शाओमी ने पेश किया विंडोज़ 10 मी नोटबुक एयर

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 27 जुलाई 2016 14:48 IST
ख़ास बातें
  • शाओमी ने 13.3 इंच और 12.5 इंच में दो वेरिएंट पेश किए
  • दोनों वेरिएंट फुल मेटल बॉडी और फुल एचडी डिस्प्ले के साथ आते हैं
  • ये दोनों लैपटॉप अपने प्रतिद्वंदी ऐप्पल के मैकबुक एयर से पतले हैं
शाओमी ने अपना मी नोटबुक एयर लैपटॉप आज बीजिंग में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने अपने इस नए डिवाइस की तुलना ऐप्पल के मैकबुक एयर से की है। 13.3 मी नोटबुक एयर की कीमत 4,999 चीनी युआन (करीब 51,400 रुपये) जबकि 12.5 इंच डिस्प्ले वाले मी नोटबुक एयर की कीमत 3,499 चीनी युआन (करीब 35,300 रुपये) है। चीन में इन लैपटॉप की बिक्री 2 अगस्त से शुरू हो जाएगी।

शाओमी के मुताबिक मी नोटबुक एयर ऐप्पल मैकबुक एयर से 13 प्रतिशत ज्यादा पतला है। मी नोटबुक एयर में 5.59 एमएम अल्ट्रा थिन बेज़ेल हैं। शाओमी का दावा है कि 13.3 इंच डिस्प्ले वाले मी नोटबुक एयर मैकबुक एयर से 11 प्रतिशत  छोटा है।
Advertisement

मी नोटबुकक एयर को 13.3 इंच और 12.5 इंच फुल एचडी डिस्प्ले में लॉन्च किया गया है। इस लैपटॉप में एज-टू-एज ग्लास प्रोटेक्शन दिया गया है। फुल मेटल बॉडी से बने इस लैपटॉप में एक फुल साइज़ कीबोर्ड बैकलिट बटन हैं। शाओमी मी नोटबुक एयर का डाइमेंशन 309.6x210.9x14.8 मिलीमीटर वज़न 1.28 किलोग्राम है।
 

13.3 इंच वाले मी नोटबुक एयर में छठवीं जेनरेशन का इंटेल कोर आई5 प्रोसेसर, एक जीबी जीडीडीआर5 वीरैम और एक 256 जीबी पीसीआईई एसएसडी है। इसके अलावा एक एक्सपेंडेबल एसएसडी स्लॉट भी दिया गया है। मी नोटबुक एयर की बैटरी को लेकर कंपनी का दावा है कि लैपटॉप में दी गई बैटरी 30 मिनट में 50 प्रतिशत चार्ज हो जाती है। कंपनी के मुताबिक बैटरी 9.5 घंटे तक चलेगी। इस लैपटॉप में एकेजी कस्टम ग्रेडडुअल स्पीकर दिए गए हैं। यह लैपटॉप डॉल्बी डिजिटल साउंड सपोर्ट करता है।
Advertisement

मी नोटबुक एयर के12.5 इंच डिस्प्ले वेरिएंट का वज़न 1.07 किलोग्राम है और इसकी बैटरी के 11.5 घंटे तक चलने का दावा किया गया है। यह लैपटॉप 12.9 एमएम पतला है। इस वेरिएंट में इंटेल कोर एम3 प्रोसेसर और 4 जीबी रैंम है। 128 जीबी एसएसडी है। लैपटॉप में एक दूसरा एसएसडी स्लॉट भी है।
Advertisement

माइक्रोसॉफ्ट विंडोज़ 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाला मी नोटबुक एयर मी क्लाउड के साथ सिंक किया जा सकता है। और इसे मी बैंड के साथ अनलॉक किया जा सकता है।  गेम के लिए शाओमी ने इस लैपटॉप में एनविडिया जीफोर्स 940एमएक्स ग्राफिक्स कार्ड दिया है।  इस लैपटॉप में यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग और दो यूएसबी स्लॉट हैँ।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  2. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  3. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  2. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  3. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  4. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  5. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  6. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  7. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  8. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  9. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  10. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.