विंडोज 10 को दुनिया भर में 27 करोड़ लोग कर रहे हैं इस्तेमाल

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 1 अप्रैल 2016 15:42 IST
माइक्रोसॉफ्ट ने बुधवार को ऐलान किया कि दुनिया भर में 27 करोड़ लोग विंडोज 10 ऑपरेटिंग सिस्टम का इस्तेमाल कर रहे हैं। दुनिया की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर निर्माता कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने आठ महीने पहले विंडोज 10 लॉन्च किया था।

सैन फ्रांसिस्को में माइक्रोसॉफ्ट की डेवलेपर्स के लिए शुरू हुई वार्षिक बैठक में कंपनी ने यह आंकड़ा जारी किया। विंडोज 8 की नाकामी के बाद ये आंकड़े निश्चित तौर पर विंडोज 10 को मिली भारी सफलता को पेश करते हैं।
Advertisement

माइक्रोसॉफ्ट की योजना मोबाइल की दुनिया में भी जमे रहना का है जहां एमेज़न इनक्लूसिव, ऐप्पल और ऐल्फाबेल इन्क्लूसिव का ज्यादा ग्राहकों और डेवलेपर पर कब्जा है।

पिछले साल जुलाई में लॉन्च हुए विंडोज 10 की भारी सफलता की एक बड़ी वजह है कि पहले एक साल के लिए इसे हर यूजर मुफ्त डाउनलोड कर सकता है। एंटरप्राइज ग्राहकों को विंडोज 10 के लिए पैसे चुकाने होते हैं।
Advertisement

कंपनी ने यह भी घोषणा की कि आने वाली गर्मियों में रिलीज किया जाने वाला विंडोज 10 का एनिवर्सरी अपग्रेड भी यूजर के लिए मुफ्त होगा।
Advertisement

कंपनी ने कहा कि लॉन्च से पहले कंपनी का लक्ष्य था कि कुछ ही सालों में 100 करोड़ डिवाइस विंडोज 10 से लैस हों।

हालांकि, कंपनी ने अभी तक विंडोज 10 पर चलने वाली डिवाइस के प्रकार के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। पर्सनल कम्प्यूटर बाजार में आज भी माइक्रोसॉफ्ट का दबदबा है लेकिन स्मार्टफोन बाजार में इसकी पकड़ बहुत कम है।
Advertisement

टेक्नोलॉजी रिसर्च फर्म आईडीसी के मुताबिक इस साल ग्लोबल मार्केट में विंडोज फोन की हिस्सेदारी सिर्फ 1.6 प्रतिशत होगी। वहीं गूगल के एंड्रॉयड का 83 प्रतिशत और ऐप्पल के आईओएस का 15 प्रतिशत बाजार पर कब्जा रहेगा।
Advertisement

माइक्रोसॉफ्ट की सबसे बड़ी समस्या उसके ऐप हैं जिससे विंडोज मोबाइल डिवाइस एंड्रॉयड और आईओएस से पिछड़ जाते हैं। ग्राहकों को लुभाने में विंडोज मोबाइल डिवाइस नाकाम रहती हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.