RedmiBook 16 लैपटॉप होगा 8 जुलाई को लॉन्च

Redmibook 16 के स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो जब यह पहले पेश किया गया था, तब यह 3.26 एमएम अल्ट्रा नैरो बेज़ल्स और 90 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो के साथ आया था।

RedmiBook 16 लैपटॉप होगा 8 जुलाई को लॉन्च

16 जीबी रैम और 512 जीबी स्टोरेज से लैस हो सकते हैं Redmi लैपटॉप

ख़ास बातें
  • Redmibook 16 और Redmibook 14 II के कई स्पेसिफिकेशन सार्वजनिक
  • Redmibook 14 का अपग्रेड वर्ज़न हो सकता है Redmibook 14 II
  • 8 जुलाई को अन्य स्पेसिफिकेशन से उठेगा पर्दा
विज्ञापन
Redmi ने इंटल कोर आई7 से लैस RedmiBook 16 के लॉन्च की तारीख का ऐलान कर दिया है। यह 8 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। यही नहीं, उम्मीद की जा रही है कि Xiaomi सब-ब्रांड RedmiBook 14 II को भी इसी दिन चीन में लॉन्च करेगा। रेडमी बुक 16 लैपटॉप 10th जनरेशन इंटल कोर आई7 10एनएम प्रोसेसर से लैस होगा, ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि रेडमी बुक 14 II भी कोर आई7 यूनिट के साथ पेश किया जा सकता है। बता दें, Redmi ने रेडमी बुक 16 लैपटॉप को मई में लॉन्च किया था, लेकिन तब यह Ryzen 4000 सीरीज़ 7एनएम प्रोसेसर व Radeon जीपीयू के साथ लॉन्च हुआ था। हालांकि, अब इंटल प्रोसेसर के साथ इसे चीन में 8 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा।
 

RedmiBook 16 launch date

Mi Notebook हैंडल द्वारा वीबो पर साझा किए पोस्ट के मुताबिक, RedmiBook 16 लैपटॉप 8 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा, जो 10th जनरेशन इंटल कोर आई7 प्रोसेसर से लैस होगा। इसके अलावा फुल स्क्रीन एक्सपीरियंस की भी जानकारी दी गई है। हम उम्मीद कर सकते हैं कि Xiaomi इंटेल कोर आई5 प्रोसेसर के साथ इसका सस्ता वेरिएंट भी लॉन्च कर सकती है। माना जा रहा है कि इसमें 16 जीबी रैम और 512 जीबी स्टोरेज विकल्प दिया जा सकता है।
 

RedmiBook 14 II launch rumour

टिप्सटर इशान अग्रवाल के साथ 91mobiles की रिपोर्ट के मुताबिक, RedmiBook 14 II लैपटॉप भी चीन में 8 जुलाई को लॉन्च किया जा सकता है। रेडमी बुक 16 की तरह ही, रेडमी बुक 14 II लैपटॉप को भी इंटल कोर आई7 और आई5 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया जा सकता है।

उम्मीद की जा सकती है कि RedmiBook 14 II लैपटॉप RedmiBook 14 का अपग्रेड वर्ज़न हो सकता है, जिसकी सेल भारत में जून से शुरू हुई थी। रेडमी बुक 14 लैपटॉप AMD Ryzen प्रोसेसर के साथ 16 जीबी DDR4 रैम और 512 जीबी SATA SSD स्टोरेज से लैस था।

Redmibook 16 के स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो जब यह पहले पेश किया गया था, तब यह 3.26 एमएम अल्ट्रा नैरो बेज़ल्स और 90 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो के साथ आया था। यह लैपटॉप Ryzen 4000 7एनएम प्रोसेसर व Radeon जीपीयू के साथ लैस था। इस लैपटॉप में 16 जीबी रैम और 512 जीबी स्टोरेज दी गई थी। हालांकि, रेडमी ने ज्यादातर स्पेसिफिकेशन पर सस्पेंस बरकरार रखा है, जिसका खुलासा 8 जुलाई को ही होगा।
 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Redmibook, Redmibook 16, Redminook 14 II, Redmi laptops, Xiaomi
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  2. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  4. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  6. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  7. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  8. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  9. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  10. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »