टेलीस्‍कोप से अंतरिक्ष को टटोल रहे थे साइंटिस्‍ट, तभी हुआ तारे में महाविस्‍फोट! आप भी देखें कैमरे में कैद हुई घटना

जहां यह घटना हुई, उसे पिनव्हील आकाशगंगा (Pinwheel galaxy) कहा जाता है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 23 मई 2023 13:43 IST
ख़ास बातें
  • एंड्रयू मैककार्थी एक जानेमाने एस्ट्रोफोटोग्राफर हैं
  • वह ब्रह्मांड की तस्‍वीरों से दुनिया को रू-ब-रू करवाते हैं
  • उनके टेलीस्‍कोप ने एक सुपरनोवा की तस्‍वीर कैप्‍चर की है

पिनव्हील आकाशगंगा हमारी आकाशगंगा से लगभग 70 फीसदी बड़ी है।

Photo Credit: Andrew McCarthy Twitter

आकाश में हर रात चमकने वाले लाखों-करोड़ों सितारे खुद में कई रहस्‍यों को लपेटे हुए हैं। सबसे बड़ा रहस्‍य उनके जन्‍म और मौत से जुड़ा है। वैज्ञानिक अभी तक यह जान पाए हैं कि जब कोई तारा अपने जीवन के आखिरी वक्‍त में पहुंचता है, तो उसकी फ्यूल सप्‍लाई खत्‍म हो जाती है। तब उसमें बहुत भयानक विस्‍फोट होता है। इस वजह से तारा बहुत चमकदार हो जाता है, जिसे हजारों प्रकाश वर्ष दूर तक देखा जा सकता है। तारों में विस्‍फोट की इस घटना को सपुरनोवा कहते हैं। एक एस्ट्रोफोटोग्राफर ने इसी घटना को पृथ्‍वी से कैप्‍चर किया है। 

एंड्रयू मैककार्थी एक जानेमाने एस्ट्रोफोटोग्राफर हैं और ब्रह्मांड की तस्‍वीरों से दुनिया को रू-ब-रू करवाते हैं। वह सोशल मीडिया में भी काफी सक्र‍िय रहते हैं और बड़ी खगोलीय घटनाओं पर जरूरी जानकारी देते हैं। एंड्रयू मैककार्थी ने सुपरनोवा की घटना को तब कैद किया, जब उनका टेलीस्‍कोप पिनव्हील आकाशगंगा (Pinwheel galaxy) को टटोल रहा था। 
 

उनके टेलीस्‍कोप ने जो फ्रेम कैप्‍चर किए, एंड्रयू ने उसकी एक सीरीज तैयार कर शेयर की है। पिनव्हील आकाशगंगा को M10 के नाम से भी जाना जाता है। यह हमारी आकाशगंगा से लगभग 70 फीसदी बड़ी है और पृथ्‍वी से 21 मिलियन प्रकाश वर्ष दूर है। ऐसा पहली बार नहीं है, जब एंड्रयू मैककार्थी ने अपनी तस्‍वीर से चौंकाया है। 
Advertisement

इसी साल मार्च में सूर्य में एक घटना देखी गई थी। सूर्य में इतना ऊंचा सौर बवंडर (solar tornado) उठा, जो पहले नहीं देखा गया था। इसकी ऊंचाई पृथ्‍वी की ऊंचाई से भी लगभग 10 गुना ज्‍यादा थी। एंड्रयू मैककार्थी ने भी अपने ट्वीट में इसकी पुष्टि की थी। उन्‍होंने अपने सोलर टेलिस्‍कोप से इस घटना को कैद किया। एंड्रयू ने बताया था कि उन्‍होंने अपने सोलर टेलीस्कोप के साथ 3 घंटे बिताए, तब जाकर सूर्य पर एक लंबी बवंडर जैसी चीज दिखाई दी। 

हाल में उन्‍होंने चांद की एक तस्‍वीर अपने सोशल मीडिया अकाउंट में शेयर की थी। तस्‍वीर को चांद की ही 2 लाख 80 हजार फोटो खींचकर तैयार किया गया। फोटो में चांद की सतह पर मौजूद लावा की झीलें, रेंगने वाले कीड़ों के निशान की तरह दिखने वाली लावा ट्यूब, घाटियां और इम्पेक्ट क्रेटर भी देखे जा सकते थे।  
Advertisement
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  3. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  4. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  5. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.