यह कीबोर्ड विंडोज 10 कंप्यूटर भी है!

विज्ञापन
शुभम् वर्मा, अपडेटेड: 14 अक्टूबर 2016 19:14 IST
टेक्नोलॉजी की दुनिया बेहद ही निराली है। कंपनियां हर दूसरे दिन चौंकाने वाली प्रोडक्ट लॉन्च करती हैं। आज हम बात करेंगे एक ऐसे फ्लैक्सिबल कीबोर्ड की जो कंप्यूटर का भी काम करता है। आपको बता दें कि इसकी कीमत 199.99 डॉलर (करीब 13,000 रुपये) है। वेंसमाइल के8 कीबोर्ड फ्लैक्सिबल कीबोर्ड होने के साथ विंडोज 10 कंप्यूटर की तरह काम भी करता है।

कीमत के लिहाज से देखा जाए तो इस कीबोर्ड के स्पेसिफिकेशन किसी मिड-रेंज स्मार्टफोन जैसे हैं। वेंसमाइल के8 कीबोर्ड में 4 जीबी रैम, 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है, और इसमें 1.4 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर इंटल एटम एक्स5-ज़ेड8300 सीपीयू का इस्तेमाल किया गया है। यह विंडोज 10 पर चलता है। इसमें सभी आम विंडोज फ़ीचर दिए गए हैं।

कनेक्टिविटी के लिए 4के क्षमता वाला एचडीएमआई पोर्ट और एक वीजीए आउट दिया गया है। इन पोर्ट के जरिए आप इस कीबोर्ड को किसी मॉनीटर, टेलीविज़न या प्रोजेक्टर से कनेक्ट कर पाएंगे। वेंसमाइल के8 कीबोर्ड के कनेक्टिविटी फ़ीचर में वाई-फाई (802.11 बी/जी/एन) और ब्लूटूथ वी4.0 शामिल हैं। यूएसबी 2.0 और यूएसबी 3.0 पोर्ट भी दिए गए हैं।

कीबोर्ड में रबड़ के बटन हैं और इसके साथ एक बॉक्स भी है जो टचपैड का काम करता है। मार्केट में कई फ्लैक्सिबल कीबोर्ड मौजूद हैं, लेकिन यह कंप्यूटर के तौर पर भी काम करे, ऐसा पहली बार सुनने को मिला है। आप चाहें तो वेंसमाइल की8 कीबोर्ड की प्री-ऑर्डर बुकिंग कर सकते हैं। कंपनी इसे 24 अक्टूबर से उपलब्ध कराना शुरू करेगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vensmile K8, Microsoft, Windows 10, Keyboard, Flexible Keyboard
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  2. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  3. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  4. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  5. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  7. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  8. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  2. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  3. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  4. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  5. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  6. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  8. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  9. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  10. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.