Axiom Space Ax-3 Mission : 4 अंतरिक्ष यात्री आज भरेंगे स्‍पेस स्‍टेशन की उड़ान, ऐसे देखें Live टेलीकास्‍ट

Axiom Space Ax-3 Mission : यह एक्सिओम (Axiom) स्‍पेस नाम की कंपनी का मिशन है, जो अपनी तीसरी प्राइवेट उड़ान के लिए तैयार है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 17 जनवरी 2024 12:37 IST
ख़ास बातें
  • आज लॉन्‍च होगी एक्सिओम स्‍पेस की तीसरी उड़ान
  • फ्लोरिडा स्थित नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर से लॉन्‍च होगा मिशन
  • घर बैठे इस मिशन को लॉन्‍च होते हुए देखा जा सकता है

अगर कोई रुकावट आती है, तो मिशन को एक दिन आगे बढ़ाया जा सकता है।

Photo Credit: Video Grab

अंतरिक्ष यात्रियों के दूसरे घर ‘इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन' (ISS) के लिए आज चार एस्‍ट्रोनॉट उड़ान भरेंगे। एलन मस्‍क की स्‍पेस कंपनी स्‍पेसएक्‍स (SpaceX) अपने फाल्कन 9 रॉकेट और ‘ड्रैगन स्‍पेसक्राफ्ट फ्रीडम' के जरिए फ्लोरिडा स्थित नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर से मिशन को लॉन्‍च करेगी। यह एक्सिओम (Axiom) स्‍पेस नाम की कंपनी का मिशन है, जो अपनी तीसरी प्राइवेट उड़ान के लिए तैयार है। मिशन को कितने बजे लॉन्‍च किया जाएगा और इसका लाइव टेलीकास्‍ट कहां देख सकते हैं, आइए जानते हैं। 
 

कब लॉन्‍च होगा मिशन? 

स्‍पेसडॉटकॉम की रिपोर्ट के अनुसार, यह मिशन बुधवार के लिए प्रस्‍तावित है। भारतीय समयानुसार तब रात के 3 बजकर 41 मिनट हो रहे होंगे और घड़ी में 18 तारीख हो जाएगी। लॉन्‍च साइट पर मौसम ठीक है और मिशन के लॉन्‍च के लिए अनुकूल परिस्‍थ‍ित‍ियां हैं। अगर कोई रुकावट आती है, तो मिशन को एक दिन आगे बढ़ाया जा सकता है। 
Advertisement
 

कौन जा रहा अंतरिक्ष में 

Ax-3 नाम के मिशन को लीड करेंगे एक्सिओम स्पेस के माइकल लोपेज-एलेग्रिया। वह नासा के पूर्व एस्‍ट्रोनॉट भी हैं। उनके साथ इटैलियन एयरफोर्स के पायलट वाल्टर विलादेई जाएंगे। साथ ही तुर्की के पहले अंतरिक्ष यात्री अल्पर गेजेरावक और यूरोपीय स्‍पेस एजेंसी के एस्‍ट्रोनॉट मार्कस वांड्ट उड़ान भरेंगे। पहले यह मिशन नवंबर 2023 में प्रस्‍तावित था। लेकिन मौसम ने साथ नहीं दिया और लॉन्‍च पीछे खिसकता गया।  
 

कहां देखें लाइव टेलीकास्‍ट 

आज होने जा रहे लॉन्‍च को ऑनलाइन लाइव देखा जा सकेगा। Axiom Space के यूट्यूब चैनल और SpaceX के ‘एक्‍स' अकाउंट पर लाइव टेलीकास्‍ट किया जाएगा। NASA TV और NASA+ पर भी लाइवस्‍ट्रीम को ब्रॉडकास्‍ट किया जाएगा। इसके साथ ही जब 19 जनवरी को स्‍पेसएक्‍स का ड्रैगन स्‍पेसक्राफ्ट आईएसएस पर पहुंचेगा, तो उसके लाइव व्‍यूज को भी ऑनलाइन दिखाया जाएगा।   

 

प्राइवेट अमेरिकी कंपनी है एक्सिओम 

एक्सिओम स्‍पेस प्राइवेट अमेरिकी कंपनी है। एक्सिओम के पहले स्‍पेस मिशन को साल 2022 में लॉन्‍च किया गया था। तब से अबतक 2 मिशनों में यह 8 लोगों को आईएसएस पर पहुंचा चुकी है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  2. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  3. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  4. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  5. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  2. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  4. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  6. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  7. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  8. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  9. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  10. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.