जरूरी नहीं कि आपको Windows 10 का अपग्रेड 29 जुलाई को ही मिले

जरूरी नहीं कि आपको Windows 10 का अपग्रेड 29 जुलाई को ही मिले
विज्ञापन
माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) का विंडोज 10 (Windows 10) ऑपरेटिंग सिस्टम 29 जुलाई को लॉन्च हो जाएगा। लेकिन, यह जरूरी नहीं है कि आप उसी दिन नए ऑपरेटिंग सिस्टम को डाउनलोड कर सकें। Microsoft ने पिछले हफ्ते एक ब्लॉग के जरिए Windows 10 के रोलआउट को लेकर खुलासा किया था। रोल-आउट फेज़ में होगा, जिसकी शुरुआत Windows के इंसाइडर प्रोग्राम के यूज़र्स से होगी।  Microsoft के ऑपरेटिंग सिस्टम के एक्जिक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट टैरी मायरसन ने बताया कि Windows 10 का रोलआउट फेज़ में होगा।

मायरसन ने कहा, "हम चाहते हैं कि हर कंज्यूमर के अपग्रेड का अनुभव बेहतरीन रहे। इसलिए हम Windows 10 को फेज़ में रोलआउट करेंगे ताकि डिमांड को मैनेज किया जा सके।"

29 जुलाई को ऑपरेटिंग सिस्टम का लेटेस्ट वर्ज़न विंडोज इंसाइडर प्रोग्राम के मेंबर के लिए सबसे पहले उपलब्ध होगा। कंपनी का कहना है कि जिन यूज़र ने अपग्रेड के लिए रजिस्टर किया है, उन्हें डाउनलोड की जानकारी धीरे-धीरे दी जाएगी। Microsoft का कहना है कि अपग्रेड की प्रक्रिया रोलआउट परफॉर्मेंस पर निर्भर करेगी।

मायरसन ने कहा, ''29 जुलाई से शुरुआत करते हुए हम सबसे पहले विंडोज इंसाइडर प्रोग्राम के सदस्यों के लिए Windows 10 उपलब्ध कराएंगे। इसके बाद जिन यूज़र ने रजिस्टर किया है, उनके लिए फेज़ के आधार पर लेटेस्ट वर्ज़न उपलब्ध कराया जाएगा। इस प्रक्रिया में 29 जुलाई के बाद तेजी लाई जाएगी। रोलआउट के दौरान हम हर दिन Windows 10 के यूज़र्स के उनके अनुभव को साझा करते रहेंगे।''

अगर किसी यूज़र ने Window 10 की कॉपी रिज़र्व की है, तो सिस्टम की कंपेटिब्लिटी जांचने और सिस्टम पर नया ओएस डाउनलोड करने के बाद Microsoft यूज़र को नोटिफाई करेगा। अगर किसी कारण से सिस्टम Windows 10 अपग्रेड के लिए उपयुक्त नहीं है, तो Microsoft यूज़र को अपग्रेड के लिए जरूरी मानकों को बारे में बताएगा।

मायरसन ने यह भी खुलासा किया कि जिन बिजनेस हाउस ने Windows 10 Enterprise और Windows 10 Education के लिए रजिस्टर किया है, उन्हें थोड़ा और इंतजार करना होगा। ये वर्ज़न 1 अगस्त से रोलआउट किए जाएंगे।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
केतन प्रताप Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech hype, benchmarking the future, and compiling it all into precise news, features or ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find N6 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप, 80W चार्जिंग! लॉन्च से पहले खुलासा
  2. Gmail के ये 4 एडवांस फीचर आपको बना देंगे सुपर स्मार्ट!
  3. IND vs PAK T20 Live Streaming: T20 वर्ल्डकप में भारत-पाकिस्तान का क्रिकेट महामुकाबला, यहां देखें फ्री!
  4. New Aadhaar Card: आधार कार्ड डिजाइन बदलेगा! फोटो, क्यूआर कोड के साथ मिल सकता है बिल्कुल नया रूप
  5. 700 फीट की चट्टान धरती से टकराएगी? नासा ने जारी किया एस्टरॉयड अलर्ट
  6. 10100mAh बैटरी वाला सस्ता टैबलेट Honor Pad X8b लॉन्च, 11 इंच 90Hz डिस्प्ले, जानें कीमत
  7. 10 हजार रुपये से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला फोन!
  8. Poco C81 Pro में मिल सकता है 6.9 इंच LCD डिस्प्ले, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  9. Android 17 आ गया! Beta 1 का रोलआउट शुरू, इन स्मार्टफोन्स को मिलेगा पहला अपडेट, ऐसे करें इंस्टॉल
  10. Xiaomi Watch 5 का ग्लोबल लॉन्च जल्द! कलर वेरिएंट्स, प्राइस का खुलासा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »