Jio Cloud Laptop : जियो लॉन्‍च करेगी क्‍लाउड लैपटॉप, क्‍या होता है यह? कीमत चौंका देगी!

Jio Cloud Laptop : क्‍लाउड बेस्‍ड कंप्‍यूटर में स्‍टोरेज, प्रोसेसर समेत दूसरे फंक्‍शंस के लिए हमेशा इंटरनेट कनेक्टिविटी चाहिए।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 23 नवंबर 2023 14:38 IST
ख़ास बातें
  • जियो एक क्‍लाउड लैपटॉप को लॉन्‍च करने की तैयारी में
  • 15 हजार रुपये की रेंज में इसे लाया जा सकता है
  • अगले कुछ महीनों में लॉन्‍च हो सकता है लैपटॉप

जियो क्‍लाउड लैपटॉप की कीमत 15 हजार रुपये से कम होने की उम्‍मीद है।

Reliance Jio ने भारतीय मार्केट में किफायती प्रोडक्‍ट्स से पहचान बनाई है। जियो के सस्‍ते फोन्‍स खूब डिमांड में रहते हैं और अब कंपनी लैपटॉप मार्केट में तहलका मचाना चाहती है! वह जल्‍द एक ‘सस्‍ता' Jio Cloud Laptop लॉन्‍च कर सकती है। एक रिपोर्ट में कंपनी के सीनियर अधिकारी के हवाले से यह बताया गया है। याद रहे कि इस साल की शुरुआत में जियो ने 4G कनेक्टिविटी वाला सस्‍ता लैपटॉप ‘जियोबुक' (JioBook) लॉन्‍च किया था। यह 20 हजार रुपये से कम की कैटिगरी में 16,499 रुपये में आता है।    

इकॉनमिक टाइम्‍स की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि Jio भारतीय मार्केट में एक नया क्लाउड पीसी लॉन्‍च करने पर काम कर रही है। यह एक ‘डम्ब टर्मिनल' लैपटॉप होगा। लैपटॉप की प्रोसेसिंग और स्टोरेज फंक्शन क्‍लाउड पर बेस्‍ड होंगे, संभवत: jio Cloud इन्फ्रास्ट्रक्चर पर। इस सुविधा से लैपटॉप में किसी महंगे हार्डवेयर को लगाने की जरूरत नहीं रहेगी और जियो अपने लैपटॉप की कीमत कम रख सकेगी। 

यहां एक बात याद रहे कि क्‍लाउड बेस्‍ड कंप्‍यूटर में स्‍टोरेज, प्रोसेसर समेत दूसरे फंक्‍शंस के लिए हमेशा इंटरनेट कनेक्टिविटी चाहिए। जियो क्‍लाउड लैपटॉप की कीमत 15 हजार रुपये से कम होने की उम्‍मीद है। रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी मंथली सब्‍सक्र‍िप्‍शन पेश कर सकती है, ताकि यूजर्स स्‍टोरेज और प्रोसेसिंग पावर जैसी जरूरतों को आसानी से पूरा कर पाएं। सब्‍सक्र‍िप्‍शन प्‍लान्‍स क्‍या होंगे, यह अभी फाइनल नहीं है। रिपोर्ट में सोर्स के हवाले से कहा गया है कि लैपटॉप के प्राइस उसके हार्डवेयर, मेमरी, प्रोसेसिंग पावर, प्रोसेसर आदि पर निर्भर करेंगे। 

रिपोर्ट में कहा गया है कि कंपनी बड़े पीसी प्‍लेयर्स जैसे- एसर, लेनोवो और एचपी से बात कर रही है। मुमकिन है कि मैन्‍युफैक्‍चरिंग इन्‍हीं प्‍लेयर्स से कराई जाएगी। जियो क्‍लाउड पीसी की खूबी यह होगी कि एक लैपटॉप को कई लोग इस्‍तेमाल कर पाएंगे। जियो का क्‍लाउड लैपटॉप विंडोज के अलावा कई प्‍लेटफॉर्म्‍स पर चल सकता है। Jio Cloud Laptop की लॉन्चिंग को लेकर अभी जानकारी नहीं है। अगले कुछ दिनों में इससे जुड़ी और डिटेल्‍स आ सकती हैं।   
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
  4. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  5. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  6. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  3. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  5. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  6. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  8. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  10. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.