200 फुट का विशालकाय एस्‍टरॉयड तबाही मचाने को आतुर! आज आ रहा पृथ्‍वी के करीब, जानें इसके बारे में

Asteroid : वैज्ञानिक इसे तब तक मॉनिटर करते रहेंगे, जबतक यह पृथ्‍वी से बहुत दूर नहीं चला जाता।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 16 मई 2023 11:04 IST
ख़ास बातें
  • अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी ने दी जानकारी
  • विमान के आकार का एस्‍टरॉयड आ रहा पृथ्‍वी के करीब
  • यह हमारे ग्रह के लिए 'संभावित रूप से खतरनाक' है

एस्‍टरॉयड की दिशा में परिवर्तन होने और उसका रुख पृथ्‍वी की ओर होने पर हमारे ग्रह पर खतरा बढ़ सकता है।

आज हमारी पृथ्‍वी का सामना एक ऐसे एस्‍टरॉयड से होने वाला है, जिसका आकार लगभग 200 फुट है। एयरोप्‍लेन जितना बड़ा यह एस्‍टरॉयड जब पृथ्‍वी के करीब आएगा, तब दोनों के बीच दूरी घटकर महज 56 लाख 30 हजार किलोमीटर रह जाएगी। यह फासला सुनने और पढ़ने में बहुत ज्‍यादा लगता है, लेकिन ब्रह्मांड के आगे कुछ भी नहीं। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) ने एस्‍टरॉयड 2023 JD2 के बारे में जानकारी दी है और इसे पृथ्‍वी के लिए ‘संभावित रूप से खतरनाक' माना है।

हालांकि इसका मतलब यह नहीं है कि एस्‍टरॉयड हमारी पृथ्‍वी को कोई नुकसान पहुंचा सकता है। ‘2023 JD2' को इसलिए  ‘संभावित रूप से खतरनाक' माना गया है, क्‍योंकि यह बहुत नजदीक से गुजरने वाला है। वैज्ञानिक इसे तब तक मॉनिटर करते रहेंगे, जबतक यह पृथ्‍वी से बहुत दूर नहीं चला जाता। एस्‍टरॉयड की दिशा में परिवर्तन होने और उसका रुख पृथ्‍वी की ओर होने पर हमारे ग्रह पर खतरा बढ़ सकता है। 
Advertisement

वैज्ञानिक मानते आए हैं कि करोड़ों साल पहले हमारी धरती से डायनासोरों का खात्‍मा भी एक एस्‍टरॉयड की टक्‍कर के बाद मचे विनाश से हुआ था। हाल के वर्षों में 2013 की एक घटना को याद किया जा सकता है। रूस के चेल्याबिंस्क शहर पर 59 फुट चौड़ा एक एस्‍टरॉयड क्रैश हो गया था। उस जरा से एस्‍टरॉयड की वजह से 8000 इमारतों को नुकसान पहुंचा था और एक हजार लोग घायल हो गए थे। 

बात करें एस्‍टरॉयड ‘2023 JD2' की, तो यह 46 हजार 891 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज स्‍पीड से पृथ्वी की ओर बढ़ रहा है। यह एस्‍टरॉयड्स के अपोलो ग्रुप से संबंधित है। एस्‍टरॉयड्स को लघु ग्रह भी कहा जाता है। नासा के अनुसार, जिस प्रकार से हमारे सौर मंडल के सभी ग्रह सूर्य का चक्‍कर लगाते हैं, उसी तरह एस्‍टरॉयड भी सूर्य की परिक्रमा करते हैं। 
Advertisement

एस्‍टरॉयड जब पृथ्‍वी के करीब आते हैं, तो वैज्ञानिक इनके और पृथ्‍वी के बीच की दूरी को देखते हैं। इसके लिए सैटेलाइट और रडार की मदद ली जाती है। ज्‍यादातर एस्‍टरॉयड मंगल और बृहस्‍पति ग्रह के बीच मेन एस्‍टरॉयड बेल्‍ड में परिक्रमा करते हैं, लेकिन कई एस्‍टरॉयड की कक्षाएं ऐसी होती हैं, जो पृथ्‍वी के पास से गुजरती हैं। 
Advertisement
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  2. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  3. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.