सिंगल चार्ज में 1200 घंटे चलने वाला Keychron B1 Pro वायरलेस कीबोर्ड हुआ लॉन्च, जानें कीमत

Mac लेआउट के साथ ही यह Windows और Linux के लिए भी कम्पैटिबल है।

सिंगल चार्ज में 1200 घंटे चलने वाला Keychron B1 Pro वायरलेस कीबोर्ड हुआ लॉन्च, जानें कीमत

Photo Credit: Keychron

Keychron B1 Pro में कंपनी ने 75% ले-आउट दिया है।

ख़ास बातें
  • कीबोर्ड का डिजाइन ऐसा है कि यह इसकी बॉडी को काफी पतला रखता है।
  • इसकी फ्रंट हाइट सिर्फ 5.2mm है, और अधिकतम हाइट 14.5mm है।
  • यह वजन में 425 ग्राम का है।
विज्ञापन
Keychron ने अपना नया कीबोर्ड Keychron B1 Pro लॉन्च किया है। यह कीबोर्ड 1200 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ आता है। इसके फीचर्स इसको बेहतरीन पोर्टेबिलिटी और प्रोडक्टिविटी प्रदान करते हैं। यह एक वायरलेस कीबोर्ड है जो कि साइज में भी अल्ट्रा स्लिम बनाया गया है। इसका वजन 425 ग्राम है। आइए जानते हैं कीबोर्ड की कीमत और सभी फीचर्स।
 

Keychron B1 Pro Keyboard price

Keychron B1 Pro की कीमत $39.99 (लगभग 3,200 रुपये) है। यह वायरेलस कीबोर्ड खरीद के लिए उपलब्ध है। Keychron की अधिकारिक वेबसाइट पर इसे लिस्ट किया गया है।  
 

Keychron B1 Pro Keyboard Specifications

Keychron B1 Pro में कंपनी ने 75% ले-आउट दिया है। इसमें 77 की हैं, और 12 मल्टीमीडिया की हैं। इसमें सिजर-स्विच की दी गई हैं जैसे कि लैपटॉप में मिलती हैं। कीबोर्ड का डिजाइन ऐसा है कि यह इसकी बॉडी को काफी पतला रखता है। इसकी फ्रंट हाइट सिर्फ 5.2mm है, और अधिकतम हाइट 14.5mm है। यह वजन में 425 ग्राम का है। 

B1 Pro में 1000Hz पोलिंग रेट है जो कि 2.4GHz वायरलेस कनेक्शन के साथ सपोर्टेड है। इसमें Bluetooth 5.2 की कनेक्टिविटी है। इसकी बैटरी लाइफ भी कंपनी ने बढ़िया होने का दावा किया है। जिसके मुताबिक, यह सिंगल चार्ज में 1200 घंटे तक चल सकता है। यानी कि यह कीबोर्ड लगभग 8 महीने तक लगातार चल सकता है जिसमें 5 घंटे की डेली टाइपिंग शामिल बताई गई है। 

Mac लेआउट के साथ ही यह Windows और Linux के लिए भी कम्पैटिबल है। इसमें वैसे ही मल्टीमीडिया और फंक्शन की दी गई हैं जैसे कि Apple कीबोर्ड में मिलते हैं। कस्टमाइजेशन के लिए इसमें ZMK फर्मवेयर दिया गया है। जिससे Keys, मैक्रो और शॉर्टकट्स को प्रोग्राम किया जा सकता है। इसमें कनकेव की-कैप दिए गए हैं जिससे कि टाइपिंग में सटीकता मिलती है, साथ ही यह आरामदेह भी लगता है। कीबोर्ड में डेडीकेटेड इमोजी शॉर्टकट की भी दी गई है। यह प्रोटेक्टिव सिलिकॉन कीकैप कवर के साथ आता है। इसमें 3.2 डिग्री टिल्ट एंगल भी दिया गया है जिससे कि कलाई की सुविधा के अनुसार इसे एडजस्ट किया जा सकता है।  
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »