79 साल बाद फटने वाला है एक तारा, पृथ्‍वी से देख पाएंगे LIVE! जानें पूरा मामला

Star Explosion : नोवा स्‍टार सिस्‍टम हमारे ब्रह्मांड में कोरोना बोरेलिस (Corona Borealis) तारामंडल में है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 13 जून 2024 13:23 IST
ख़ास बातें
  • ब्रह्मांड में एक तारे में होने वाला है विस्‍फोट
  • लगभग 79 साल बाद हो सकता है विस्‍फोट
  • नोवा स्‍टार सिस्‍टम में यह विस्‍फोट होगा

जिस तारे में विस्‍फोट होने वाला है, वह एक बाइनरी सिस्‍टम में बंधा है। ऐसे सिस्‍टम में एक बड़ा तारा होता है और एक सफेद बौना तारा।

अगर आपकी दिलचस्‍पी आसमान में होने वाली घटनाओं में है, तो अब से सितंबर तक कभी भी ऐसा कुछ दिखाई दे सकता है, जो 79 साल में एक बार होता है। दरअसल, एक तारे में विस्‍फोट होने वाला है! अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) का कहना है कि जब विस्‍फोट होगा, आकाश में एक चमक नजर आएगी, जो खगोलविदों को आश्‍चर्यचकित कर सकती है। यह विस्‍फोट अभी से सितंबर महीने तक कभी भी हो सकता है। जिस जगह विस्‍फोट होगा, वह पृथ्‍वी से 3 हजार प्रकाश वर्ष दूर है। आखिरी बार वर्ष 1946 में विस्‍फोट हुआ था। 

पिछली रिपोर्ट में हमने आपको बताया था कि नोवा (Nova) नाम के स्‍टार सिस्‍टम में यह विस्‍फोट होगा। विस्‍फोट इतना बड़ा हो सकता है कि शायद उसे नग्‍न आंखों से देखा जा सके। नोवा स्‍टार सिस्‍टम हमारे ब्रह्मांड में कोरोना बोरेलिस (Corona Borealis) तारामंडल में है। 
Advertisement

संभावित विस्‍फोट के बारे में नासा के मीटरॉयड एनवायरनमेंट ऑफ‍िस (MEO) के प्रमुख बिल कुक ने फॉक्‍स न्‍यूज से बात की और बताया कि वैज्ञानिक इसकी टाइमिंग के बारे में ज्‍यादा नहीं जानते। हालांकि उन्‍होंने दावा किया कि यह जब भी होगा, ऐसा होगा, जिसे आप याद रखेंगे। 

जिस तारे में विस्‍फोट होने वाला है, वह एक बाइनरी सिस्‍टम में बंधा है। ऐसे सिस्‍टम में एक बड़ा तारा होता है और एक सफेद बौना तारा। मौजूदा मामले में बड़ा तारा अपने मटीरियल को सफेद बौने तारे के तल पर डंप कर रहा है, क्‍योंकि दोनों एक-दूसरे के बहुत नजदीक चक्‍कर लगा रहे हैं। 
Advertisement

मटीरियल डंप होने से बौने तारे के तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। रिपोर्ट के अनुसार, ऐसा होने पर उसमें थर्मोन्यूक्लियर विस्फोट शुरू हो जाएगा। आखिरकार वह उस सारे मटीरियल को अंतरिक्ष में उड़ा देगा और बहुत अधिक चमकीला हो जाएगा, पहले की तुलना में सैकड़ों गुना चमकीला। वैज्ञानिकों को लगता है कि विस्‍फोट के वक्‍त आकाश में होने वाले बदलाव शायद नग्‍न आंखों से भी नजर आएं। 
Advertisement

खास यह है कि नोवा तारा सिस्‍टम अपने मटीरियल को एक बार में नहीं उड़ाता, वह ऐसा हर 79 साल में करता है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava ने लॉन्च किए ₹969 के TWS ईयरबड्स, नॉइस कैंसलेशन फीचर के साथ मिलेगी 30 घंटे की बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. URBN के 20,000mAh पावर बैंक से 240W केबल तक 6 नए प्रोडक्ट्स हुए लॉन्च, कीमत ₹999 से शुरू
  2. Lava ने लॉन्च किए ₹969 के TWS ईयरबड्स, नॉइस कैंसलेशन फीचर के साथ मिलेगी 30 घंटे की बैटरी
  3. 13.36 इंच बड़ी स्क्रीन, 6 स्पीकर, 14700mAh बैटरी वाला टैबलेट इस कंपनी ने किया लॉन्च
  4. 30,000mAh की विशाल बैटरी वाले पावर बैंक, फोन, लैपटॉप सब होगा चार्ज, कीमत ₹1400 से भी कम
  5. Huawei Mate X8 होगा 24 नवंबर को लॉन्च, Kirin 9050 Pro चिप के साथ मिल सकती है 6000mAh बैटरी!
  6. ₹18,999 में मिल रहा 8000mAh की विशाल बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला 5G स्मार्टफोन
  7. 7000mAh बैटरी वाले 5 स्मार्टफोन, कीमत ₹12 हजार से भी कम, डिस्काउंट अलग से
  8. Asus ExpertBook A7 का सस्ता वेरिएंट ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 14 इंच डिस्पले, 8GB रैम, 24 घंटे की बैटरी!
  9. Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप फोन ₹4000 डिस्काउंट पर, यहां से खरीदें
  10. ₹3750 डिस्काउंट पर मिल रहा Motorola का 7000mAh बैटरी वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.