चलते हुए जहाज जैसी गैलेक्सी! हबल टेलीस्कोप ने खींची शानदार तस्‍वीर

कुछ दिनों पहले नासा ने भी यही तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की थी।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 24 जनवरी 2022 18:07 IST
ख़ास बातें
  • इस गैलेक्‍सी की खोज एक शौकिया खगोलशास्त्री ने साल 2000 में की थी
  • NGC 3318 के बाहरी किनारे ऐसे लगते हैं, जैसे आकाश में कोई जहाज चल रहा हो
  • तस्‍वीर को यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ESA) ने शेयर किया है

हबल स्‍पेस टेलीस्‍कोप NASA और ESA की जॉइंट प्रोजेक्‍ट है। अप्रैल 1990 में इसे लॉन्‍च किया गया था।

Photo Credit: ESA

हबल स्पेस टेलीस्कोप (Hubble Space Telescope) ने हमारे ब्रह्मांड की अनेकों बेहतरीन इमेजेस खींची हैं। हाल ही में इस टेलीस्‍कोप ने एक और आश्चर्यजनक और खूबसूरत इमेज शेयर की है। इस बार टेलीस्‍कोप ने NGC 3318 गैलेक्‍सी (आकाशंगगा) को कैप्‍चर किया है। इस तस्‍वीर को यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ESA) ने अपने ऑफ‍िशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया। NGC 3318 के बाहरी किनारे ऐसे लगते हैं, जैसे आकाश में कोई जहाज चल रहा हो। अंतरिक्ष एजेंसी ने कहा है कि NGC 3318 एक बेहतरीन ‘खगोलीय घटना' की जगह रहा है। इस विशाल सुपरनोवा की खोज एक शौकिया खगोलशास्त्री ने साल 2000 में की थी। 

NGC 3318 और पृथ्वी के बीच की दूरी 115 मिलियन प्रकाश वर्ष दूर है। फोटो शेयर किए जाने के कुछ ही घंटों के अंदर इस इंस्टाग्राम पोस्ट को 7,000 से अधिक लोगों ने लाइक किया। कुछ दिनों पहले नासा ने भी यही तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की थी।
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी ने कुछ सप्‍ताह पहले टकराती हुई आकाशगंगाओं की की एक इमेज भी शेयर की थी। इसे हबल टेलीस्कोप ने खींचा था। ये आकाशगंगाएं पृथ्वी से 215 मिलियन प्रकाश वर्ष दूर एक तारामंडल में स्थित थीं। नासा ने कहा कि वे टकराते हुए दिखाई दे रहे थे, लेकिन हकीकत में एक-दूसरे से बहुत दूर थे।

हबल स्‍पेस टेलीस्‍कोप NASA और ESA की जॉइंट प्रोजेक्‍ट है। अप्रैल 1990 में इसे लॉन्‍च किया गया था। उसके बाद से इस टेलीस्‍कोप ने धधकते धूल के बादलों, सुपरनोवा विस्फोटों से निकलने वाली तारों की इमेजेस को कैप्‍चर किया है। इसके साथ ही अंतरिक्ष के कुछ गहरे रहस्यों को उजागर करने में मदद की है। हबल टेलीस्‍कोप की जगह जल्‍द ही जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप लेने वाला है। हाल में ही इसे अंतरिक्ष में लॉन्‍च किया गया है।
Advertisement

कुछ अनोखी खोजों की बात करें, तो हाल ही में वैज्ञानिकों ने आलू की तरह दिखने वाले एक ग्रह की खोज की है। रिसर्चर्स ने WASP-103b नाम के एक ग्रह की खोज की है, जो पृथ्वी से लगभग 1,500 प्रकाश वर्ष दूर है। इसके बारे में वैज्ञानिकों का कहना है कि इसका आकार आलू या रग्बी बॉल जैसा है। लेकिन यह ग्रह अजीब आकार का क्‍यों है? खगोलविदों का कहना है कि WASP-103b एक F-प्रकार के तारे के चारों ओर स्थित है। यह तारा हमारे सूर्य से बड़ा है। यह ग्रह भी बड़ा है। बृहस्पति से भी डेढ़ गुना है। ग्रह अपने तारे के नजदीक होने की वजह से आलू के आकार का है। 

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  2. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  3. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  4. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  5. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  6. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  8. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  9. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  10. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.