2025 में इस सूट को पहनकर चांद पर दोबारा उतरेगा इंसान, देखें तस्‍वीर और जानें खूबियां

सब कुछ ठीक रहा और स्‍पेससूट नासा की उम्‍मीदों पर खरा उतरा, तो अंतरिक्ष यात्री इसे पहनकर चंद्रमा पर उतर सकते हैं।

विज्ञापन
Written by Prem Tripathi, Edited by Aakash Anand, अपडेटेड: 15 मार्च 2023 21:21 IST
ख़ास बातें
  • एक्सिओम स्पेस ने दिखाया सूट का प्रोटोटाइप
  • असल फीचर्स को छुपाने की कोशिश की गई प्रोटोटाइप में
  • साल 2025 में लॉन्‍च हो सकता है आर्टिमिस 3 मून मिशन

नेक्‍स्‍ट जेनरेशन स्‍पेससूट के बारे यूट्यूब पर बोलते हुए एक्सिओम स्पेस के प्रेसिडेंट और सीईओ माइक सुफ्रेडिनी ने कहा कि हम एक एडवांस्‍ड स्‍पेससूट को डिजाइन करके नासा की विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं।

Photo Credit: Axiom Space

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) अपने मून मिशन को लेकर गंभीरता से काम कर रही है। नासा ने पिछले साल आर्टिमिस-1 (Artemis 1) मिशन को लॉन्‍च किया था। यह मिशन शुरुआत है नासा के उस मकसद की, जिसके तहत अंतरिक्ष यात्रियों को एक बार फ‍िर से चंद्रमा की सतह पर उतारने की योजना है। मून मिशन को सफल बनाने के लिए नासा हर एक चरण पर फोकस कर रही है। इसी क्रम में उसने एक्सिओम स्पेस (Axiom Space) को अंतरिक्ष यात्रियों के स्‍पेस सूट बनाने की जिम्‍मेदारी सौंपी है। जिस स्‍पेस सूट को पहनकर अंतरिक्ष या‍त्री अगले कुछ साल में चंद्रमा पर लैंड कर सकते हैं, उसका प्रोटोटाइप सामने आया है। 

बुधवार को कमर्शल स्‍पेससूट के एक प्रोटोटाइप को अनवील किया गया। इस स्‍पेससूट को एक्सिओम स्पेस ने डिजाइन किया है। सब कुछ ठीक रहा और स्‍पेससूट नासा की उम्‍मीदों पर खरा उतरा, तो अंतरिक्ष यात्री इसे पहनकर चंद्रमा पर उतर सकते हैं। 
Advertisement

नेक्‍स्‍ट जेनरेशन स्‍पेससूट के बारे यूट्यूब पर बोलते हुए एक्सिओम स्पेस के प्रेसिडेंट और सीईओ माइक सुफ्रेडिनी ने कहा कि हम एक एडवांस्‍ड स्‍पेससूट को डिजाइन करके नासा की विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं। उन्‍होंने कहा कि यह स्‍पेससूट अंतरिक्ष यात्रियों को चंद्रमा पर सुरक्षित तरीके से काम करने के काबिल बनाएगा। खास यह भी है कि जो स्‍पेससूट तैयार किया जा रहा है, वह चंद्रमा के साउथ पोल की चुनौतियों से निपटने में सक्षम होगा। सूट बनाने वाले इंजीनियर यह समझ पाएंगे कि चंद्रमा पर लंबे समय तक रुकने के लिए सूट में किन बदलावों की जरूरत हो सकती है। 



नासा ने पिछले साल ही एक्सिओम स्‍पेस को इस काम के लिए फंड दिया था। इस स्‍पेससूट को एक्सिओम एक्स्ट्रावेहिकुलर मोबिलिटी यूनिट (एक्सईएमयू) कहा जा रहा है। दावा है कि इसे पहनने के बाद अंतरिक्ष यात्री चंद्रमा के मुश्किल वातावरण में सुरक्षित तरीके से काम कर पाएंगे और रिसर्च से जुड़े अभियानों को आगे बढ़ाएंगे। 
Advertisement
 

स्‍पेससूट की खूबियां

जानकारी के अनुसार, एक्सिओम के स्‍पेससूट में गर्मी को रिफ्लेक्‍ट करने के लिए सफेद आउटर लेयर होगी। बुधवार को जिस प्रोटोटाइप को दिखाया गया, उसमें सूट की कई खूबियों को छुपाया गया था। अभी तक की योजना के अनुसार, अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी साल 2025 में आर्टिमिस-3 मिशन को लॉन्‍च कर सकती है। उस मिशन के साथ ही अंतरिक्ष यात्रियों को चंद्रमा पर भेजा जाएगा, जिसमें महिला अंतरिक्ष यात्री भी शामिल होंगी।  
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  2. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  3. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
  5. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  6. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  2. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  3. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  4. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  5. ZENO 300 भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स से लैस
  6. Pova 8 5G नया कलर वेरिएंट भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स से लैस
  7. Vivo S2 FE के लान्च से पहले प्राइस लीक, तीन रंगों में आएगा फोन!
  8. क्या फोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर महंगे हो जाएंगे? सरकार ने BIS सर्टिफिकेशन किया अनिवार्य, अब लो क्वालिटी के टेम्पर्ड ग्लास नहीं मिलेंगे
  9. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  10. विदेश यात्रा का है प्लान तो Vodafone Idea फ्री दे रहा रोमिंग लाभ, 9000 की बचत के साथ कॉलिंग और डाटा का उपयोग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.