CES 2019: Samsung Notebook 9 Pro और Notebook Flash लैपटॉप लॉन्च, जानें इनके बारे में

CES 2019 में Samsung ने अपना लेटेस्ट प्रीमियम कनवर्टेबल लैपटॉप Samsung Notebook 9 Pro laptop को लॉन्च किया। Samsung Notebook 9 Pro प्रीमियम मेटालिक बिल्ड के साथ आता है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 8 जनवरी 2019 18:19 IST
ख़ास बातें
  • Notebook 9 Pro लैपटॉप 13.3 इंच डिस्प्ले से लैस है
  • Notebook 9 Pro में 8th gen Intel Core i7-8565U प्रोसेसर है
  • Notebook 9 Pro (2019) में रीडिज़ाइन्ड बैकलिट कीबोर्ड है
CES 2019 में Samsung ने अपना लेटेस्ट प्रीमियम कनवर्टेबल लैपटॉप Samsung Notebook 9 Pro laptop को लॉन्च किया। Samsung Notebook 9 Pro प्रीमियम मेटालिक बिल्ड के साथ आता है। दमदार परफॉर्मंस के लिए इसमें इंटेल का लेटेस्ट आठवें जेनरेशन वाला प्रोसेसर दिया गया है। यह एक्टिव पेन के साथ आता है। Notebook 9 Pro को जल्द ही मार्केट में उपलब्ध कराए जाने की उम्मीद है। हालांकि, इसकी कीमत का खुलासा अभी कंपनी ने नहीं किया है।

नया Samsung Notebook 9 Pro लैपटॉप 13.3 इंच डिस्प्ले और बेहद ही पतले बेज़ल के साथ आता है। यह लैपटॉप फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है और इसमें किनारे पर दिए गए पावर बटन में फिंगरप्रिंट सेंसर इंबेड है। डिवाइस में 13.3 इंच का फुलएचडी डिस्प्ले है और इसकी सर्वाधिक ब्राइटनेस 350 निट्स है। याद रहे कि स्टायलस के साथ नोटबुक 9 प्रो ब्रांडिंग के पहले लैपटॉप को कंप्यूटेक्स 2017 में लॉन्च किया गया था। लेकिन स्टायलस के बिना Notebook 9 Pro मॉडल पहले से मार्केट में आता रहा है।

नोटबुक 9 प्रो पूरी तरह से रोटेबल हिंज के साथ आता है जिससे डिवाइस को अलग-अलग मोड में इस्तेमाल में किया जा सकता है।
 

Notebook 9 Pro में 8th gen Intel Core i7-8565U प्रोसेसर के साथ 8 जीबी रैम दिए गए हैं। यह 256 जीबी PCIe NVMe स्टोरेज से लैस है। ग्राफिक्स के लिए लैपटॉप में इंटल यूएचडी 620 जीपीयू इंटीग्रेटेड है। नोटबुक 9 प्रो में 55 वॉट हावर बैटरी है जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके बारे में 14 घंटे तक साथ देने का दावा है। सैमसंग नोटबुक परिवार के इस नए सदस्य में गीगाबिट वाई-फाई 802.11 एसी कनेक्टिविटी है। दो थंडरबोल्ट 3 पोर्ट, एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, एक माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट और 3.5 एमएम हेडफोन जैक है। Samsung के इस प्रीमियम लैपटॉप में 1.5 वॉट का स्टीरियो स्पीकर भी है। Samsung Notebook 9 Pro (2019) में रीडिज़ाइन्ड बैकलिट कीबोर्ड है। यह एक्टिव पेन के साथ आता है जिसमें 4000 प्रेशर सेंसिटिव प्वाइंट हैं।
Advertisement

नोटबुक फ्लैश प्लास्टिक बिल्ड वाला है और अलग लुक के लिए इसमें घुमावदार की कीकैप्स हैं।
Advertisement

Notebook 9 Pro के अलावा Samsung ने नोटबुक फ्लैश लैपटॉप भी पेश किया। यह 13.3 इंच के फुल-एचडी डिस्प्ले के साथ आता है और इसमें इंटल सेलेरॉन एन4000 या पेंटियम सिल्वर एन5000 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम व 64 जीबी ईएमएमसी स्टोरेज है। नोटबुक फ्लैश भी डुअल चैनल गीगाबिट वाई-फाई कनेक्टिविटी और फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है। यह डिवाइस टेक्सचर्ड प्लास्टिक बिल्ड और घुमावदार कीकैप्स से लैस है। नोटबुक फ्लैश के बारे में 10 घंटे की बैटरी लाइफ देने का दावा है। यह 2019 में मार्केट में पेश किया जाएगा। फिलहाल, इसकी कीमत का खुलासा नहीं किया गया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹30 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 60 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी!
  2. POCO X8 Power 5G vs Realme P4 Power 5G: 10,000mAh बैटरी वाले दोनों फोन में कौन है ज्यादा दमदार?
  3. Infinix Hot 70 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹2000 डिस्काउंट के साथ खरीदें 6000mAh बैटरी वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. AI पर भरोसा पड़ा भारी! Gemini की सलाह पर पहाड़ चढ़े 3 हाइकर्स, रात में फंसे; रेस्क्यू के बाद सामने आई पूरी कहानी
  2. AI हो गया बेकाबू! जर्मन वेबसाइट को किया हैक, कर डाले 18 हजार पोस्ट, OpenAI ने मानी गलती
  3. POCO X8 Power 5G vs Realme P4 Power 5G: 10,000mAh बैटरी वाले दोनों फोन में कौन है ज्यादा दमदार?
  4. Infinix Hot 70 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹2000 डिस्काउंट के साथ खरीदें 6000mAh बैटरी वाला फोन
  5. ₹30 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 60 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी!
  6. Samsung Galaxy A18 4G बजट फोन के फीचर्स लीक, 50MP कैमरा, 5000mAh की बैटरी!
  7. 8 सितंबर से WhatsApp हो जाएगा बंद! इन स्मार्टफोन्स पर नहीं चलेगा ऐप
  8. Jio ने कर दी मौज! 365 दिनों तक 1,032 GB से ज्यादा डेटा, 1000 TV चैनल, JioHotstar भी FREE! जानें प्लान
  9. Xiaomi 18 Fold कल होगा लॉन्च, Leica 200MP तीन कैमरा, 6000mAh बैटरी! जानें सबकुछ
  10. सस्ते स्मार्टबैंड, स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? जान लें ये जरूरी बातें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.