Xiaomi Mi Notebook लॉन्च, जानें सारी खासियतें

Xiaomi Mi Notebook को चीन में लॉन्च कर दिया गया है। शाओमी मी नोटबुक में 128 जीबी एससडी स्टोरेज के साथ 1टीबी की हार्ड ड्राइव मौजूद है।

Xiaomi Mi Notebook लॉन्च, जानें सारी खासियतें
ख़ास बातें
  • Mi Notebook में है 15.6 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले
  • 8वीं जेनरेशन वाले इंटेल कोर आई7प्रोसेसर से लैस है शाओमी मी नोटबुक
  • एनवीडिया जी फोर्स एमएक्स110 जीपीयू के साथ आएगा Mi Notebook
विज्ञापन
शाओमी ने अपने लैपटॉप सीरीज को बढ़ाते हुए एक नया मॉडल उतारा है। Xiaomi Mi Notebook को चीन में लॉन्च कर दिया गया है। याद करा दें कि कंपनी मी नोटबुक से पहले Mi Notebook Air, Mi Notebook Pro और Mi गेमिंग लैपटॉप सीरीज को लॉन्च कर चुकी है। शाओमी मी नोटबुक में 128 जीबी एससडी स्टोरेज के साथ 1टीबी की हार्ड ड्राइव मौजूद है। नोटबुक में 15.6 इंच का डिस्प्ले और डुअल-फैन कूलिंग सिस्टम दिया गया है। मल्टीटास्किंग काम करने के लिए इसमें 8 जीबी रैम दी गई है। Mi Notebook Pro 2 और Mi गेमिंग लैपटॉप में ग्राफिक्स के लिए एनवीडिया जी फोर्स जीटीएक्स1060 दिया गया था। लेकिन शाओमी मी नोटबुक 2 जीबी वीडियो रैम के साथ एनवीडिया जी फोर्स एमएक्स110 जीपीयू के साथ आता है।
 

Xiaomi Mi Notebook की कीमत

चीन में शाओमी मी नोटबुक के 4 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत 3,999 चीनी युआन (लगभग 40,700 रुपये) है। यह लैपटॉप 8वीं जेनरेशन वाले इंटेल कोर आई5 प्रोसेसर से लैस है। 8 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत 4,499 चीनी युआन (लगभग 45,800 रुपये) है। इसके अलावा 8 जीबी रैम वेरिएंट आपको 8वीं जेनरेशन वाले इंटेल कोर आई7प्रोसेसर विकल्प में भी मिलेगा। इस वेरिएंट की कीमत 4,999 चीनी युआन (लगभग 50,900 रुपये) है। तीनों वेरिएंट की सेल 28 अगस्त से चीन में शुरू होगी। भारत और अन्य बाजार में Xiaomi Mi Notebook की कीमत और उपलब्धता के बारे में पता नहीं लग पाया है।
 

Xiaomi Mi Notebook के स्पेसिफिकेशन

शाओमी मी नोटबुक में 15.6 इंच की फुल एचडी एंटी ग्लेयर डिस्प्ले मिलेगी, जिसका व्यूइंग एंगल 178 डिग्री है। Xiaomi Mi Notebook दो प्रोसेसर में उपलब्ध होगा- 8वीं जेनरेशन वाले इंटेल कोर आई5 और 8वीं जेनरेशन वाले इंटेल कोर आई7प्रोसेसर। ग्राफिक्स के लिए 2 जीबी रैम के साथ एनवीडिया जी फोर्स एमएक्स110 जीपीयू के साथ आता है। शाओमी का यह नोटबुक डॉल्बी साउंड वाले 3 वाट स्टीरियो स्पीकर के साथ मिलेगा। Mi Notebook आपके सभी टॉस्क को बेहतर ढंग से कर सके इसके लिए कंपनी ने डुअल-फैन लेआउट भी दिया है। यह 2+2 हीट-सिंगकिंग पाइप के साथ आता है।

कनेक्टिविटी के लिए Xiaomi Mi Notebook में एचडीएमआई पोर्ट, दो यूएसबी 2.0 पोर्ट, दो यूएसबी 3.0 पोर्ट, इथरनेट पोर्ट, कार्ड रीडर स्लॉट और 3.5 मिलीमीटर हेडफोन जैक मौजूद है। इसमें ब्लूटूथ और वाई-फाई कनेक्टिविटी भी है। शाओमी मी नोटबुक डीप ग्रे और व्हाइट कलर वेरिएंट में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।


 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  2. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  3. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
  4. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  5. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  6. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  7. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  8. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  9. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  10. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »