Samsung Galaxy Book Flex 5G लॉन्च, 13 मेगापिक्सल कैमरे से है लैस

Samsung ने फिलहाल Galaxy Book Flex 5G की कीमत और उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में इसका भी खुलासा कर दिया जाएगा।

Samsung Galaxy Book Flex 5G लॉन्च, 13 मेगापिक्सल कैमरे से है लैस

Samsung Galaxy Book Flex 5G 2 इन 1 लैपटॉप सिंगल रॉयल सिल्वर कलर ऑप्शन के साथ आता है

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy Book Flex 5G में मौजूद है 69.7Wh की बैटरी
  • सैमसंग गैलेक्सी बुक फ्लेक्स 5जी में दी गई है 13.3 इंच की फुल-एचडी स्क्रीन
  • गैलेक्सी बुक फ्लेक्स 5जी 2 इन 1 लैपटॉप है
विज्ञापन
Samsung Galaxy Book Flex 5G को दक्षिण कोरियाई कंपनी ने अपने हाइब्रिड पोर्टफोलियो की लेटेस्ट एंट्री के तौर पर पेश कर दिया है। यह कंपनी का 5जी इनेबल लैपटॉप है, जो कि इंटेल के लेटेस्ट 11th जनरेशन कोर प्रोसेसर से लैस है। गैलेक्सी बुक फ्लेक्स 5जी 2 इन 1 लैपटॉप है, जिसके साथ आपको S पेन सपोर्ट मिलता है। साथ ही यह कंपनी का पहला ऐसा लैपटॉप है, जो कि कीबोर्ड डेक पर 13 मेगापिक्सल कैमरा के साथ आया है। इसे टैबलेट मोड में रियर कैमरा के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं।

Samsung ने फिलहाल Galaxy Book Flex 5G की कीमत और उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में इसका भी खुलासा कर दिया जाएगा। सैमसंग 2 इन 1 लैपटॉप सिंगल रॉयल सिल्वर कलर ऑप्शन के साथ आता है, लेकिन इसमें आपको मल्टीपल कॉन्फिग्रेशन प्राप्त होंगे। फिलहाल, यह भी साफ नहीं है कि सैमसंग गैलेक्सी बुक फ्लेक्स 5जी को भारत लेकर आया जाएगा या नहीं।
 

Samsung Galaxy Book Flex 5G specifications, features

सैमसंग गैलेक्सी बुक फ्लेक्स 5जी Windows 10 Home या फिर Windows 10 Pro पर काम करेगा। इसमें 13.3 इंच की फुल-एचडी (1920x1080 पिक्सल) टचस्क्रीन दी जाएगी और वीडियो कॉलिंग के लिए पैनल पर 720पी फ्रंट फेसिंग कैमरा दिया जाएगा। 2 इन 1 नोटबुक इंटेल 11th generation Tiger Lake Core i5 or Core i7 CPUs के साथ इंटेल Iris Xe ग्राफिक्स से लैस होगा, इसमें आपको 16जीबी तक LPDDR4x रैम मिलेगा। वहीं, 512 जीबी NVMe SSD स्टोरेज प्राप्त होगी।

सैमसंग गैलेक्सी बुक फ्लेक्स 5जी AKG द्वारा डुअल 5 वॉट स्पीकर के साथ आता है, जो कि आपके ऑडियो एक्सपीरियंस को शानदार बनाता है। कनेक्टिविटी के लिए, आपको 5जी (Sub6), एलटीई, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ वी5.1, थंडरबोल्ट 4 पोर्ट, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और यूएसबी 3.0 टाइप-ए पोर्ट, एचडीएमआई, 3.5एमएम हेडफोन/माइक कॉम्बो जैक, यूएफएस और माइक्रो ए,डी कार्ड स्लॉट व सिम स्लॉट  मिलता है। सैमसंग गैलेक्सी बुक फ्लेक्स 5जी की बैटरी 69.7Wh की है। इसमें आपको फिंगरप्रिंट स्कैनर भी प्राप्त होगा।

कीबोर्ड backlit है और लैपटॉप के फ्रंट में एस पेन स्लॉट मौजूद है। इसके अलावा कीबोर्ड के ऊपर 13 मेगापिक्सल का कैमरा स्थित है, टैबलेट के रूप में इस्तेमाल करते हुए यह रियर कैमरा के तौर पर काम करता है जिसमें कीबोर्ड पीछे की तरह फोल्ड हो जाता है। गैलेक्सी बुक फ्लेक्स 5जी का डायमेंशन 304.9x202.3x13.9mm है और भार 1.26kg है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले साइज13.30-inch
डिस्प्ले रेज़ल्यूशन1920x1080 पिक्सल
Touchscreenहां
प्रोसेसरकोर आई5
ओएसWindows 10
हार्ड डिस्कनहीं
वज़न1.26 किलो
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  3. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  8. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  9. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  10. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »