Redmi Book 16 (2024) लॉन्च आज, 16GB रैम, 2.5K डिस्प्ले वाले लैपटॉप के बारे में जानें सबकुछ

Redmi Book 16 (2024) लॉन्च में कुछ ही घंटे का समय रह गया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 29 नवंबर 2023 10:16 IST
ख़ास बातें
  • इसमें 400 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिल सकती है।
  • यह 72Wh बैटरी से लैस बताया जा रहा है।
  • प्रोसेसिंग के लिए इसमें Core i5-13500H चिपसेट होगा।

Redmi Book 16 (2024) में 2.5K डिस्प्ले दिया गया है।

Photo Credit: X/Mukul Sharma

Redmi फैंस के लिए आज बड़ा दिन है। कंपनी अपनी अगली चर्चित फोन सीरीज Redmi K70 को लॉन्च करने वाली है। इसी के साथ रेडमी लैपटॉप चाहने वाले यूजर्स के लिए Redmi Book 16 (2024) भी आज लॉन्च होने वाला है। Redmi Book 16 लॉन्च से पहले इसका एक नया टीजर सामने आया है जिसमें टिप्स्टर के अनुसार डिस्प्ले डिवाइस के बारे में कई और डिटेल्स मिलती हैं। लैपटॉप में 13th Gen Intel CPU दिया गया है। यह हाई रिजॉल्यूशन डिस्प्ले के साथ आने वाला है जिसमें 2.5K रिजॉल्यूशन सपोर्ट बताया गया है। आइए जानते हैं Redmi Book 16 लेटेस्ट अपडेट में और क्या जानकारी मिलती है। 

Redmi Book 16 (2024) लॉन्च में कुछ ही घंटे का समय रह गया है। इसका लॉन्च कंपनी की चीनी वेबसाइट के साथ ही माइक्रोब्लॉगिंग साइट Weibo पर देखा जा सकता है। यह लैपटॉप एक स्लीक डिजाइन में आने वाला है। जिसे कि केवल 15.9mm की मोटाई में पेश किया जा रहा है। वजन में भी यह हल्का है जो कि 1.68 किलोग्राम का बताया जा रहा है। 2.5K रिजॉल्यूशन वाला ये लैपटॉप 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आने वाला है। इसमें 400 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिल सकती है। साथ ही TÜV Rheinland Hardware Level Low Blue Light सर्टिफिकेशन भी शामिल है। जिससे कि यह आंखों पर बहुत अधिक जोर नहीं पड़ने देगा। 

अन्य खास फीचर्स की बात करें तो कंपनी ने इसमें हीटिंग रोकने के लिए डुअल फैन इस्तेमाल किए हैं जिसमें 8mm हीट पाइप लगे हैं। यह 72Wh बैटरी से लैस बताया जा रहा है जो कि 16 घंटे तक का बैटरी बैकअप दे सकेगा। रेडमी ने डिवाइस के साथ 100W एडेप्टर दिया है जो कि इसे जल्द चार्ज कर सकता है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें Core i5-13500H चिपसेट होगा। जिसमें 12 प्रोसेसिंग कोर बताए जा रहे हैं। इतना ही नहीं सपोर्ट में LPDDR5 6400MT/s मैमोरी इसमें बताई गई है जो कि फ्लैगशिप लेवल मैमोरी है। 

Redmi K70 सीरीज के साथ ही कंपनी इसे आज लॉन्च करने वाली है। सीरीज में Redmi K70 और Redmi K70 Pro के लॉन्च होने की खबर है। कहा जा रहा है कि दोनों फोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड Xiaomi HyperOS 1.0.1 के साथ-साथ 12GB RAM से लैस होंगे। Redmi K70  में 16GB तक RAM का सपोर्ट मिलेगा, वहीं K70 Pro में 24GB तक रैम मिल सकती है। वहीं इंटरनल स्टोरेज 1TB तक होंगी। Redmi K70 Pro में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर मिलेगा, वहीं Redmi K70 स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 चिपसेट से लैस होगा।
Advertisement

दोनों फोन में 4000 निट्स की अधिकतम ब्राइटनेस के साथ 2K डिस्प्ले होगी। इसके अलावा दोनों स्मार्टफोन में मेटल फ्रेम और प्राइमरी कैमरे के लिए 1/1.55″ लाइट फ्यूजन 800 सेंसर बताया जा रहा है। Redmi K70 सीरीज लॉन्च व लेटेस्ट अपडेट्स के लिए गैजेट्स 360 के साथ जुड़े रहें। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  2. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  3. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
  4. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  5. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  6. 200 इंच की स्क्रीन पर 4K सिनेमा और 240Hz की गेमिंग! लॉन्च हुआ Dangbei X9 Max Projector
  7. OnePlus 16 May Get 200 Megapixel Primary Camera, Gaming Features
  8. Vivo लेटेस्ट फोन Vivo V80 भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, बड़ी बैटरी के साथ!
  9. iPhone 18 Pro हुआ Blinkit पर उपलब्ध, मिनटों में आएगा घर
  10. MIVI One 5G: लॉन्च से पहले कंपनी ने MIVI Care+ किया जारी, बिक्री के बाद कैसे मिलेगी वारंटी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  2. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  3. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  4. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  5. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  6. ट्रेन में जाने से पहले ही बदल सकेंगे अपनी सीट, 13 साल की शिरीन ने बनाया CoSeat, जानें कैसे करता है काम
  7. WhatsApp पर चैट डिलीट किए बिना स्टोरेज को कैसे करें खाली
  8. Oppo K14 Plus 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, परफॉर्मेंस पर होगा फोकस
  9. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  10. Xiaomi 18 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.