Asteroid : दिवाली पर पृथ्‍वी को दहलाने आए 5 एस्‍टरॉयड, आज भी वही हाल! Nasa ने दी चेतावनी

Asteroid : अगर ये पृथ्‍वी की कक्षा में दाखिल होकर हमारे ग्रह से टकरा जाते, तो बड़े पैमाने पर तबाही मचा सकते थे।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 13 नवंबर 2023 09:32 IST
ख़ास बातें
  • दिवाली पर 5 एस्‍टरॉयड हमारे ग्रह के नजदीक से गुजरे
  • अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी ने दी जानकारी
  • आज भी एक एस्‍टरॉयड तेज रफ्तार से आ रहा है

एक हालिया स्‍टडी में कहा गया है कि 6.6 करोड़ साल पहले जब एक एस्‍टरॉयड पृथ्‍वी से टकराया था, तो उसकी वजह से करीब 15 साल तक पृथ्‍वी पर सर्दियां आ गईं।

Asteroid Towards earth : 12 नवंबर को जब लोग दिवाली का त्‍योहार सेलिब्रेट कर रहे थे, तब पृथ्‍वी को दहलाने के लिए एस्‍टरॉयड्स आतुर थे। एक के बाद एक 5 आसमानी आफतों ने अलग-अलग रास्‍तों से हमारे ग्रह को मिटाने की कोशिश की, हालांकि उन्‍हें कामयाबी नहीं मिली। अब आज यानी सोमवार 13 नवंबर को भी एक एस्‍टरॉयड पृथ्‍वी के करीब आ रहा है। धरती के चारों ओर किस तरह से छाई हैं आफतें, आइए जानते हैं। 

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) की जेट प्रोपल्‍शन लेबोरेटरी की वेबसाइट के अनुसार, रविवार को 5 एस्‍टरॉयड्स हमारी पृथ्‍वी के करीब से गुजरे। इनमें से 3 एस्‍टरॉयड्स का आकार हवाई जहाज के जितना बड़ा था। 2 एस्‍टरॉयड किसी घर जितने थे। अगर ये पृथ्‍वी की कक्षा में दाखिल होकर हमारे ग्रह से टकरा जाते, तो बड़े पैमाने पर तबाही मचा सकते थे। 

हालांकि नासा आश्‍वस्‍त थी कि ऐसा नहीं होगा, लेकिन पांचों एस्‍टरॉयड्स को पृथ्‍वी के लिए संभावित रूप से खतरनाक की कैटिगरी में रखा गया, क्‍योंकि सभी एस्‍टरॉयड्स पृथ्‍वी के बेहद करीब से गुजर रहे थे। वैज्ञानिकों का मानना है कि अगर कोई एस्‍टरॉयड पृथ्‍वी से टकरा जाए, तो बड़े पैमाने पर तबाही मचा सकता है। करोड़ों साल पहले डायनासोर हमारी पृथ्‍वी से एस्‍टरॉयड की टक्‍कर के कारण ही खत्‍म हो गए थे। 

एक हालिया स्‍टडी में कहा गया है कि 6.6 करोड़ साल पहले जब एक एस्‍टरॉयड पृथ्‍वी से टकराया था, तो उसकी वजह से करीब 15 साल तक पृथ्‍वी पर सर्दियां आ गईं। एस्‍टरॉयड के टकराने से धूल का जो गुबार उठा, उसने पृथ्‍वी के वातावरण पर सूर्य की रोशनी नहीं पहुंचने दी। इससे पौधों में प्रकाश संश्‍लेषण की प्रक्रिया प्रभावित हुई। बड़ी प्रजातियों जैसे- डायनासोरों के लिए भोजन की भारी कमी हो गई। धीरे-धीरे उनकी प्रजाति ही दुनिया से विलुप्‍त हो गई।  
Advertisement

बहरहाल, आज भी यानी 13 नवंबर को ‘2023 VX' नाम का एक एस्‍टरॉयड पृथ्‍वी के करीब आ रहा है। यह 40 हजार किलोमीटर प्रति घंटे की स्‍पीड से आगे बढ़ रहा है। धरती से इसके टकराने की संभावना नहीं है, लेकिन वैज्ञानिक आखिरी समय तक इस पर नजर बनाए रखेंगे, क्‍योंकि एस्‍टरॉयड कभी भी दिशा बदल सकते हैं। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  2. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  4. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  5. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  7. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  3. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  4. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  5. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  6. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  7. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  8. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  9. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  10. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.