4 चट्टानी आफतें आ रहीं पृथ्‍वी की तरफ, एक का साइज तो 40 मंजिला बिल्डिंग के बराबर, जानें कितना बड़ा है खतरा

18 सितंबर के आसपास पृथ्‍वी के करीब आ रहा एस्‍टरॉयड ‘2005 RX3’ साइज में लगभग 40 मंजिला बिल्डिंग के आकार का है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 16 सितंबर 2022 10:29 IST
ख़ास बातें
  • एस्‍टरॉयड ‘2005 RX3’ 47 लाख किलोमीटर तक पृथ्‍वी के करीब आएगा
  • ‘2022 QD1’ नाम का एक अन्‍य एस्‍टरॉयड आज पृथ्‍वी के करीब होगा
  • आने वाले सोमवार तक यह स‍िलसिला जारी रहेगा

आज यानी 16 सितंबर को भी एक एस्‍टरॉयड पृथ्‍वी के करीब आ रहा है। ‘2022 QD1’ नाम का यह एस्‍टरॉयड 250 फुट लंबा है।

आने वाले सोमवार तक हमारी पृथ्‍वी के नजदीक से कई बड़े एस्‍टरॉयड गुजरने वाले हैं। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) ने बताया है कि 4 बड़े एस्‍टरॉयड बेहद खतरनाक तरीके से पृथ्‍वी के करीब आएंगे। इनमें से एक एस्‍टरॉयड का आकार 119 मीटर व्‍यास का है। ऐसे एस्‍टरॉयड जिनका साइज छोटा होता है, वो बिना किसी खतरे के पृथ्‍वी के करीब से गुजर जाते हैं, लेकिन कई एस्‍टरॉयड अपने साइज की वजह से चिंता का कारण बनते हैं और वैज्ञानिक इन्‍हें तब तक मॉनिटर करते हैं, जब तक वो पृथ्‍वी से बहुत दूर नहीं चले जाते। 

रिपोर्ट्स के अनुसार, 18 सितंबर के आसपास पृथ्‍वी के करीब आ रहा एस्‍टरॉयड ‘2005 RX3' साइज में लगभग 40 मंजिला बिल्डिंग के आकार का है। इसका व्यास लगभग 390 फीट है। जब यह पृथ्‍वी के सबसे करीब होगा, तब इसके और हमारे ग्रह के बीच की दूरी सिर्फ 47 लाख किलोमीटर रह जाएगी। यह एस्‍टरॉयड 62,000 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज स्‍पीड अंतरिक्ष में सफर कर रहा है। अगली बार यह एस्‍टरॉयड साल 2036 में पृथ्‍वी के करीब आएगा। 
Advertisement

एस्‍टरॉयड की ऐसी ही पोजिशन की वजह से उन्‍हें संभावित रूप से खतरनाक की कैटिगरी में रखा जाता है। यानी ये चट्टानें भविष्‍य में पृथ्‍वी से टकरा सकती हैं। ध्‍यान रहे कि करोड़ों साल पहले हमारी धरती से डायनासोर का खात्‍मा एक एस्‍टरॉयड के टकराने की वजह से ही हुआ था। 

दूसरी ओर आज यानी 16 सितंबर को भी एक एस्‍टरॉयड पृथ्‍वी के करीब आ रहा है। ‘2022 QD1' नाम का यह एस्‍टरॉयड  250 फुट लंबा है। जब यह पृथ्‍वी के सबसे करीब होगा, तब दोनों के बीच की दूरी 74 लाख किलोमीटर होगी। बाकी एस्‍टरॉयड जिनके नाम 2022 QB37 और 2022 QJ50 हैं, रविवार और सोमवार को हमारे ग्रह के नजदीक आएंगे। इनका साइज क्रमश: 55 फुट और 110 फुट है। हालांकि उम्‍मीद यही है कि इनमें से कोई भी एस्‍टरॉयड हमारे ग्रह को प्रभावित नहीं करेगा। 
Advertisement

एस्‍टरॉयड को लघु ग्रह भी कहा जाता है। जैसे हमारे सौर मंडल के सभी ग्रह सूर्य का चक्‍कर लगाते हैं, उसी तरह एस्‍टरॉयड भी सूर्य की परिक्रमा करते हैं। लगभग 4.6 अरब साल पहले हमारे सौर मंडल के शुरुआती गठन से बचे हुए चट्टानी अवशेष हैं एस्‍टरॉयड। वैज्ञानिक अभी तक 11 लाख 13 हजार 527 एस्‍टरॉयड का पता लगा चुके हैं। 
Advertisement
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  2. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.