क्‍या यूक्रेन युद्ध में हिस्‍सा ले रहे हैं एलियंस? जाने माने साइंटिस्‍ट ने हटाया सच से पर्दा!

UFO : उन्‍होंने कहा कि यूक्रेन के आसमान में इतना शोर है कि यह पृथ्‍वी पर आखिरी जगह होगी, जहां वह UAP (Unidentified Aerial Phenomena) की खोज करेंगे।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 12 अक्टूबर 2022 21:49 IST
ख़ास बातें
  • खगोलशास्त्री एवी लोएब ने इन घटनाओं को समझाया है
  • UFO जैसे दिखने वाले ऑब्‍जेक्‍ट सैन्य उपकरण हो सकते हैं
  • UFO के यूक्रेन के आसमान में दिखने की उम्‍मीद नहीं है

UFO : दूसरी दुनिया में जीवन की खोज को लेकर एवी लोएब एक जाना पहचाना नाम हैं। वह हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में खगोल विज्ञान विभाग के पूर्व अध्यक्ष हैं।

पिछले महीने आई एक खबर ने दुनियाभर के देशों, वैज्ञानिकों को हैरान कर दिया था। जानकारी सीधे यूक्रेन की नेशनल एकेडमी ऑफ साइंसेज की एस्ट्रोनॉमिकल ऑब्जर्वेटरी से आई थी। इसमें कहा गया था कि यूक्रेन के कीव में कई UFO (यूएफओ) और UAP देखे जा रहे हैं। अमेरिकी खुफिया एजेंसी के सोर्सेज के अनुसार, यूक्रेन कई महीनों से रूस के साथ युद्ध में उलझा हुआ है, ऐसे में इस बात की बहुत संभावना है कि UFO जैसे दिखने वाले ऑब्‍जेक्‍ट सैन्य उपकरण थे। अब एक जानेमाने खगोलशास्त्री एवी लोएब (Avi Loeb) ने भी इन घटनाओं को समझाने की कोशिश की है। 

वाइस (Vice) से बातचीत में एवी लोएब ने कहा है कि युद्ध के कारण होने वाले शोर और अशांति की वजह से यूक्रेन किसी भी UAP के लिए सही जगह नहीं है। उन्‍होंने इसे विज्ञान के नजरिए से समझाया। बताया कि साइंस में हम नॉइस को कम करने की कोशिश करते हैं, ताकि UAP या UFO से जुड़े सिग्‍नलों का पता लगा सकें। उन्‍होंने कहा कि यूक्रेन के आसमान में इतना शोर है कि यह पृथ्‍वी पर आखिरी जगह होगी, जहां वह UAP (Unidentified Aerial Phenomena) की खोज करेंगे। 

दूसरी दुनिया में जीवन की खोज को लेकर एवी लोएब एक जाना पहचाना नाम हैं। वह हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में खगोल विज्ञान विभाग (Astronomy Department) के पूर्व अध्यक्ष हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, यूक्रेन के खगोलविदों ने इन अजीब घटनाओं को कैप्‍चर और ऑब्‍जर्व करने के लिए कई कदम उठाए। आखिरकार वह इस निष्‍कर्ष पर पहुंचे कि आसमान में दिखाई देने वाले ऑब्‍जेक्‍ट UFO या UAP थे। हालांकि इसके पुख्‍ता सबूत सामने नहीं आए। यूक्रेन के रिसर्चर्स ने यूएफओ की दो कैटिगरी के बारे में बताया था। इनमें से एक को रिसर्चर्स ने फैंटम कहा था, जो एक तरह की ब्‍लैक बॉडी है और उस पर पड़ने वाले हर तरह के रेडिएशन को अवशोषित कर लेती है। रिसर्चर्स का कहना था कि यूएफओ की स्‍पीड इतनी तेज थी कि उनकी तस्‍वीर तक खींचना मुमकिन नहीं हो पा रहा था। रिसर्चर्स ने कहा था कि आसमान में 10 से 12 किलोमीटर ऊंचाई पर यह ऑब्‍जेक्‍ट्स दिखाई दिए, जिनका साइज 3 से 12 मीटर तक था। 
Advertisement

बहरहाल, एवी लोएब का अनुमान हकीकत के ज्‍यादा करीब लगता है। यूक्रेन के आसमान में इतने सारे ऑब्‍जेक्‍ट्स रूस की आधुनिक सैन्‍य प्रणाली हो सकती है। 
Advertisement
 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  2. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  3. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. प्रीपेड टेलीकॉम यूजर्स को फायदा, सरकार ने बनाया 30 दिन के रिचार्ज का रूल
  2. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
  3. Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  4. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  5. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
  6. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  7. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  8. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  10. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.