आज से 14 अगस्त तक, पृथ्वी के पास से रोज गुजरेंगे एस्ट्रॉयड, जानें इनसे जुड़ी दिलचस्प बातें

रविवार, 14 अगस्त को, पृथ्वी के नजदीक से Asteroid 2022 OA4 (NEO) गुजरेगा। यह पृथ्वी से लगभग 4,320,000 किलोमीटर दूर से गुजरेगा।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 11 अगस्त 2022 16:53 IST
ख़ास बातें
  • आज, 11 अगस्त को पृथ्वी के पास से Asteroid (NEO) 2022 PK1 गुजरेगा
  • 12 अगस्त को, Asteroid 2015 FF (NEO) हमारे ग्रह के पास से गुजरेगा
  • 14 अगस्त को, पृथ्वी के नजदीक से Asteroid 2022 OA4 (NEO) गुजरेगा

11 अगस्त को पृथ्वी के पास से Asteroid (NEO) 2022 PK1 गुजरने वाला है

पृथ्वी के करीब से अकसर एस्ट्रॉयड (क्षुद्रग्रह) गुजरते हैं। स्पेस एजेंसियां इनके बारे में सूचित भी करती रहती हैं। एस्ट्रॉयड और नियर अर्थ ऑब्जेक्ट को लेकर अमेरिकी एजेंसी का भी एक प्रोग्राम ऑनलाइन मौजूद है, जो पृथ्वी के पास से गुजरने वाले एस्ट्रॉयड और नियर-अर्थ ऑब्जेक्ट की जानकारी देता है। इस प्रोग्राम के अनुसार, आने वाले रविवार तक, पृथ्वी के पास से हर दिन एक एस्ट्रॉडय गुजरने वाला है। इनके आकार और दूसरी में अंतर होगा। आइए इनके बारे में अधिक जानते हैं।

NASA के Asteroid Watch प्रोग्राम के अनुसार, आज, 11 अगस्त को पृथ्वी के पास से Asteroid (NEO) 2022 PK1 गुजरने वाला है। नासा के अनुसार, यह एस्ट्रॉयड 100 फीट व्यास के बराबर होगा। जानकारी को दिलचस्प बनाने के लिए नासा ने बताया है कि इसका साइज हवाई जहाज जितना होगा। एस्ट्रॉयड 2022 पीके1 पृथ्वी से 5,210,000 किलोमीटर की दूर से 16 किलोमीटर प्रति सेकंड की स्पीड गुजरेगा।
Advertisement

वेबसाइट बताती है कि 12 अगस्त को, Asteroid 2015 FF (NEO) हमारे ग्रह के पास से गुजरेगा। पृथ्वी के सबसे नजदीक होने पर इसकी स्पीड 9 किलोमीटर प्रति सेकंड होगी और यह पॉइन्ट 4,280,000 किमी की दूरी पर होगा। एस्ट्रॉयड 2015 एफएफ आज गुजरने वाले एस्ट्रॉयड के साइज के करीब आधा होगा। इसका व्यास लगभग 53 फीट है। एस्ट्रॉयड 2015 एफएफ की खोज 16 मार्च, 2015 में हुई थी।

शनिवार, 13 अगस्त को, पृथ्वी के नजदीक से Asteroid 2022 OT1 (NEO) गुजरेगा। यह पृथ्वी से लगभग 4,760,000 किलोमीटर दूर से गुजरेगा। इसका साइज 110 फीट होगा। नासा के अनुसार, यह पृथ्वी पर पाए जाने वाले अब तक के सबसे बड़े ब्लू व्हेल के आकार के बराबर है। इस एस्ट्रॉयड का 25 जुलाई, 2022 को पता चला था।
Advertisement

इसके बाद, रविवार, 14 अगस्त को, पृथ्वी के नजदीक से Asteroid 2022 OA4 (NEO) गुजरेगा। यह पृथ्वी से लगभग 4,320,000 किलोमीटर दूर से गुजरेगा। इसका साइज 71 फीट होगा। इस एस्ट्रॉयड का 26 जुलाई, 2022 को पता चला था।
Advertisement

नासा के अनुसार, "नियर-अर्थ ऑब्जेक्ट्स (एनईओ) क्षुद्रग्रह और कक्षाओं के साथ धूमकेतु हैं जो उन्हें सूर्य के 120 मिलियन मील (195 मिलियन किलोमीटर) के भीतर लाते हैं, जिसका अर्थ है कि वे पृथ्वी के कक्षीय पड़ोस के माध्यम से फैल सकते हैं। सबसे निकट-पृथ्वी वस्तुएं क्षुद्रग्रह हैं जिनका आकार लगभग 10 फीट (कुछ मीटर) से लेकर लगभग 25 मील (40 किलोमीटर) तक होता है।"
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Asteroid
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature 27 आज आ रहा है 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  2. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  4. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  5. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  6. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  7. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  8. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
#ताज़ा ख़बरें
  1. कान में नहीं डालने पड़ेंगे ईयरफोन! Vivo Buds Clip लॉन्च, 42 घंटे की बैटरी और AI फीचर्स
  2. Motorola Signature 27 आज आ रहा है 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  3. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  4. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  6. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  7. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  8. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  9. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  10. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.