28 हजार किलोमीटर प्रति घंटा स्पीड से आ रहा 100 फीट का एस्टरॉयड!

एस्टरॉयड 2026 एफई7 आज पृथ्वी के करीब से गुजरने वाला है।

28 हजार किलोमीटर प्रति घंटा स्पीड से आ रहा 100 फीट का एस्टरॉयड!

हाल ही में अंतरिक्ष वैज्ञानिकों ने 11 हजार नए एस्टरॉयड के बारे में पता लगाया है।

ख़ास बातें
  • धरती की ओर आने वाले 100 फीट के लगभग साइज वाले एस्टरॉयड का अलर्ट जारी।
  • इसकी स्पीड 28 हजार किलोमीटर प्रतिघंटा से भी ज्यादा है।
  • हाल ही में 11 हजार नए एस्टरॉयड के बारे में पता लगाया गया है।
विज्ञापन

अंतरिक्ष की अनंत दुनिया में हजारों लाखों एस्टरॉयड मौजूद हो सकते हैं। धरती के करीब लगभग 16 हजार एस्टरॉयड बताए जाते हैं। हाल ही में अंतरिक्ष वैज्ञानिकों ने 11 हजार नए एस्टरॉयड के बारे में पता लगाया है। ये लगातार सौरमंडल में सूर्य के चारों ओर घूम रहे हैं। कई बार एस्टरॉयड धरती के करीब आने पर खतरनाक हो जाते हैं। इनके टकराने की संभावना बन जाती है। इसलिए नासा इनको ट्रैक करती है। नासा ने आज एक बड़े एस्टरॉयड के लिए अलर्ट जारी किया है। 

NASA ने आज धरती की ओर आने वाले 100 फीट के लगभग साइज वाले एस्टरॉयड का अलर्ट जारी किया है। इसका नाम Asteroid 2026 FE7 है। यह चट्टान कुछ ही घंटों में धरती के करीब आने वाली है। यह एस्टरॉयड लगभग 100 फीट चौड़ा है। नासा ने इसके आकार की तुलना एक बड़ी बिल्डिंग से की है। एस्टरॉयड को 2026 में खोजा गया है। 

एस्टरॉयड 2026 एफई7 आज पृथ्वी के करीब से गुजरने वाला है। स्पेसवेदर के अनुसार, इसकी स्पीड 28 हजार किलोमीटर प्रतिघंटा से भी ज्यादा है। जब यह धरती के सबसे करीबी बिंदु पर होगा तो धरती और एस्टरॉयड के बीच की दूरी सिर्फ 34 लाख किलोमीटर होगी। नासा कहती है कि 75 लाख किलोमीटर के दायरे में आने वाला एस्टरॉयड खतरनाक साबित हो सकता है। इस हिसाब से यह एस्टरॉयड काफी नजदीक आने वाला है। 

ग्रह के आकार से तुलना की जाए तो एस्टरॉयड काफी छोटे होते हैं। ऐसे में पृथ्वी का गुरुत्वाकर्षण आसानी से इन्हें अपनी ओर खींच सकता है। नेशनल साइंस फाउंडेशन के मुताबिक, पृथ्वी का गुरुत्वाकर्षण इतना शक्तिशाली है कि यह 9.8 मीटर प्रति सेकंड की रफ्तार से किसी वस्तु को अपनी ओर खींच सकता है। ऐसे में कई बार उल्का पिंड भी धरती की ओर खिंचे चले आते हैं। एस्टरॉयड और उल्का पिंड, दोनों का ही धरती पर गिरना नुकसानदेह हो सकता है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. स्मार्टफोन होने लगेंगे सस्ते! RAM की कीमतों में राहत की आ रही खबर
  2. ₹6450 सस्ता खरीदें Vivo का 50MP तीन कैमरा, 6500mAh बैटरी वाला फोन!
  3. OnePlus Pad Go 2r जल्द होगा भारत में लॉन्च, मिल सकते हैं AI फीचर्स
  4. Infinix Smart Power 5G के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, अफोर्डेबल हो सकता है प्राइस
  5. इंटरनेशनल मार्केट में स्मार्टफोन की बिक्री 16 प्रतिशत घटी, iPhone की डिमांड में बढ़ोतरी
  6. OnePlus का 9000mAh बैटरी वाला अपकमिंग स्मार्टफोन लीक!
  7. Oppo Reno 17 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. Redmi TV A55 2027 हुआ लॉन्च: 55-इंच 4K टीवी में मिलेगा 165Hz रिफ्रेश रेट, कीमत करीब ₹22 हजार!
  9. Xiaomi का धमाकेदार 150W साउंड वाला स्पीकर लॉन्च, 9,800mAh बैटरी, IP68 रेटिंग, 28 घंटे की बैटरी!
  10. Vivo X500s में हो सकता है कस्टम MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »