मैकबुक प्रो 2016 का टच बार वेरिएंट भारत में उपलब्ध

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 29 नवंबर 2016 12:23 IST
ख़ास बातें
  • 13 इंच वाले टच बार वेरिएंट की कीमत 1,55,900 रुपये से शुरू होती है
  • 15 इंच वाले वेरिएंट की कीमत 2,05,900 रुपये से शुरू होती है
  • नए मैकबुक प्रो का सबसे अनोखा फ़ीचर मल्टी टच कंट्रोल स्ट्रिप है
ऐप्पल ने अक्टूबर महीने में नए मैकबुक प्रो 2016 को लॉन्च किया था। हालांकि, इस दौरान कंपनी ने इन प्रोडक्ट को भारत में उपलब्ध कराए जाने के बारे में कोई जानकारी नहीं दी थी। नवंबर महीने के मध्य में कंपनी ने चुपचाप ही मैकबुक प्रो 2016 के बिना टच बार वाले वेरिएंट को भारतीय मार्केट में उतार दिया। अब खबर आ रही है कि टच बार वाला वेरिएंट भी उपलब्ध हो गया है।

नया मैकबुक प्रो 2016 का टच बार वाला वेरिएंट चुनिंदा डीलर के पास स्टॉक में है। केरल के ऐप्पल रीसेलर आईटी नेट इंफोकॉम ने ट्विटर के ज़रिए ऐलान किया है कि उनके पास नए टच बार वेरिएंट स्टॉक में हैं। 13 इंच वाले टच बार वेरिएंट की कीमत 1,55,900 रुपये से शुरू होती है और 15 इंच वाले वेरिएंट की 2,05,900 रुपये से।
Advertisement

हमने इस संबंध में मुंबई स्थित रिटेलर से बात की। उन्होंने कोई भी यूनिट नहीं मिलने के बारे में कहा। 2016 मैकबुक प्रो को अभी किसी ई-कॉमर्स साइट पर भी नहीं लिस्ट किया गया है। संभव है कि कंपनी ने स्टॉक को उपलब्ध कराना शुरू ही किया हो। उम्मीद है कि यह जल्द ही और भी स्टोर में उपलब्ध होगा।

नए मैकबुक प्रो का सबसे अनोखा फ़ीचर मल्टी टच कंट्रोल स्ट्रिप है। दरअसल, इसने अब फंक्शन बटन की जगह ले ली है। ऐप्पल ने इसे टच बार का नाम दिया है। यह पूरी तरह से इंटरेक्टिव और कॉन्टेक्स्ट सेंसेटिव है। यह सिस्टम से जुड़े कई कमांड दिखाता है, साथ में अलग ऐप्स और वर्कफ्लो में भी एडेप्ट कर लेता है। लॉन्च के दौरान कंपनी ने बताया कि यह शब्दों को अपने आप पूरा करने, ईमेल लिखने और फिलिंग टूल्स का भी काम करता है। इसके अलावा फोटोशॉप टूल सेलेक्शन, डीजे मिक्सिंग और वीडियो एडिटिंग के दौरान भी इन्हें इस्तेमाल में लाया जा सकता है।
Advertisement

टच बार पर कंट्रोल ले जाने पर एप्लिकेशन पूरे स्क्रीन पर कंटेंट दिखाएगा। मल्टी-टच गेस्चर का मतलब है कि आप टाइमलाइन को भी बदल पाएंगे।
Advertisement

नए मैकबुक प्रो में टच आईडी सेंसर भी हैं जिन्हें पावर बटन में इंटिग्रेट किया गया है। ऐप्पल ने अपने नए चेसिस डिज़ाइन के बारे में भी बताया जिसकी वजह से 13 इंच वाला मैकबुक प्रो कंपनी के 13 इंच वाले मैकबुक एयर से ज़्यादा छोटा और पतला हो गया है। नए स्पीकर के बारे में ज्यादा बेहतर आवाज देने का भी दावा किया गया है। स्पीकर अब कीबोर्ड के दोनों तरफ मौजूद हैं।

अब बात स्पेसिफिकेशन की। इनमें इंटल कोर आई5 और आई7 के छठवें जेनरेशन सीपीयू, 8 जीबी या 16 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज हैं। 13 इंच वाले मॉडल के स्क्रीन का रिज़ॉल्यूशन 2560x1600 पिक्सल है और इनमें इंटिग्रेटेड इंटल आइरिस 540 ग्राफिक्स है। 15 इंच वाले मॉडल के स्क्रीन का रिज़ॉल्यूशन 2880x1800 पिक्सल है और इसमें एएमडी रेडियॉन प्रो ग्राफिक्स का इस्तेमाल किया गया है।
Advertisement
 
टच बार के साथ आने वाले मॉडल में चार यूएसबी टाइप-सी पोर्ट हैं जो थंडरबोल्ट 3 के साथ यूएसबी 3.2 जेन 2 स्पीड को सपोर्ट करते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  2. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  3. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  3. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  5. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  6. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  7. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  8. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  9. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  10. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.