Samsung Galaxy Book4 Edge की कीमत हुई लीक, जानें सबकुछ

Samsung Galaxy Book4 Edge में 3K AMOLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में दो यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, एक फुल साइज एचडीएमआई पोर्ट और एक 3.5 मिमी ऑडियो मिलने की उम्मीद है

Samsung Galaxy Book4 Edge की कीमत हुई लीक, जानें सबकुछ

Photo Credit: WinFuture.de

Samsung Galaxy Book4 Edge में 3K AMOLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है।

ख़ास बातें
  • Samsung Book4 Edge 14 इंच और 16 इंच साइज वेरिएंट में उपलब्ध होगा।
  • Samsung Galaxy Book4 Edge में 3K AMOLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है।
  • Samsung Galaxy Book4 Edge में 61.8 Wh बैटरी होगी जो कि 22 घंटे तक चलेगी।
विज्ञापन
Qualcomm ने जब से ARM लैपटॉप पर विंडोज के लिए अपने Snapdragon X Elite ARM-बेस्ड प्रोसेसर की घोषणा की है। उसके बाद से चिप के साथ प्रोडक्ट पेश करने के लिए सभी ब्रांड ने शुरूआत कर दी है। Samsung अपनी Galaxy Book4 Edge लाइनअप के साथ इस लाइन में पहला प्रोडक्ट हो सकता है। पहले से ही 14 इंच मॉडल के कुछ स्पेसिफिकेशंस और अनुमानित कीमत का खुलासा हुआ था। अब एक स्वीडिश रिटेलर ने Samsung Galaxy Book4 Edge के बारे में काफी जानकारी प्रदान की है। यहां हम आपको Samsung Galaxy Book4 Edge के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Samsung Galaxy Book4 Edge की कीमत


Samsung Book4 Edge 14 इंच और 16 इंच साइज वेरिएंट में उपलब्ध होगा। स्टोर लिस्टिंग के अनुसार, 14 इंच मॉडल की कीमत SEK 20,927.00 (लगभग 1,62,528 रुपये) होगी, जबकि 16 इंच मॉडल की कीमत SEK 22,085.00 (लगभग 1,71,520 रुपये) होगी। ये आर्कटिक ब्लू कलर के साथ 16GB RAM और 512GB स्टोरेज में उपलब्ध होगा। फिलहाल यह जानकारी नहीं है कि अन्य स्टोरेज और रैम वेरिएंट होंगे या नहीं।


Samsung Galaxy Book4 Edge के स्पेसिफिकेशंस


स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Samsung Galaxy Book4 Edge में 3K AMOLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में दो यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, एक फुल साइज एचडीएमआई पोर्ट और एक 3.5 मिमी ऑडियो मिलने की उम्मीद है। 16 इंच मॉडल में एक यूएसबी-ए पोर्ट और एक माइक्रोएसडी कार्ड रीडर होने की भी उम्मीद है। इसमें एक 61.8 Wh बैटरी होगी जो कि 22 घंटे तक चलेगी। ध्यान देने वाली बात यह है कि कीबोर्ड में एक कोपायलट की होती है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  2. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  3. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
  4. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  5. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  6. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  7. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  8. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  9. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  10. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »