माइक्रोसॉफ्ट ने छात्रों के लिए लॉन्च किए चार नए बजट लैपटॉप

माइक्रोसॉफ्ट ने सोमवार को चार नए विंडोज़ 10 लैपटॉप लॉन्च कर दिए। इन लैपटॉप को ख़ासतौर पर छात्रों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। कंपनी ने अंतर्राष्ट्रीय तौर पर कुल 146 देशो में अध्यापकों को Office 365 Education के मुफ्त एक्सेस ऑफर करने की योजना भी पेश की है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 23 जनवरी 2018 13:03 IST
ख़ास बातें
  • इन लैपटॉप की कीमत करीब 12,100 रुपये से शुरू होती है
  • दुनिया भर के अध्यापकों को मुफ्त ऑफिस 365 ऐजुकेशन का एक्सेस मिलेगा
  • इन लैपटॉप को लेनोवो और जेपी ने बनाया है
माइक्रोसॉफ्ट ने सोमवार को चार नए विंडोज़ 10 लैपटॉप लॉन्च कर दिए। इन लैपटॉप को ख़ासतौर पर छात्रों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। कंपनी ने अंतर्राष्ट्रीय तौर पर कुल 146 देशो में अध्यापकों को Office 365 Education के मुफ्त एक्सेस ऑफर करने की योजना भी पेश की है।

नए लैपटॉप
माइक्रोसॉफ्ट ने चार नए लैपटॉप पेश किए हैं। इनमें से दो लेनोवो और दो जेपी द्वारा विकसित किए गए हैं।

छात्रों को बजट लैपटॉप मुहैया कराने के इरादे के साथ लॉन्च किए गए Lenovo 100e की कीमत 189 डॉलर (करीब 12,100 रुपये) से शुरू होती है। इसमें इंटेल सेलिरॉन अपोलो लेक प्रोसेसर और 2 जीबी एलपीडीडीआर4 रैम है। इसमें 11.6 इंच एचडी  (1366x768 पिक्सल) एंटीग्लेयर डिस्प्ले है। लैपटॉप से 10 घंटे तक की बैटरी लाइफ मिलने का दावा किया गया है और इसका वज़़न 1.22 किलोग्राम है।
Advertisement

Lenovo 300e टू-इन-वन कनवर्टेबल पीसी को माइक्रोसॉफ्ट ऐजुकेशन सीरीज़ के तहत पेश किया गया है। लैपटॉप में एक इंटेल पेंटियम प्रोसेसर और 4 जीबी एलपीडीडीआर4 रैम व 16 जीबी ईएमएमसी स्टोरेज है। लैपटॉप में 11.6 इंच एचडी (1366x768 पिक्सल) मल्टीटच डिस्प्ले है जो एक्टिव पेन सपोर्ट करता है। लैपटॉप से 8 घंटे तक की बैटरी लाइफ मिलने का दावा किया गया है। Lenovo 300e की कीमत 279 डॉलर (करीब 17,800 रुपये) से शुरू होती है।

इसके अलावा माइक्रोसॉफट ऐजुकेशन रेंज में दो और लैपटॉप हैं, जिन्हें जेपी ने लॉन्च किया है। Classmate Leap T303 लैपटॉप हैलो सपोर्ट के साथ आता है और इसकी कीमत 199 डॉलर (करीब 12,700 रुपये) से शुरू होती है। जबकि Trigono V401 टू-इन-वन लैपटॉप की कीमत 299 डॉलर (करीब 19,100 रुपये) से शुरू होती है। यह लैपटॉप पेन और टच सपोर्ट के साथ आता है।
Advertisement

ऑफिस 365 ऐजुकेशन
माइक्रोसॉफ्ट ने यह भी ऐलान किया कि कंपनी 146 देशों में स्कूल अध्यापकों को ऑफिस 365 ऐजुकेशन का मुफ्त एक्सेस देगी। इसके अलावा, माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस में ख़ासतौर पर शिक्षा के लिए नए अपडेट ज़ारी होंगे। इनमें माइक्रोसॉफ्ट लर्निंग टूल शामिल है जिससे छात्रों के लिखने-पढ़ने की समझ और बेहतर होगी।
Advertisement

STEM घोषणा
STEM (साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग और गणित) माइक्रोसॉफ्ट ऐजुकेशन के लिए जरूरी क्षेत्र है। रेडमंड की कंपनी ने एसटीईएम के लिए कई सारे नए डेवलेपमेंट का ऐलान किया।  
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  2. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  3. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  4. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  5. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  2. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  3. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  4. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  5. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  6. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  7. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  8. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  9. Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
  10. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.