• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • Alien Planet : पृथ्‍वी पर दिखा ‘एलियंस का घर’, अंतरिक्ष से ली गई तस्‍वीर कहां की है? जानें

Alien Planet : पृथ्‍वी पर दिखा ‘एलियंस का घर’, अंतरिक्ष से ली गई तस्‍वीर कहां की है? जानें

Alien Planet : आईएसएस से आई इस इमेज को इंटरनेट यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं और रिएक्‍शन दे रहे हैं।

Alien Planet : पृथ्‍वी पर दिखा ‘एलियंस का घर’, अंतरिक्ष से ली गई तस्‍वीर कहां की है? जानें

सहारा रेगिस्तान दुनिया का सबसे बड़ा गर्म रेगिस्तान है, जो उत्तरी अफ्रीका में स्थित है और दुनिया के कुछ सबसे बड़े रेतीले टीलों का इलाका है।

ख़ास बातें
  • अंतरिक्ष से दिखा सहारा रेगिस्‍तान
  • एलियंस के ग्रह जैसा आया नजर
  • सोशल मीडिया पर शेयर हुई तस्‍वीर
विज्ञापन
Alien Planet : खबर से पहले जो तस्‍वीर है, वो कहां की हो सकती है? क्‍या यह एलियंस का ग्रह है? पहली नजर में देखने पर ऐसा लगता तो है, लेकिन यह फोटो हमारी पृथ्‍वी के ही एक इलाके की है, जिसे अंतरिक्ष से कैप्‍चर किया गया है। इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन (ISS) पर सवार अंतरिक्ष यात्री हमारे ग्रह की अलग-अलग तस्‍वीरें लेते रहते हैं। Nasa को जब यह तस्‍वीर मिली, तो वैज्ञानिक हैरान रह गए। उन्‍हें यकीन नहीं हुआ कि सहारा रेगिस्तान (Sahara Desert) अंतरिक्ष से ऐसा दिखता होगा। 

वंडर ऑफ साइंस ने इस तस्‍वीर को सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म ‘एक्‍स' पर शेयर किया और तस्‍वीर को ‘एलियन जैसा दिखने वाला ग्रह' बताया। कैप्‍शन में लिखा गया है- यह एलियन जैसा दिखने वाला ग्रह पृथ्वी है, जिसे अंतरिक्ष से लिया गया। इसमें सहारा रेगिस्तान के ऊपर रेत के तूफान और क्यूम्यलोनिम्बस बादलों को देखा जा सकता है। 
 

आईएसएस से आई इस इमेज को इंटरनेट यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं और रिएक्‍शन दे रहे हैं। एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, एक यूजर ने लिखा 'जब हमारे पास रेत का तूफान और भयानक बादल हों तो एलियंस की जरूरत किसे है?

एक अन्‍य यूजर से फोटो पर कमेंट किया Wow। लिखा कि उसे अंतरिक्ष से रेगिस्तान का यह दृश्य काफी शानदार लगा क्‍योंकि यह हमारे ग्रह की अनोखी खूबियों को दर्शाता है। एक अन्‍य यूजर ने लिखा, पता नहीं लोग मंगल ग्रह के बारे में इतना क्‍यों सोचते हैं। हमारा ग्रह सबसे बेस्‍ट है। 
 

दुनिया का सबसे बड़ा रेगिस्‍तान है सहारा 

सहारा रेगिस्तान दुनिया का सबसे बड़ा गर्म रेगिस्तान है, जो उत्तरी अफ्रीका में स्थित है और दुनिया के कुछ सबसे बड़े रेतीले टीलों का इलाका है। यह रेगिस्तान मोरक्को, अल्जीरिया, चाड, मिस्र, लीबिया, माली, मॉरिटानिया, नाइजर, पश्चिमी सहारा, सूडान और ट्यूनीशिया जैसे देशों को कवर करता है। 

सहारा रेगिस्‍तान का ज्‍यादा इलाका बंजर है। यहां चट्टानी पठार हैं। पहाड़ और सूखी घाटियां मौजूद हैं। यह दुनिया का सबसे गर्म रेगिस्‍तान है। यहां पूरे साल औसत तापमान 30 डिग्री रहता है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. आ गया छोटा सा इनवर्टर Luminous PIXEL, कहीं भी ले जाओ, बिजली जाने के झंझट से देगा छुटकारा
  2. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  3. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  4. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  5. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  6. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  7. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
  8. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  9. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
  10. Samsung Galaxy S25 FE पर ₹20 हजार तक की बचत, Big Billion Days Sale से भी कम हुई कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »