• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • पृथ्‍वी के पास से गुजर रहा बुर्ज खलीफा जितना बड़ा एस्‍टरॉयड, देखें वीडियो

पृथ्‍वी के पास से गुजर रहा बुर्ज खलीफा जितना बड़ा एस्‍टरॉयड, देखें वीडियो

यह इस साल का अबतक का सबसे बड़ा एस्‍टरॉयड है, जो पृथ्‍वी के पास से गुजर रहा है।

पृथ्‍वी के पास से गुजर रहा बुर्ज खलीफा जितना बड़ा एस्‍टरॉयड, देखें वीडियो

द वर्चुअल टेलीस्‍कोप प्रोजेक्‍ट के तहत इस फ्लाईबाई को टेलीकास्‍ट किया जा रहा है।

ख़ास बातें
  • कुछ दिनों पहले तक इसकी रफ्तार 47,196 किलोमीटर प्रति घंटा थी
  • द वर्चुअल टेलीस्‍कोप प्रोजेक्‍ट के तहत यह फ्लाईबाई टेलीकास्‍ट हो रहा है
  • इस एस्‍टरॉयड का आकार 1.8 किलोमीटर व्यास का है
विज्ञापन
विज्ञान में दिलचस्‍पी रखने वालों के लिए एस्‍टरॉयड या क्षुद्रग्रह कौतूहल का विषय होते हैं। यह हर साल हमारी पृथ्‍वी के करीब से गुजरते हैं, जिनमें से कुछ को ‘खतरनाक' की श्रेणी में रखा जाता है। अंतरिक्ष में सफर कर रही ऐसी ही एक चट्टान जिसे एस्‍टरॉयड 7335 (1989 JA) के रूप में जाना जाता है, हमारी पृथ्‍वी के करीब से गुजर रही है। रिपोर्टों के अनुसार, यह इस साल का अबतक का सबसे बड़ा एस्‍टरॉयड है, जो पृथ्‍वी के पास से गुजर रहा है। 

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) की जेट प्रोपल्‍शन लेबोरेटरी ने भी इस एस्‍टरॉयड के पृथ्‍वी की ओर आने की जानकारी दी थी। बताया था कि 3,400 फीट चौड़ा एक विशाल एस्‍टरॉयड पृथ्‍वी की ओर बढ़ रहा है। कुछ दिनों पहले तक इसकी रफ्तार 47,196 किलोमीटर प्रति घंटा थी। 

अगर आपकी दिलचस्‍पी इस फ्लाईबाई को देखने में है, तो इस यूट्यूब लिंक पर जाकर एक्‍सपीरियंस कर सकते हैं। भले ही इस एस्‍टरॉयड को पृथ्‍वी के लिए ‘संभाव‍ित रूप से खतरनाक' की कैटिगरी में रखा गया है, लेकिन यह पृथ्‍वी से काफी दूर होगा। यह दूरी, पृथ्‍वी और चंद्रमा की दूरी से भी 10 गुना ज्‍यादा है।    



द वर्चुअल टेलीस्‍कोप प्रोजेक्‍ट के तहत इस फ्लाईबाई को टेलीकास्‍ट किया जा रहा है। वर्चुअल टेलीस्कोप प्रोजेक्ट के फाउंडर जियानलुका मासी ने कहा कि मॉडरेट साइज के टेलीस्‍कोप से भी इस एस्‍टरॉयड को देखा जाना चाहिए, खासकर कि दक्षिणी गोलार्ध से। बताया जाता है कि इस एस्‍टरॉयड का आकार 1.8 किलोमीटर व्यास का है और जब यह पृथ्‍वी के करीब से गुजर रहा है, तब इसके और पृथ्‍वी के बीच की दूरी 40 लाख किलोमीटर है। इसे अपोलो कैटिगरी के एस्‍टरॉयड के रूप में क्‍लासिफाइड किया गया है। इसे और आसानी से समझना हो तो पृथ्‍वी के पास से गुजर रहा यह एस्‍टरॉयड दुबई स्थित बुर्ज खलीफा से दोगुना बड़ा है। हालांकि नासा और दूसरी एजेंसियां पहले ही यह बता चुकी हैं कि इस एस्‍टरॉयड से पृथ्‍वी को कोई खतरा नहीं है। 

नासा ऐसे एस्‍टरॉयड की लिस्‍ट तैयार रखती है, जो पृथ्‍वी के लिए खतरा  हो सकते हैं। वह इस लिस्‍ट को अपडेट भी करती है। उदाहरण के लिए एस्‍टरॉयड एपोफिस को 2021 में इस लिस्‍ट से हटा दिया गया था, क्‍योंकि नई जानकारी में यह पता चला कि वह एस्‍टरॉयड पृथ्‍वी के लिए खतरा नहीं है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Science News, Asteroid, Asteroid 1989 JA, Earth, live telecast

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  2. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  3. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  4. Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
  5. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  7. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  8. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  9. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
  10. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »