87 फीट का एस्टरॉयड आज बढ़ रहा पृथ्वी की ओर! 17235km प्रति घंटा है स्पीड! NASA ने किया सावधान

ये लगातार गोल घूमते उल्का पिंड या एस्टरॉयड, अंतरिक्ष एजेंसियों के अनुसार, धरती के चारों ओर मंडराता खतरा हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 30 अप्रैल 2023 19:25 IST
ख़ास बातें
  • एस्टरॉयड 2023 GF2 नाम से है। इसका साइज 87 फीट है।
  • 2013 में रूस में Chelyabinsk नामक उल्का पिंड आसमान में फटा था
  • धरती की सतह तक पहुंचने से पहले ही ये जलकर नष्ट हो जाते हैं।

NASA ने आज एक बड़े एस्टरॉयड के धरती की ओर आने का अलर्ट जारी किया है।

उल्का पिंड लगातार सौरमंडल में परिक्रमा करते रहते हैं। इन्हें लघु ग्रह भी कहते हैं लेकिन कई बार ये बड़ा खतरा पैदा कर देते हैं। बड़े ग्रहों के गुरुत्वाकर्षण के कारण ये ग्रहों की ओर बढ़ने लगते हैं और उनसे टकरा भी सकते हैं। NASA ने आज एक बड़े एस्टरॉयड के धरती की ओर आने का अलर्ट जारी किया है। यह किसी एयरप्लेन के साइज का बताया गया है। आईए आपको बताते हैं कि आज धरती के पास से होकर गुजरने वाला ये एस्टरॉयड कितना खतरनाक हो सकता है। 

NASA ने आज यानि, 30 अप्रैल को एक बड़े एस्टरॉयड के धरती के करीब आने का अलर्ट जारी किया है। नासा की जेट प्रॉपल्शन लेबोरेटरी (Jet Propulsion Laboratory (JPL) के मुताबिक, एस्टरॉयड 2023 GF2 नाम का है। इसका साइज 87 फीट है जो कि किसी एयरप्लेन जितना बड़ा है। यह आज धरती के करीब से गुजरने वाला है। जब यह पृथ्वी के सबसे पास होगा तो इसकी दूरी 4,400,000 किलोमीटर होगी। 

ये लगातार गोल घूमते उल्का पिंड या एस्टरॉयड, अंतरिक्ष एजेंसियों के अनुसार, धरती के चारों ओर मंडराता खतरा हैं। यूं तो नासा कहती है कि इनकी धरती से टकराने की संभावना बहुत कम होती है। लेकिन कई बार छोटे एस्टरॉयड अक्सर पृथ्वी के वायुमंडल में प्रवेश कर जाते हैं। इन्हें कई बार रात में जलते हुए तारों के रूप में देखा जाता है, क्योंकि वायुमंडल में प्रवेश करने के बाद इनमें जबरदस्त घर्षण होता है और आग लग जाती है।

लेकिन धरती की सतह तक पहुंचने से पहले ही जलकर नष्ट हो जाते हैं। क्योंकि वायुमंडल के साथ इतना घर्षण बहुत जबरदस्त होता है। इसलिए 100 में से कोई 1 एस्टरॉयड के धरती से टकराने की संभावना होती है। लेकिन, अगर कोई बड़ा एस्टरॉयड धरती से टकरा जाता है तो यह पृथ्वी को तबाह भी कर सकता है। 2013 में रूस में Chelyabinsk नामक उल्का पिंड आसमान में फटा था जिसने 7 हजार ईमारतों को नुकसान पहुंचाया था। इसके कारण 1400 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। यह एस्ट्रॉयड 59 फीट साइज का था। जबकि आज धरती के करीब आने वाला एस्टरॉयड 87 फीट का है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 33 हजार रुपये सस्ता मिल रहा Vivo का 64MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
  2. 81 साल के पिता ने बेटे को बचाया ‘डिजिटल अरेस्ट’ से, ऐन वक्त पर रोकी ₹12 लाख की ठगी
  3. Poco C81X, C81 हुआ 13MP कैमरा, UNISOC T7250 चिपसेट के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  4. Honor 600, Honor 600 Pro हुए लॉन्च, 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. 81 साल के पिता ने बेटे को बचाया ‘डिजिटल अरेस्ट’ से, ऐन वक्त पर रोकी ₹12 लाख की ठगी
  2. Bitcoin होल्डिंग पर Tesla को हुआ 17 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  3. WhatsApp बना सुपर ऐप! अब चैट के साथ मोबाइल रिचार्ज और पेमेंट्स भी, ऐसे करें यूज
  4. iPhone यूजर्स ध्यान दें! Apple ने फिक्स किया बड़ा बग, डिलीट नोटिफिकेशन भी हो रहे थे एक्सेस
  5. गेमर्स के लिए बड़ा अपडेट, सरकार ने लागू किए नए नियम - जानें कौन से गेम चलेंगे, कौन से होंगे बंद
  6. 50MP कैमरा वाले Oppo F33 Pro 5G की सेल आज से शुरू, जानें सबकुछ
  7. OnePlus Nord CE 6 लॉन्च होगा 7 मई को, 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी जैसे फीचर्स, जानें सबकुछ
  8. Poco C81X, C81 हुआ 13MP कैमरा, UNISOC T7250 चिपसेट के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  9. Facebook स्टोरीज से फोटो या वीडियो कैसे करें डिलीट
  10. Xiaomi लाई स्टूडेंट्स की पढ़ाई का साथी, 12.1 इंच बड़ा Redmi Pad 2 Pro लर्निंग एडिशन लॉन्च, AI फीचर्स, 12000mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.