Xiaomi ने लॉन्च किए दो 'किफायती' लैपटॉप, जानें खासियतें

Xiaomi ने दो मी नोटबुक एयर वेरिएंट लैपटॉप लॉन्च किए हैं जो इंटेल के आठवें जेनरेशन वाले कोर आई3 प्रोसेसर के साथ आते हैं। इनमें से एक मॉडल में 13.3 इंच का डिस्प्ले है और दूसरे में 15.6 इंच का।

Xiaomi ने लॉन्च किए दो 'किफायती' लैपटॉप, जानें खासियतें
ख़ास बातें
  • 13.3 इंच वाले मी नोटबुक एयर की कीमत करीब 41,700 रुपये है
  • 15.6 इंच वाले मी नोटबुक एयर की कीमत करीब 35,500 रुपये है
  • दोनों ही शाओमी लैपटॉप फुल-एचडी डिस्प्ले पैनल वाले हैं
विज्ञापन
Xiaomi ने दो मी नोटबुक एयर वेरिएंट लैपटॉप लॉन्च किए हैं जो इंटेल के आठवें जेनरेशन वाले कोर आई3 प्रोसेसर के साथ आते हैं। इनमें से एक मॉडल में 13.3 इंच का डिस्प्ले है और दूसरे में 15.6 इंच का। मी नोटबुक एयर के दोनों मॉडल की अहम खासियतों में आठवां जेनरेशन कोर आई3 प्रोसेसर, 8 जीबी तक रैम, फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। दोनों ही नोटबुक विंडोज 10 होम एडिशन पर चलते हैं। आइए आपको हम इन दोनों ही लैपटॉप के बारे में विस्तार से बताएं।

Xiaomi Mi Notebook Air की कीमत और उपलब्धता
चीनी मार्केट में 8 जीबी रैम से लैस 13.3 इंच वाले मी नोटबुक एयर की कीमत 3,999 चीनी युआन (करीब 41,700 रुपये) है। दूसरी तरफ, 15.6 इंच वाले मी नोटबुक एयर के 4 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 3,399 चीनी युआन (करीब 35,500 रुपये) है।
 

Xiaomi Mi Notebook Air 13.3 इंच स्पेसिफिकेशन

नया मी नोटबुक एयर विंडोज 10 होम पर चलता है। इसमें 13.3 इंच का फुल-एचडी (1920x1080 पिक्सल) डिस्प्ले पैनल है। यह 170 डिग्री व्यूइंग एंगल और 80.1 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो से लैस है। लैपटॉप में 8वें जेनरेशन इंटल कोर आई3-8130यू प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। साथ में इंटल यूएचडी ग्राफिक्स 620, 8 जीबी रैम और 128 जीबी साटा एसएसडी स्टोरेज है। यह एक्सटर्नल हार्ड ड्राइव एक्सपेंशन को सपोर्ट करता है।
 
mi

कनेक्टिविटी के लिए Mi Notebook Air में इंटल का 2X2 डुअल-एंटीना, डुअल बैंड वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 4.1 और फिंगरप्रिंट सेंसर दिए गए हैं। नोटबुक में एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, दो यूएसबी 3.0 पोर्ट, एक एचडीएमआई पोर्ट और एक 3.5 एमएम हेडफोन जैक दिए गए हैं। लैपटॉप का डाइमेंशन 309.6x210.9x14.8 मिलीमीटर है और वज़न 1.3 ग्राम।

Mi Notebook Air में फुल-साइज़ बैकलिट कीबोर्ड है। यह ग्लास टचपैड के साथ आता है। 40 वॉट की बैटरी दी गई है। वीडियो कॉलिंग के लिए नोटबुक में 1 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
 

Xiaomi Mi Notebook Air 15.6 इंच स्पेसिफिकेशन

मी नोटबुक 15.6 इंच वेरिएंट में 13.3 इंच वाले मॉडल की तुलना में अतिरिक्त फायदा है। इसमें 15.6 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) डिस्प्ले, 4 जीबी रैम और 128 जीबी एसएसडी स्टोरेज है। 8वें जेनरेशन इंटल कोर आई3 प्रोसेसर के साथ डुअल फैन कूलिंग सिस्टम और 2+2 हीट पाइप लेआउट है।

Mi Notebook Air में एक यूएसबी 2.0 पोर्ट, एक गीगाबिट इथरनेट पोर्ट, एक एचडीएमआई पोर्ट, दो यूएसबी 3.0 पोर्ट, एक 3.5 एमएम हेडफोन जैक और एक 3-इन-वन कार्ड रीडर है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  2. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  3. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  4. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  5. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  6. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  7. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  8. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  9. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  10. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »