ऑस्ट्रेलियाई सुपर कंप्यूटर ने कैद की 15 हजार प्रकाशवर्ष दूर स्थित सुपरनोवा रैमनेंट की फोटो

ताजा इमेज में जो एमिशन दिखाया गया है वह अत्य़धिक ऊर्जावान इलेक्ट्रॉन्स के कम्प्रेस्ड मेग्नेटिक फील्ड में फंस जाने के कारण बना है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 27 अगस्त 2022 19:42 IST
ख़ास बातें
  • सुपरनोवा रैमनेंट्स मरते हुए तारों के विस्फोट के अवशेषों से बनते हैं
  • इनका मलबा तारामंडल में सुपरसोनिक स्पीड से बिखरता है
  • य़ह रास्ते में आने वाली गैसों या अन्य चीजों को अपने साथ समेटता जाता है

नए सुपरकम्प्यूटर द्वारा सुपरनोवा रैमनेंट की यह इमेज तैयार की गई है।

ऑस्ट्रेलिया में एक नए सुपर कंप्यूटर द्वारा एक सुपरनोवा रैमनेंट (remnant) या अवशेष की एक इमेज तैयार की गई है। सुपरनोवा रैमनेंट या सुपरनोवा अवशेष उन पदार्थों को कहा जाता है जो मरते हुए तारों में होने वाले विस्फोट के बाद शेष रह जाते हैं। आस्ट्रेलिया में एक नए सुपरकम्प्यूटर की मदद से रेडियो टेलीस्कोप ऑब्जर्वेशंस को मिलाकर सुपरनोव रैमनेंट की एक डिटेल्ड इमेज तैयार की गई है। पावसे सुपर कम्प्यूटिंग रिसर्च सेंटर में मौजूद Setonix ने ऑस्ट्रेलियन स्क्येअर किलोमीटर एर्रे (ASKAP) रेडियो टेलीस्कोप के डेटा का मिलाकर इस इमेज को तैयार किया है। पर्थ में कॉमेनवेल्थ साइंटिफिक इंडस्ट्रियल रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन में मौजूद ASKAP रेडियो टेलीस्कोप में 36 डिश लगे हुए हैं। ये सभी डिश एक साथ मिलकर एक टेलीस्कोप की तरह काम करते हैं। 

इन सभी डिश द्वारा जो डेटा कलेक्ट किया जाता है उसे हाई स्पीड ऑप्टिकल फाइबर के माध्यम से पावसे सेंटर पर ट्रांसफर किया जाता है, जहां यह प्रोसेस होता है और इमेज तैयार की जाती है। 

CSIRO के वसीम राजा और पास्कल जहां इलाही ने एक आर्टिकल में लिखा है कि सुपरनोवा रैमनेंट, जिसे G261.9+5.5 कहा गया है, की नई इमेज Setonix द्वारा 24 घंटे से भी कम समय में तैयार की गई है। Setonix का पहला फेज जुलाई में लाइव हो गया था। G261.9+5.5 धरती से 10 हजार से 15 हजार प्रकाश वर्ष दूर स्थित है। इसे खगोल वैज्ञानिक Eric R. Hill द्वारा 1967 में एक सुपरनोवा रैमनेंट की तरह क्लासिफाई किया गया था। उस वक्त उन्होंने एजेंसी का पार्कीज रेडियो टेलीस्कोप मुर्रियांग इस्तेमाल किया था। 

जैसा कि पहले बताया गया है, सुपरनोवा रैमनेंट्स मरते हुए तारों के विस्फोट के अवशेषों से बनते हैं। विस्फोट होने के बाद इनका मलबा तारामंडल में सुपरसोनिक स्पीड से बिखरता है और रास्ते में आने वाली गैसों या अन्य चीजों को अपने साथ समेटता जाता है और उन्हें बहुत ज्यादा गर्म करके कम्प्रेस कर देता है। विस्फोट से जो शॉकवेव निकलती है वह तारामंडल की मेग्नेटिक फील्ड को भी कम्प्रेस कर देती है। 
Advertisement

ताजा इमेज में जो एमिशन दिखाया गया है वह अत्य़धिक ऊर्जावान इलेक्ट्रॉन्स के कम्प्रेस्ड मेग्नेटिक फील्ड में फंस जाने के कारण बना है। ASKAP की मदद से जो इमेज तैयार की गई है वह इस रैमनेंट के बारे में स्टडी करने की दिशा में नया मोड़ ला सकती है और साथ ही तारामंडलीय माध्यम के भौतिक गुणों को डिटेल में समझने के लिए काम आ सकती है, जैसा अब तक पहले कभी नहीं हुआ है। अभी तक Setonix की इंस्टॉलेशन की पहली स्टेज ही पूरी हुई है। इसकी सेकंड स्टेज साल के अंत तक पूरी हो जाएगी। उसके बाद वैज्ञानिक रेडियो आकाश में छुपी और भी चीजों तक पहुंचने में कामयाब हो जाएंगे। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  4. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  5. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  3. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  8. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  9. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  10. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.