अंतरिक्ष से एकसाथ 200 फीट तक बड़े 4 एस्टरॉयड आ रहे धरती की ओर! अब क्या होगा!

एस्टरॉयड का धरती से टकराना जरूरी नहीं होता है। इसकी संभावना बहुत कम होती है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 19 जुलाई 2023 09:44 IST
ख़ास बातें
  • अंतरिक्ष में एस्टरॉयड लगातार चक्कर लगा रहे हैं।
  • अमेरिकी स्पेस एजेंसी एस्टरॉयड्स को स्टडी भी कर रही है।
  • नासा ने एक के बाद एक 4 एस्टरॉयड के बारे में अलर्ट जारी किया है।

एस्टरॉयड अपनी कक्षा में रहकर ही सूर्य की परिक्रमा करते हैं।

अंतरिक्ष में एस्टरॉयड लगातार चक्कर लगा रहे हैं। लेकिन ये ग्रहों का नहीं, सूर्य का चक्कर लगाते हैं। हालांकि ये उसी तरह के पदार्थ से बने बताए गए हैं जिनसे ग्रह बनते हैं। इसलिए इन्हें क्षुद्र ग्रह भी कह दिया जाता है। हैं। वैज्ञानिक इन्हें लगातार ट्रैक करते रहते हैं। साथ ही अमेरिकी स्पेस एजेंसी एस्टरॉयड्स को स्टडी भी कर रही है। पिछले कई दिनों से एस्टरॉयड पृथ्वी के बेहद करीब से गुजर रहे हैं। अब नासा ने एक के बाद एक 4 एस्टरॉयड के बारे में अलर्ट जारी किया है। आइए जानते हैं पृथ्वी की ओर क्या वाकई कोई बड़ा खतरा आ रहा है? 

NASA की जेट प्रॉपल्शन लेबोरेटरी के अनुसार, एस्टरॉयड 2023 OA (Asteroid 2023 OA) आज धरती के करीब से गुजरने वाला है। इसका साइज 60 फीट के लगभग है। यह एक बड़े मकान जितना चट्टानी टुकड़ा है। यह 23 लाख 60 हजार किलोमीटर की दूरी पर पृथ्वी के करीब से गुजरेगा। इसके साथ ही एक अन्य एस्टरॉयड 2023 NE1 (Asteroid 2023 NE1) भी धरती की ओर बढ़ रहा है जो 19 जुलाई को पृथ्वी के सबसे करीबी बिंदु पर होगा। 
Advertisement

Asteroid 2023 NE1 का साइज 190 फीट बताया गया है, यानि कि यह 200 फीट तक बड़ा टुकड़ा है जो धरती के बेहद करीब से गुजरने वाला है। यह हवाई जहाज जितना बड़ा है। जब यह धरती के सबसे करीब होगा तो इसके और धरती के बीच की दूरी 48 लाख 80 हजार किलोमीटर होगी। इसकी स्पीड 20345 किलोमीटर प्रतिघंटा बताई गई है।

44 फीट की एक और भारी भरकम चट्टान धरती की तरफ आ रही है। इसका नाम 2020 ओएम है। Asteroid 2020 OM अगले 24 घंटों में धरती के करीब से गुजरने वाला है। इसकी दूरी 3,240,000 किलोमीटर बताई गई है। यह एक बड़े मकान के साइज का है। इसके साथ ही एस्टरॉयड 2022 GX2 भी पृथ्वी की ओर मुंह किए हुए है। यह लगातार धरती की ओर चला आ रहा है। इसका साइज 15 फीट का है। यह आकार में काफी छोटा है। धरती से इसकी दूरी 4,580,000 किलोमीटर बताई गई है। ये सभी 4 एस्टरॉयड धरती की ओर एक साथ बढ़ रहे हैं। तो क्या धरती पर तबाही आने वाली है? 
Advertisement

एस्टरॉयड का धरती से टकराना जरूरी नहीं होता है। इसकी संभावना बहुत कम होती है। ये अपनी कक्षा में रहकर ही सूर्य की परिक्रमा करते हैं। लेकिन दो कक्षाओँ का एक दूसरे को काटना खतरे से खाली नहीं माना जाता है। एस्टरॉयड अपनी दिशा बदल सकते हैं। बहरहाल इन चारों में से किसी भी एस्टरॉयड के धरती से टकराने जैसी सूचना नासा ने जारी नहीं की है। लेकिन इन पर नजर रखी जा रही है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्ट
  2. 500 रुपये से कम में 5 वायर्ड ईयरफोन, JBL और boAt जैसे कई ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. 500 रुपये से कम में 5 वायर्ड ईयरफोन, JBL और boAt जैसे कई ऑप्शन
  2. Apple Watch Ultra 4 लॉन्च हुई 50 घंटे की बैटरी के साथ, S11 चिप से लैस, जानें कीमत
  3. Apple Watch Series 12 हुई लॉन्च, नई S11 चिप, 38 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  4. Apple का पहला फोल्डेबल iPhone Duo लॉन्च, बुक स्टाइल के साथ डबल कैमरा से लैस, जानें कितना है खास
  5. Apple Airpods 5 लॉन्च हुए ANC फीचर, लम्बी बैटरी, IP57 रेटिंग के साथ, जानें कीमत
  6. iPhone 18 Pro, 18 Pro Max भारत में A20 Pro चिपसेट और धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च, जानें इस बार क्या है खास
  7. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्टफोन का मजा
  8. Apple के फोल्डेबल आईफोन में नहीं मिलेगा Face ID?, iPhone 18 Pro के मुकाबले ये फीचर्स भी होंगे गायब
  9. Aadhaar में नाम बदलना हुआ आसान, अलग स्थिति के लिए चाहिए होंगे ये दस्तावेज
  10. आज रात Apple करेगा बड़ा धमाका! 3 नए iPhone समेत कई प्रोडक्ट्स हो सकते हैं लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.