा वेटिंग में
  9. दिवाली के लिए रेल टिकट क्यों नहीं बुक कर पा रहे लोग, IRCTC पर सुबह 8 बजे से ही आ रही दिक्कत
  10. Samsung Galaxy A07s हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.