Samsung Galaxy Book4 लैपटॉप भारत में इसी महीने होंगे लॉन्च! जानें डिटेल

लैपटॉप सीरीज को कंपनी कोरिया में लॉन्च कर चुकी है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 10 फरवरी 2024 22:17 IST
ख़ास बातें
  • साउथ कोरियन कंपनी ने इसे बीते दिसंबर में लॉन्च किया था।
  • मध्य फरवरी में इसके लिए प्री बुकिंग शुरू होने की बात भी सामने आ रही है।
  • सेल महीने के अंत में शुरू हो सकती है।

लैपटॉप सीरीज को कंपनी कोरिया में लॉन्च कर चुकी है।

Photo Credit: Sammobile

Samsung Galaxy Book4 लैपटॉप सीरीज भारत में लॉन्च होने वाली है। साउथ कोरियन कंपनी ने इसे बीते दिसंबर में लॉन्च किया था। अब सैमसंग के ये लैपटॉप भारत में भी दस्तक देने जा रहे हैं। सीरीज में Galaxy Book4 Ultra, Galaxy Book4 Pro, और Galaxy Book4 Pro 360 को लॉन्च किए जाने की संभावना है। लॉन्च काफी नजदीक बताया गया है और मध्य फरवरी में इसके लिए प्री बुकिंग शुरू होने की बात भी सामने आ रही है। 

Samsung Galaxy Book4 को लेकर बड़ा अपडेट मिल रहा है। सीरीज भारत में लॉन्च के लिए तैयार है। Sammobile की रिपोर्ट की मानें तो कंपनी इसे फरवरी के मध्य में लॉन्च कर सकती है। इसकी सेल महीने के अंत में शुरू होने की बात कही गई है। हालांकि सीरीज में लॉन्च होने वाले लैपटॉप की कीमतों के बारे में कोई जानकारी यहां पर निकल कर नहीं आती है। Galaxy Book4 Ultra को लेकर कहा गया है कि यह लॉन्च के तुरंत बाद खरीद के लिए उपलब्ध नहीं हो पाएगा। इसकी उपलब्धता में देरी हो सकती है। 

लैपटॉप सीरीज को कंपनी कोरिया में लॉन्च कर चुकी है। कोरियन प्राइसेज देखें तो Galaxy Book 4 Pro की कीमत 1.88 मिलियन वॉन ($1,412). है। जबकि Galaxy Book 4 Pro 360 2.59 मिलियन वॉन ($1,946) में आता है। Galaxy Book 4 Ultra की कीमत 3.36 मिलियन वॉन ($2,524) है। हालांकि भारतीय कीमत इस बात पर भी निर्भर करेगी कि कंपनी इन्हें किन स्पेसिफिकेशंस के साथ यहां लॉन्च करती है। 

Samsung Galaxy S24 सीरीज के बाद भारत में कंपनी की ओर से यह दूसरा बड़ा लॉन्च होगा। सीरीज के टॉप एंड मॉडल में यूजर्स को दिक्कत आने की खबरें भी हाल में देखने को मिलीं। हमने एक रिपोर्ट में आपको बताया था कि कई यूजर्स ने अपने नए खरीदे हुए Samsung Galaxy S24 Ultra स्मार्टफोन पर स्क्रीन में आ रही दिक्कत को लेकर सोशल मीडिया पर जानकारी साझा की है। डिस्प्ले में लगातार ग्रीन स्ट्रिप उभर कर आ रही है। वहीं, कभी-कभी स्क्रीन पर ग्रीन और व्हाइट कलर की दो स्ट्रिप दिख रही हैं। माना जा रहा है कि यह सॉफ्टवेयर संबंधी गड़बड़ी भी हो सकती है। 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Bright display with fewer reflections
  • Great battery life
  • Useful AI features
  • Excellent performance
  • Top-quality cameras
  • Longer software support
  • Bad
  • Expensive
  • Relatively slower charging speeds
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.80 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 3

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

200-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi ने लॉन्च किया 508L स्मार्ट रेफ्रिजरेटर, 55 मिनट में बनेगी बर्फ और मोबाइल कनेक्टिविटी भी!
  2. Oppo Find X10 में मिल सकते हैं 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  3. Xiaomi 17 Max में मिल सकती है 8,000mAh की बैटरी, SRRC के डेटाबेस पर लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Nord CE 6 Lite में मिल सकता है MediaTek Dimensity 7400 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. Oppo Find X10 में मिल सकते हैं 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  3. Xiaomi ने लॉन्च किया 508L स्मार्ट रेफ्रिजरेटर, 55 मिनट में बनेगी बर्फ और मोबाइल कनेक्टिविटी भी!
  4. WhatsApp चैट लिस्ट होगी क्लीन, बिजनेस चैट्स जाएंगी अलग सेक्शन में!
  5. Honor के आगामी स्मार्टफोन में मिल सकती है 11,000mAh की जंबो बैटरी
  6. PS Plus Game Catalogue: अप्रैल में फ्री खेलने को मिलेंगे कई नए गेम्स, Horizon Zero Dawn भी शामिल
  7. Oppo का नया टैबलेट 8000mAh बैटरी, 12GB रैम के साथ होगा 21 अप्रैल को लॉन्च
  8. Nothing Warp App लॉन्च, अब कंप्यूटर और मोबाइल के बीच चुटकी में होगी फाइल शेयर, जानें तरीका
  9. OnePlus Pad 4 जल्द होगा भारत में लॉन्च, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.