Thomson ने लॉन्‍च किए 6 नए लैपटॉप, सबसे सस्‍ता Rs 14,990 का, जानें डिटेल

Thomson Neo Laptops : इन्‍हें फ्लिपकार्ट पर लिस्‍ट किया गया है और वहीं सेल भी की जाएगी।

Thomson ने लॉन्‍च किए 6 नए लैपटॉप, सबसे सस्‍ता Rs 14,990 का, जानें डिटेल

सबसे सस्‍ते लैपटॉप में 14.1 इंच का डिस्‍प्‍ले है, जबकि बाकी मॉडल 15.6 इंच डिस्‍प्‍ले के साथ पैक होकर आते हैं।

ख़ास बातें
  • Thomson Neo सीरीज लैपटॉप भारत में लॉन्‍च
  • इंटेल के अलग-अलग प्रोसेसर लगाए गए हैं इनमें
  • Flipkart पर होगी लैपटॉप्‍स की सेल
विज्ञापन
Thomson ने भारत में उसके नए लैपटॉप्‍स लॉन्‍च किए हैं। इन्‍हें Thomson Neo सीरीज में लाया गया है। इंटेल के अलग-अलग प्रोसेसर लैपटॉप्‍स में लगाए गए हैं। कुल 6 लैपटॉप लॉन्‍च किए गए हैं, जिनकी कीमत 14990 रुपये से शुरू होती है। इन्‍हें फ्लिपकार्ट पर लिस्‍ट किया गया है और वहीं सेल भी की जाएगी। सबसे सस्‍ते लैपटॉप में 14.1 इंच का डिस्‍प्‍ले है, जबकि बाकी मॉडल 15.6 इंच डिस्‍प्‍ले के साथ पैक होकर आते हैं। आइए जानते हैं इनकी कीमत और फीचर्स। 
 

Thomson Neo Series Laptop Price in india 

Thomson Neo सीरीज का सबसे शुरुआती लैपटॉप है Thomson Intel Celeron, 4 जीबी रैम और 128 जीबी एसएसडी। इसके दाम 14,990 रुपये हैं। 
Thomson Intel Core i3 12th Gen के 8GB RAM और 256GB SSD मॉडल के दाम 26,990 रुपये हैं। 
Thomson Intel Core i3 12th Gen 8GB RAM और 512GB SSD मॉडल के दाम 27,990 रुपये हैं। 
Thomson Intel Core i5 12th Gen 1235U 8GB RAM और 512GB SSD मॉडल के दाम 37,999 रुपये हैं। 
Thomson Intel Core i5 12th Gen 1235U 16GB RAM और 512GB SSD मॉडल के दाम 37,990 रुपये हैं।
Thomson Intel Core i7 12th Gen 1255U 16GB RAM और 512GB SSD मॉडल के दाम 43,999 रुपये हैं। 
 

Thomson Neo Series Specifications 

Thomson Neo सीरीज में जितने भी लैपटॉप लॉन्‍च हुए हैं, उनमें सबसे सस्‍ता है, 14.1 इंच डिस्‍प्‍ले वाला Thomson Intel Celeron लैपटॉप। इसमें 4 जीबी रैम और 128 जीबी एसएसडी दी गई है। बाकी सभी में 15.6 इंच का डिस्‍प्‍ले है, जोकि FHD रेजॉलूशन ऑफर करता है। स्लिम बेजल्‍स होने के कारण इनका लुक भी अट्रैक्टिव बन पड़ा है। 

जिन लैपटॉप्‍स में Intel Core i3, Core i5 और Core i7 प्रोसेसर दिया गया है, उनमें इंटेल का आइरिस  Xe ग्राफ‍िक्‍स भी मिलता है। कनेक्टिविटी ऑप्‍शंस के रूप में यूएसबी-सी पोर्ट, डीसी इनपुट चार्जिंग जैक, एचडीएमआई पोर्ट, ईथरनेट पोर्ट की सुविधा है। 3.5mm का ऑडियो जैक, दो USB 3.0 Gen 1 पोर्ट भी इन लैपटॉप में मिलते हैं। इन लैपटॉप में बैकलिट कीबोर्ड की सुविधा भी है और 2 मेगापिक्‍सल का वेबकैम है। नए थॉमसन लैपटॉप विंडोज 11 होम ऑपरेटिंग सिस्‍टम पर चलते हैं।
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  2. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  3. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  4. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  5. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  6. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  7. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  8. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  9. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  10. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »