Chandrayaan-3 : कल शुरू होगा मून मिशन का काउंटडाउन! कामयाबी मिली तो दुनिया का चौथा देश बन जाएगा भारत

Chandrayaan-3 : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी ISRO पृथ्वी के इकलौते उपग्रह चांद पर अपना चंद्रयान पहुंचाने के लिए तैयार है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 12 जुलाई 2023 20:16 IST
ख़ास बातें
  • कल इस मिशन का काउंटडाउन हो सकता है शुरू
  • चंद्रयान-3 मिशन को शु्क्रवार दोपहर में लॉन्‍च किया जाएगा
  • अगले महीने चंद्रमा पर लैंड कर सकता है मिशन

चंद्रयान-3 को एलवीएम-एम4 रॉकेट की मदद से लॉन्‍च किया जाएगा।

Photo Credit: ISRO

भारत के मून मिशन चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) की लॉन्चिंग नजदीक आ गई है। शुक्रवार 14 जुलाई को दोपहर 2.35 बजे इस मिशन को लॉन्‍च किया जाएगा, उससे पहले बृहस्पतिवार से काउंटडाउन शुरू हो सकता है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी ISRO पृथ्वी के इकलौते उपग्रह चांद पर अपना चंद्रयान पहुंचाने के लिए तैयार है। चंद्रमा पर अपने लैंडर की ‘सॉफ्ट लैंडिंग' कराने में भारत सफल हो जाता है, तो हम दुनिया की चौथी ताकत बन जाएंगे, जो अबतक ऐसा कर पाई है। 

पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, चंद्रयान-3 को एलवीएम-एम4 रॉकेट की मदद से लॉन्‍च किया जाएगा। मिशन को सफलतापूर्वक लॉन्‍च करने के लिए इसरो आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में जोर-शोर से तैयारियां कर रहा है। सबकुछ योजना के मुताबिक हुआ तो चांद की सतह पर ‘सॉफ्ट लैंडिंग' अगस्त के आखिर में निर्धारित है।

गौरतलब है कि साल 2019 में चंद्रयान-2 मिशन चांद की सतह पर सुरक्षित तरीके से नहीं उतर पाया था। इसरो की पूरी टीम को इससे झटका लगा था। तब के तत्कालीन इसरो प्रमुख के. सिवान भावुक हो गए थे और उन्‍हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गले लगाकर ढांढस बंधाया था। 

अब इसरो के वैज्ञानिक सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र में फ‍िर से पूरी तैयारी के साथ जुटे हुए हैं। अगर भारत अपने मिशन में कामयाब हो जाता है, तो वह अमेरिका, चीन और सोवियत यूनियन के बाद इस लिस्‍ट में शामिल चौथा देश बन जाएगा।
Advertisement

यह भारत का तीसरा मून मिशन है, जिसका मकसद चंद्रयान को सफलतापूर्वक चंद्रमा पर लैंड कराना और उसकी चहलकदमी की क्षमताओं को साबित करना है। जिस रॉकेट की मदद से चंद्रयान को लॉन्‍च किया जाएगा, उसे इसरो के वैज्ञानिक उसे प्यार से 'फैट बॉय' भी कहते हैं। इस ‘फैट बॉय' ने लगातार 6 सफल अभियानों को पूरा किया है।
Advertisement

रिपोर्ट के अनुसार, जुलाई में मिशन को इसलिए लॉन्‍च किया जा रहा है क्‍योंकि साल के इस समय में पृथ्वी और चंद्रमा एक-दूसरे के बेहद करीब होते हैं। मंगलवार को इसरो ने मिशन से जुड़ी लॉन्‍च रिहर्सल को भी पूरा किया था। 24 घंटों तक चली रिहर्सल में रॉकेट उड़ाने के अलावा वो सभी काम किए गए थे, जो शुक्रवार को होंगे। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , science news
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  4. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme 16 Pro Harry Potter Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
  2. Jio यूजर्स को 12 महीने के लिए फ्री मिलेगा Canva, नई साझेदारी से ग्राहकों को फायदा
  3. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
  4. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 6 कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  5. iQOO 16 लॉन्च होने जा रहा 29 सितंबर को, डिजाइन, डिस्प्ले से लेकर कैमरा, बैटरी तक जानें सब
  6. बिना इजाजत AI ग्लासेज से कोई भी नहीं कर पाएगा आपको रिकॉर्ड, बस फोन में डाउनलोड कर लें ये ऐप
  7. EPFO के लिए अब दफ्तर या पोर्टल पर जाने का झंझट खत्म, WhatsApp पर मिलेगी जानकारी, ऐसे करें ज्वाइन
  8. स्पेस में भी शुरू हुई सैन्य ताकत बढ़ाने की रेस, अमेरिका ने तैनात किया 'ऑन-ऑर्बिट' वेपन
  9. Xiaomi 18 Pro लॉन्च सितंबर में कंफर्म, 2 डिस्प्ले के साथ, 8000mAh बैटरी! आई पहली झलक
  10. Samsung Galaxy Tab S12 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, 3 मॉडल हो सकते हैं शामिल 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.