Black Hole के साउंड को सुना है? Nasa ने किया कमाल, देखें यह शानदार वीडियो

Black Hole Sound : नासा का मकसद यह समझाना है कि ब्लैक होल के आसपास विद्युत चुंबकीय तरंगें (electromagnetic waves) कैसे व्यवहार करती हैं।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 28 नवंबर 2022 19:04 IST
ख़ास बातें
  • बीते शुक्रवार नासा ने एक वीडियो शेयर किया
  • इसमें एक ब्‍लैक होल के आसपास का साउंड सुनाई दे रहा है
  • इसे सोनिफ‍िकेशन के जरिए डेवलप किया गया है

Photo Credit: नासा ने इस वीडियो को सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है। एजेंसी ने कैप्‍शन में लिखा, ‘यह नया सोनिफिकेशन, ब्लैक होल के ‘लाइट इको’ को साउंड में बदल देता है।

ब्‍लैक होल (Black Hole) ऐसा विषय है, जिसने हमेशा से ही वैज्ञानिकों की जिज्ञासा को जगाया है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) भी ब्‍लैक होल और उसके रहस्‍य को सुलझाने में जुटी है। बीते शुक्रवार नासा ने एक वीडियो शेयर किया। इसमें सोनिफ‍िकेशन (sonification) तकनीक की मदद से ब्‍लैक होल के चारों ओर लाइट इको (light echoes) को साउंड वेव्‍स (sound waves) में बदलकर पेश किया गया है। नासा का मकसद यह समझाना है कि ब्लैक होल के आसपास विद्युत चुंबकीय तरंगें (electromagnetic waves) कैसे व्यवहार करती हैं।

नासा ने इस वीडियो को सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है। एजेंसी ने कैप्‍शन में लिखा, ‘यह नया सोनिफिकेशन, ब्लैक होल के ‘लाइट इको' को साउंड में बदल देता है। कैप्‍शन में यह भी बताया गया है कि ब्लैक होल किसी भी तरह के प्रकाश को उससे गुजरने नहीं देता। यानी जो भी चीज ब्‍लैक होल में जाती है, वह अदृश्‍य हो जाती है। हालांकि इस दौरान ब्‍लैक होल के आसपास मौजूद मटीरियल से तेज चुंबकीय विक‍िरण पैदा हो सकता है। 

 


करीब 1.30 मिनट का रेडियो सोनिफ‍िकेशन का शानदार उदाहरण पेश करता है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि कर्सर एक सर्कल में बाहर की ओर बढ़ता है, जैसे ही वह लाइट इको से गुजरता है, तभी एक साउंड सुनाई देता है। वीडियो में जिस ब्‍लैक होल को दिखाया गया है, वह सिस्‍टम पृथ्वी से लगभग 7,800 प्रकाश-वर्ष दूर है। इस ब्लैक होल का द्रव्यमान सूर्य के द्रव्यमान से पांच से दस गुना तक है। यह ब्‍लैक होल अपने नजदीकी तारे से मैटर को अवशोषित करता है। 

नासा ने उन दूरबीनों का भी खुलासा किया जिनका इस्‍तेमाल विद्युत चुंबकीय तरंगों की प्रतिध्वनि के बारे में डेटा जुटाने के लिए किया जाता है। नासा ने बताया कि सोनिफ‍िकेशन के जरिए चंद्रा एक्स-रे और स्विफ्ट दूरबीनों के डेटा को साउंड में बदला गया है।
Advertisement

हाल ही में वैज्ञानिकों ने एक लैब में भी ब्‍लैक होल तैयार किया है। करीब एक दशक पुराने स्टीफन हॉकिंग सिद्धांत (Stephen Hawking theory) को टेस्‍ट करने के लिए रिसर्चर्स ने लैब में ब्‍लैक होल की‍ स्थितियों को डेवलप किया। स्‍टडी से जुड़ी वैज्ञानिकों की टीम का कहना है कि इससे उन मैटर्स की खोज का रास्‍ता खुल सकता है, जो ब्‍लैक होल में जाने के बाद ‘लापता' हो जाते हैं। नई स्‍टडी भविष्‍य के लिए मददगार हो सकती है। ध्‍यान देने वाली बात है कि वैज्ञानिकों ने हाल ही में पृथ्‍वी से सिर्फ 1,560 प्रकाश वर्ष दूर एक ब्‍लैक होल की खोज की है, जो पृथ्‍वी सबसे नजदीक मिला ब्‍लैक होल है।  
Advertisement
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹30 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 60 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी!
  2. POCO X8 Power 5G vs Realme P4 Power 5G: 10,000mAh बैटरी वाले दोनों फोन में कौन है ज्यादा दमदार?
  3. iQOO Z11xa 5G लॉन्च हुआ 50MP डुअल कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi MIX Fold 4 लॉन्च, 6000mAh की बैटरी, 4 कैमरा से लैस, जानें कीमत और क्या हैं खासियतें
  2. दिपेंद्र गोयल का Temple हुआ 23 लोगों पर टेस्ट, दिखाता है ऐसा हेल्थ डाटा जो Apple Watch के बस की बात नहीं
  3. Samsung ने महंगे कर दिए Galaxy A57, Galaxy A37, ₹6 हजार तक बढ़ी कीमत!
  4. Apple के 9 सितंबर लॉन्च इवेंट में क्या होगा खास, iPhone 18 Pro Max ही नहीं, फोल्डेबल आईफोन के साथ बहुत कुछ!
  5. Huawei ने तीन बार फोल्ड होने वाला Huawei Mate XT 2 Ultimate Design किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  6. Tecno Camon Slim 5G हुआ 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Huawei Pura X View स्मार्टफोन, जानें कीमत
  8. Harry Potter फैंस के लिए भारत में लॉन्च हो रहा है Realme 16 Pro का स्पेशल एडिशन, डिजाइन हुआ लीक
  9. फोन के स्पीकर पर जमी धूल आवाज कर सकती है कम, ऐसे करें खुद साफ
  10. Samsung का 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन मिल रहा ₹23000 सस्ता, जल्द करें खरीदारी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.